Posts

Showing posts with the label Uttarakhand

स्वतंत्र भारत के इतिहास में उत्तराखण्ड यू.सी.सी लागू करने वाला बना देश का पहला राज्य

Image
मुख्यमंत्री ने किया समान नागरिक संहिता की अधिसूचना का अनावरण। यूसीसी पोर्टल ucc.uk.gov.in का भी किया शुभारंभ। यूसीसी पोर्टल पर सबसे पहले मुख्यमंत्री ने कराया अपने विवाह का पहला पंजीकरण। देहरादून। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखंड में समान नागरिक संहिता लागू होने की अधिकारिक घोषणा करते हुए कहा है कि आज का दिन सिर्फ उत्तराखंड के लिए ही नहीं बल्कि पूरे भारत वर्ष के लिए ऐतिहासिक है। आज से उत्तराखंड में समाज में समानता स्थापित करने के लिए, समान नागरिक संहिता लागू हो गई है। सोमवार को सीएम आवास स्थित मुख्य सेवक सदन में आयोजित समारोह में मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने विधिवत तौर पर समान नागरिक संहिता की अधिसूचना का अनावरण, यूसीसी पोर्टल ucc.uk.gov.in का भी शुभारंभ और यूसीसी नियमावली बुकलेट का विमोचन किया। यूसीसी पोर्टल पर मुख्यमंत्री ने सबसे पहले अपने विवाह का पहला पंजीकरण कराया, जिसका प्रमाणपत्र मुख्य सचिव श्रीमती राधा रतूड़ी ने मुख्यमंत्री को सौंपा। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने यूसीसी के तहत सर्वप्रथम पंजीकरण कराने वाले पांच आवेदकों को भी प्रमाणपत्र प्रदान किए। ...

बैंक मुख्यालय पर मनाया गया उत्साह के साथ स्वतंत्रता दिवस

Image
रुद्रपुर। ऊधम सिंह नगर डिस्ट्रिक्ट को ऑपरेटिव बैंक के मुख्यालय रुद्रपुर में स्वतन्त्रता दिवस बड़े उत्साह और धूमधाम से मनाया गया। बैंक के अध्यक्ष योगेन्द्र सिंह रावत ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया और सभी अधिकारियों व कर्मचारियों को पूर्ण निष्ठा एवं ईमानदारी के साथ देश सेवा शपथ दिलाई। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में देश की आजादी के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले अमर सेनानियों को पूर्ण श्रद्धा के साथ याद किया गया। व बैंक अध्यक्ष रावत ने अपने संबोधन में सभी क्षेत्रों में देश की प्रगति व विकास का उल्लेख करते हुए अपना संबोधन प्रस्तुत किया। कार्यक्रम का संचालन बैंक के वरिष्ठ प्रबंधक श्री हरी सिंह यादव ने किया। इस अवसर पर डीजीएम श्री शुभम रावत, श्रीमती कविता गोदियाल, संजय शर्मा, रेशम सिंह , प्रमोद कुमार मौर्य, सूरज मेहता, हर्ष तिवारी, सुमन देव, अजय कुमार, विपिन कुमार शर्मा , शिव शाक्य, गोविन्द सिंह, श्रीमती सपना, हिमांशु पांडे, निशांत सिंह, गौरव सिंह, नरेश चन्द्र, संजीव चौधरी, बी एस त्रिपाठी, सुरेश भट्ट, नरेश चन्द्र, आलोक कार्की, अमित कुमार, दीपक कुमार, मदन मोहन भट्ट, लालू वर्मा आदि म...

शिक्षक समय पर स्कूल आएं तथा पठन-पाठन का कार्य समयबद्धता से करें: डीएम

Image
सरकार शिक्षकों को आकर्षक वैतन दे रही है, टीचर्स अपने दायित्वों के प्रति और अधिक संजीदगी से कार्य करें: सिंह गोपाल सिंह गौतम रुद्रपुर 13 जुलाई 2023- विद्यालय समय पर खुले और शिक्षक भी समय से स्कूल पहुॅचकर विद्यार्थियों को उच्च गुणवत्तायुक्त शिक्षा देने के साथ ही समय की महत्ता को समझाना सुनिश्चित करें। यह निर्देश जिलाधिकारी उदयराज सिंह ने जिला परियोजना समिति समग्र शिक्षा की डाॅ.एपीजे अब्दुल कलाम सभागार में बैठक लेते हुए शिक्षा विभाग के अधिकारियों को दिये। बैठक में जिलाधिकारी ने निर्देशित करते हुए कहा कि सरकार शिक्षकों को आकर्षक वैतन दे रही है, टीचर्स अपने दायित्वों के प्रति और अधिक संजीदगी से कार्य करें। उन्होंने कहा कि सरकारी की मंशा के अनुरूप बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिले, प्रत्येक दिन विद्यालय समय पर खुले, शिक्षक समय पर स्कूल आएं तथा पठन-पाठन का कार्य समयबद्धता से करें और विद्यार्थियों को भी समय की महत्ता, टाइम मैनेजमेंट, अनुशासन आदि के प्रति भी जागरूक करें। उन्होंने कहा कि जनपद के विद्यार्थी पढ़-लिखकर इस काबिल बनें कि आगे चलकर प्रदेश व देश का नाम रोशन करें। जिलाधिकारी ने...

ऊधम सिंह नगर डिस्ट्रिक्ट को-आॅपरेटिव बैंक की 5 शाखाओं का शुभारम्भ

Image
रुद्रपुर। उत्तराखंड प्रदेश के जिला सहकारी बैंको की 21 शाखाओं का वर्चुअल शुभारम्भ प्रदेश के सहकारिता मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने देहरादून से एक साथ किया। उधम सिंह नगर डिस्ट्रिक्ट को-अॉपरेटिव बैंक की 5 शाखाओं हरियावाला, महुआखेड़ा गंज , नानकमत्ता, देवरी और चकरपुर का शुभारंभ भी वर्चुअल सम्पन्न हुआ। काशीपुर के निकट हरियावाला शाखा में नाम पट्टिका का अनावरण बैंक के संचालक रामकृष्ण महरोत्रा ने किया। यहां महाप्रबंधक राम अवध, शाखा प्रबंधक सुरेन्द्र कुमार शाखा के अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे। महुआखेड़ा गंज शाखा में नाम पट्टिका का अनावरण बैंक के संचालक नरेंद्र सिंह चैधरी ने किया। यहां उप महाप्रबंधक राम यज्ञ तिवारी, शाखा प्रबंधक संजीव गर्ग आदि थे। नानकमत्ता शाखा में नामपट्टिका का अनावरण स्थानीय विधायक प्रेम सिंह राणा ने किया। यहां बैंक मुख्यालय के वरिष्ठ प्रबंधक संजय कुमार शर्मा, एवं शाखा प्रबंधक सुनील कुमार बरनवाल प्रमुख सहित अनेक लोग उपस्थित रहे। देवरी शाखा में नामपट्टिका का अनावरण बैंक के संचालक चन्द्र सिंह थापा ने किया। यहां बैंक मुख्यालय के प्रबंधक विजय प्रताप सिंह एवं शाखा प्रबंधक महेश कुमार आदि थ...