Posts

Showing posts from June, 2026

संत शिरोमणि कबीर साहब की जयंती पर निकली भव्य शोभायात्रा, गूंजे कबीर के दोहे और जयकारे

Image
रुद्रपुर। संत शिरोमणि कबीर साहब की जयंती के अवसर पर सोमवार को रम्पुरा क्षेत्र में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। महिलाओं ने सिर पर सुसज्जित कलश धारण कर यात्रा की अगुवाई की, जबकि श्रद्धालु संत कबीर के दोहों का गायन करते हुए और उनके जयकारे लगाते हुए पूरे मार्ग पर आगे बढ़ते रहे। शोभायात्रा से पूरे क्षेत्र का वातावरण भक्तिमय हो गया। शोभायात्रा रम्पुरा के विभिन्न मार्गों से होकर निकली, जहां जगह-जगह लोगों ने श्रद्धालुओं का स्वागत किया। इस दौरान संत कबीर के जीवन, उनके विचारों और सामाजिक समरसता, समानता तथा मानवता के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया गया। वक्ताओं ने कहा कि संत कबीर ने अपने दोहों के माध्यम से समाज को सत्य, प्रेम, भाईचारे और सद्भाव का संदेश दिया, जो आज भी उतना ही प्रासंगिक है। इस अवसर पर पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने कहा कि संत कबीर के विचार समाज को जोड़ने और कुरीतियों को समाप्त करने की प्रेरणा देते हैं। दर्जा राज्य मंत्री रामपाल सिंह ने कहा कि संत कबीर का जीवन हमें जाति-पांति और भेदभाव से ऊपर उठकर मानव...

आईटीआई में अंतर्राष्ट्रीय नशा मुक्ति दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित, 50 छात्र-छात्राओं को किया गया जागरूक

Image
गूलरभोज (ऊधम सिंह नगर)। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ऊधम सिंह नगर की माननीय सचिव महोदया के अनुपालन और आदेश संख्या 24/2026-27 के क्रम में आज राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (ITI) गूलरभोज में एक विशेष नशा विरोधी जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम अंतर्राष्ट्रीय मादक पदार्थ दुरुपयोग और अवैध तस्करी विरोधी दिवस (अन्तर्राष्ट्रीय नशा दिवस) के अवसर पर आयोजित हुआ। संस्थान के अधीक्षक विरेन्द्र कुमार की अध्यक्षता में सुबह 10:00 बजे से 11:30 बजे तक चले इस कार्यक्रम में युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति सचेत किया गया। नशा एक गंभीर सामाजिक बुराई: अधीक्षक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि नशा एक गंभीर सामाजिक बुराई है। इससे न केवल नशा करने वाला व्यक्ति प्रभावित होता है, बल्कि उसका पूरा परिवार और राष्ट्र भी संकट में पड़ता है। नशे की लत के कारण व्यक्ति न सिर्फ पारिवारिक कलह का कारण बनता है, बल्कि अपनी लत को पूरा करने के लिए चोरी और अन्य आपराधिक घटनाओं को अंजाम देने के लिए भी मजबूर हो जाता है। इसलिए छात्र-छात्राओं को हर हाल में नशे से दूर रहना चाहिए। कानूनी अधिकारो...

महावीर योग साधना केंद्र के तत्वावधान में सामूहिक योग कार्यक्रम आयोजित

Image
रुद्रपुर। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर महावीर वाटिका जैन मंदिर के सामने स्थित महावीर योग साधना केंद्र के तत्वावधान में सामूहिक योग कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर योगाचार्य पवन जिंदल एवं वीना अरोरा ने विभिन्न योगासन एवं प्राणायाम का अभ्यास कराया और योग के महत्व पर प्रकाश डालते हुए स्वस्थ एवं संतुलित जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया गया। सभी को योग क्रियाओं का अभ्यास कराया। कार्यक्रम में पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और उपस्थित लोगों के साथ योगाभ्यास किया। इस अवसर पर राजकुमार ठुकराल ने कहा कि योग भारत की प्राचीन संस्कृति की अमूल्य धरोहर है। नियमित योगाभ्यास से व्यक्ति शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ रहता है तथा तनावमुक्त जीवन जी सकता है। उन्होंने सभी लोगों से योग को अपनी दैनिक दिनचर्या का हिस्सा बनाने और स्वस्थ समाज के निर्माण में योगदान देने का आह्वान किया। इस अवसर पर पवन जिंदल, यशपाल गुलाटी, राजेश ग्रोवर, सुभाष नारंग, राजकुमार नागपाल, मनोज नागपाल, वीना अरोड़ा, सुगंधी सिंह, किरण बांगा, प्रियंका, विनोद घई, अजय नारायण, अशोक चावला, एकता ग्रोवर,...

संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हुए एक बालक की सुरक्षित बरामदगी की पूर्व विधायक ठुकराल की मांग

Image
रुद्रपुर। संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हुए एक बालक का सुराग नहीं लगने से नाराज परिजनों ने रविवार को पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल के साथ पुलिस चौकी पहुंचकर घेराव किया। उन्होंने पुलिस से बालक की शीघ्र तलाश कर सकुशल बरामद करने की मांग की। रम्पुरा वार्ड संख्या 21 निवासी जगदीश राठौर ने बताया कि उनका पुत्र शिव उर्फ पल्लू शनिवार दोपहर घर से निकला था, लेकिन देर शाम तक वापस नहीं लौटा। परिजनों ने रिश्तेदारों और सभी संभावित स्थानों पर उसकी तलाश की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चल सका। उन्होंने आशंका जताई कि बालक के साथ कोई अप्रिय घटना भी हो सकती है। पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने पुलिस अधिकारियों से मामले में गंभीरता से कार्रवाई करते हुए लापता बालक की शीघ्र तलाश करने की मांग की। उन्होंने कहा कि ऐसे मामलों में पुलिस को तत्काल प्रभाव से सभी आवश्यक कदम उठाकर बालक की सुरक्षित बरामदगी सुनिश्चित करनी चाहिए, ताकि परिजनों की चिंता दूर हो सके। इस दौरान मीना, रामगोपाल राठौर, राहुल, धर्मेंद्र, राजू, करण, रितेश, पुष्पा देवी, आकाश, विद्या देवी, चमेली देवी, रमेश, सतीश, बबलू, महेश, पूजा, कुंवर पाल, कांति देवी ...

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर भारत विकास परिषद की चारों शाखाओं द्वारा सामूहिक योग कार्यक्रम आयोजित

Image
रुद्रपुर, 21 जून। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर भारत विकास परिषद की रुद्रपुर, विवेकानंद, उधम सिंह एवं वीर सावरकर शाखाओं के संयुक्त तत्वावधान में सरस्वती विद्या मंदिर, आदर्श कॉलोनी, रुद्रपुर में सामूहिक योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में योग प्रशिक्षक रवि प्रजापति ने उपस्थित सदस्यों एवं नागरिकों को विभिन्न योगासनों, प्राणायाम एवं ध्यान का अभ्यास कराया। उन्होंने कहा कि योग केवल व्यायाम नहीं, बल्कि शरीर, मन और आत्मा को संतुलित रखने की एक जीवन पद्धति है। नियमित योग से व्यक्ति शारीरिक, मानसिक एवं आध्यात्मिक रूप से स्वस्थ रह सकता है। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि आज विश्वभर में योग की बढ़ती स्वीकार्यता भारत की प्राचीन संस्कृति एवं जीवन दर्शन की वैश्विक मान्यता का प्रतीक है। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस हमें स्वस्थ जीवनशैली अपनाने तथा राष्ट्र निर्माण में अपनी सक्रिय भूमिका निभाने की प्रेरणा देता है। अंत में सभी प्रतिभागियों ने नियमित योग करने तथा स्वस्थ, समर्थ एवं संस्कारित भारत के निर्माण में योगदान देने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के उपरांत सूक्ष्म जलपान की व्यवस्था भी की गई। का...

