Posts

Showing posts from August, 2023

अधिकारी एवं कर्मचारियों द्वारा की गई स्वयं सहायता समूह के उत्पादकों की खरीदारी

Image
रुद्रपुर 26 अगस्त 2023– शनिवार को विकास भवन स्थित स्वयं सहायता समूह के हिलांस आउटलेट पर जिलाधिकारी उदयराज सिंह की अपील पर विकास भवन स्थित सभी अधिकारियों कर्मचारियों के द्वारा स्वयं सहायता समूह द्वारा निर्मित उत्पादों को क्रय किया गया। सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा 9987 रुपए के विभिन्न स्थानीय उत्पादों की खरीददारी की गई। इस अवसर पर सीडीओ विशाल मिश्रा ने कहा कि सूबे के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की मंशा के अनुरूप जिला प्रशासन का उद्देश्य है कि स्थानीय रूप से निर्मित उत्पादों की पहुंच देश एवम वैश्विक स्तर पर पहुंचे और स्थानीय उत्पादों को पहचान मिले। सीडीओ ने जनता से अपील की कि स्थानीय निर्मित वस्तुओं को ज्यादा से ज्यादा उपयोग करना चाहिए और अधिक से अधिक बढ़ावा देना चाहिए, जिससे हमारी अर्थव्यवस्था मज़बूत होगी। उन्होंने कहा कि इससे निश्चित ही मातृ शक्ति भी आर्थिकी में वृद्धि होगी और मातृशक्ति सशक्त होगी। खरीददारी करने वालों में मुख्य विकास अधिकारी विशाल मिश्रा के साथ-साथ निदेशक परियोजना हिमांशु जोशी, मुख्य उद्यान अधिकारी भावना जोशी, जिला समाज कल्याण अधिकारी अमन ...

बैंक मुख्यालय पर मनाया गया उत्साह के साथ स्वतंत्रता दिवस

Image
रुद्रपुर। ऊधम सिंह नगर डिस्ट्रिक्ट को ऑपरेटिव बैंक के मुख्यालय रुद्रपुर में स्वतन्त्रता दिवस बड़े उत्साह और धूमधाम से मनाया गया। बैंक के अध्यक्ष योगेन्द्र सिंह रावत ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया और सभी अधिकारियों व कर्मचारियों को पूर्ण निष्ठा एवं ईमानदारी के साथ देश सेवा शपथ दिलाई। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में देश की आजादी के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले अमर सेनानियों को पूर्ण श्रद्धा के साथ याद किया गया। व बैंक अध्यक्ष रावत ने अपने संबोधन में सभी क्षेत्रों में देश की प्रगति व विकास का उल्लेख करते हुए अपना संबोधन प्रस्तुत किया। कार्यक्रम का संचालन बैंक के वरिष्ठ प्रबंधक श्री हरी सिंह यादव ने किया। इस अवसर पर डीजीएम श्री शुभम रावत, श्रीमती कविता गोदियाल, संजय शर्मा, रेशम सिंह , प्रमोद कुमार मौर्य, सूरज मेहता, हर्ष तिवारी, सुमन देव, अजय कुमार, विपिन कुमार शर्मा , शिव शाक्य, गोविन्द सिंह, श्रीमती सपना, हिमांशु पांडे, निशांत सिंह, गौरव सिंह, नरेश चन्द्र, संजीव चौधरी, बी एस त्रिपाठी, सुरेश भट्ट, नरेश चन्द्र, आलोक कार्की, अमित कुमार, दीपक कुमार, मदन मोहन भट्ट, लालू वर्मा आदि म...