शहीद दिवस पर अमर शहीदों को नमन कर किया गया याद
दिनेशपुर/गदरपुर। शहीद दिवस के उपलक्ष में आयोजित किया गया शिविर आयोजित इस अवसर पर अमर शहीदों को नमन कर किया गया याद। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ऊधम सिंह नगर के सचिव योगेंद्र कुमार सागर के आदेश के अनुपालन में तहसील गदरपुर की टीम नं. 7 ने प्रातः 11.30 बजें से ग्राम खटोला नं 1 में सेवानिवृत्त सूबेदार मेजर खड़क सिंह कार्की की अध्यक्षता में शहीद दिवस 30 जनवरी के उपलक्ष में जागरूकता कार्यक्रम किया गया। जिसमें अमर शहीदों को याद करते हुए नमन किया गया। इस अवसर पर पैनल अधिवक्ता गुरजीत सिंह ने सैनिकों के जीवन पर प्रकाश डालते हुए बताया की हमारे देश के नौजवान अपनी पूरी निष्ठा एवं ईमानदारी से देश की सेवा करते हैं। उन्होंने कहा कि इन सैनिकों की बदोलत ही देश सुरक्षित रहता है और हम सब सुख चैन से रह पाते हैं। उन्होंने शहीद सैनिकों को अपनी श्रद्धांजलि दी और विधिक सेवा प्राधिकरण से मिलने वाली सुविधाओं की जानकारी दी। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे रिटा. सूबेदार मेजर खड़क सिंह कार्की ने बताया की सेना का हर जवान अपने कर्तव्य के प्रति हमेशा तत्पर रहता है और जरूरत पड़ने पर संकट के समय अपने वतन व वतन वासियों क...