स्व. हरेन्द्रनाथ सरकार की स्मृति में आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट का समापन पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल द्वारा किया गया

Image
रुद्रपुर। ग्राम मकरदंपुर में स्व. हरेन्द्रनाथ सरकार की स्मृति में आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला पिपलिया नंबर एक और जाफरपुर के बीच खेला गया।* रोमांचक मुकाबले में पिपलिया नंबर एक की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जाफरपुर को 84 रन से हराकर ट्रॉफी पर कब्जा जमा लिया। फाइनल मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए पिपलिया नंबर एक की टीम ने निर्धारित 16 ओवर में सात विकेट के नुकसान पर 207 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। टीम की ओर से जय मण्डल ने 53, सुरजीत मण्डल ने 68 और रिक्की मण्डल ने ताबड़तोड़ 58 रन की शानदार पारियां खेलीं। जीत के लिए 208 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी जाफरपुर की टीम पिपलिया नंबर एक के गेंदबाजों के सामने टिक नहीं सकी और पूरी टीम 123 रन पर सिमट गई। इस तरह पिपलिया नंबर एक ने 84 रन से जीत दर्ज कर टूर्नामेंट की ट्रॉफी अपने नाम कर ली। समापन समारोह में मुख्य अतिथि पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने विजेता एवं उपविजेता टीमों को ट्रॉफी और अन्य पुरस्कार प्रदान कर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन के लिए रिक्की मण्डल को मैन ऑफ द मैच और मैन ऑफ द टूर्नामें...

जिला विधि सेवा प्राधिकरण ने ग्रामीणों को किया जागरूक

Image
गदरपुर- जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव ममता पंत के आदेशानुसार के आदेश संख्या 24/2026-27 के अनुपालन में 18 जून को आनंदखेड़ा दिनेशपुर में 10.30 बजे से 12.00 तक कैंप का आयोजन किया गया। ई सेवा मामलों की ई-फाइलिंग न्याय तक डिटिजल पहुंच के संबंध में जागरूकता विषय पर आयोजित कार्यक्रम किया गया। इस कार्यक्रम में उपस्थित पैनल अधिवक्ता राकेश कुमार सुखीजा जी ओर प्राविधिक कार्यकर्ता पीएलवी कुंवर सिंह तथा पीएलवी मीना व पीएलवी कुमारी दीपा व पीएलवी संगिता सरदार व पीएलवी गोपाल सिंह गौतम ने प्रतिभाग कर ग्रामीणों को उनके अधिकारों व जिला विधिक सेवा प्राधिकरण से मिलने वाली निशुल्क विधिक सेवाओं व नालसा टोल फ्री नंबर 15100 व राष्ट्रीय लोक अदालत स्थाई लोक अदालत व विषेश लोक अदालत के विषय पर विस्तार पूर्वक जानकारी दी इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या मे ग्रामीण जनता उपस्थित रही।

मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान में बढ़चढ़कर भाग लेंः ठुकराल

Image
रुद्रपुर। पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान (एसआईआर) के तहत अधिक से अधिक लोगों का नाम मतदाता सूची में शामिल कराने और अभियान को सफल बनाने की अपील की है। उन्होंने कहा कि आठ जून से प्रदेशभर में शुरू हुआ यह अभियान लोकतांत्रिक व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है, जिसमें प्रत्येक नागरिक की सक्रिय भागीदारी आवश्यक है। पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने कहा कि विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के अंतर्गत मतदाता प्रपत्रों का वितरण एवं संकलन सात जुलाई तक किया जाएगा। इस दौरान सभी कार्यकर्ताओं एवं आम नागरिकों को पूरी गंभीरता के साथ अभियान में सहयोग करना चाहिए ताकि कोई भी पात्र नागरिक मतदाता सूची में शामिल होने से वंचित न रहे।उन्होंने कहा कि जिन युवाओं की आयु मतदान के लिए निर्धारित हो चुकी है और जिनका अब तक मतदाता पहचान पत्र नहीं बना है, उनका फॉर्म छह भरवाकर पंजीकरण कराया जाए। इसके साथ ही ऐसे मतदाता जो किसी कारणवश अपने क्षेत्र से बाहर हैं, उनकी फोटो एवं आवश्यक जानकारी संबंधित बीएलओ को उपलब्ध कराई जाए ताकि उनका सत्यापन समय पर पूरा हो सके।राजकुमार ठुकराल ने कार्यकर्...

नवनियुक्त बैंक प्रशासक एम पी त्रिपाठी ने ली जिला सहकारी बैंक एवम् सहकारिता विभाग की संयुक्त समीक्षा बैठक

Image
रुद्रपुर। उधमसिंह नगर डिस्ट्रिक्ट को ऑपरेटिव बैंक के नव नियुक्त प्रशासक संयुक्त निबंधक सहकारी समितियां उत्तराखण्ड एम पी त्रिपाठी ने ऊधम सिंह नगर डिस्ट्रिक्ट को ऑपरेटिव बैंक एवम् सहकारिता विभाग की संयुक्त बैठक में बैंक की जिले में स्थित समस्त शाखाओं की ऋण वितरण वसूली एवम् निक्षेप की गहनता से समीक्षा की एवम् लक्ष्यों की पूर्ति न करने वाले शाखा प्रबंधकों को गंभीर चेतावनी देते हुए कार्य प्रणाली में सुधार लाने, सहकारी देयकों की बकाया धनराशि की शत प्रतिशत वसूली करने के सख्त निर्देश दिए। इसके साथ ही सहकारी समितियों के बढ़ते एनपीए पर रोष जताया एवम् समितियों के सचिवों को समितियों के पुराने बकाया वसूलने, ऋण वितरण में तेजी लाने, दीन दयाल उपाध्याय सहकारिता किसान कल्याण योजना के अन्तर्गत अल्पकालीन एवम् मध्यकालीन ऋण वितरण में तेजी लाने, सीएससी, प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र में व्यवसाय वृद्धि, नई पैक्स के बैंक से लिंकेज करने, अंश ‘क‘ नकद ऋण वितरण पर फोकस करने के निर्देश दिए। साथ ही सहकारिता विभाग के सहायक विकास अधिकारियों, अपर जिला सहकारी अधिकारियों को समितियों के गहन निरीक्षण के निर्देश दिए। पैक्स...

पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश, विद्यालयों में हुआ पौधारोपण

Image
* भारत विकास परिषद रुद्रपुर शाखा के अभियान में सदस्यों ने लगाए पौधे* रुद्रपुर। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर भारत विकास परिषद्, रुद्रपुर शाखा की ओर से शुक्रवार को स्टोर रिज पब्लिक स्कूल एवं फर्स्ट स्टैप पब्लिक स्कूल परिसर में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में परिषद के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया तथा लोगों से अधिक से अधिक वृक्ष लगाने और उनके संरक्षण का आह्वान किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए परिषद के प्रांतीय अध्यक्ष मनोज अरोड़ा ने कहा कि वर्तमान समय में पर्यावरण संरक्षण सबसे बड़ी आवश्यकता बन चुका है। बढ़ते प्रदूषण और जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों से निपटने के लिए प्रत्येक व्यक्ति को वृक्षारोपण के साथ-साथ पौधों की देखभाल की जिम्मेदारी भी निभानी होगी। उन्होंने कहा कि एक स्वस्थ और सुरक्षित भविष्य के लिए पर्यावरण संरक्षण को जनआंदोलन बनाना आवश्यक है। शाखा अध्यक्ष आनंद अग्रवाल ने परिषद के “एक सदस्य-एक वृक्ष” अभियान की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए सभी सदस्यों एवं नागरिकों से अधिकाधिक पौधे लगाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि वृ...

उत्तराखंड पीसीएस परीक्षा में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली होनहार जसमीत कौर को पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने किया सम्मानित

Image
रूद्रपुर। उत्तराखंड पीसीएस परीक्षा में पूरे प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त कर रूद्रपुर का नाम रोशन करने वाली होनहार जसमीत कौर को पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने उनके आवास पहुंचकर सम्मानित किया। इस दौरान उन्होंने जसमीत कौर और उनके परिवार को बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने सम्मान स्वरूप जसमीत कौर को गणेश जी की प्रतिमा भेंट की तथा उन्हें शॉल ओढ़ाकर और पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि जसमीत कौर ने अपनी मेहनत, लगन और प्रतिभा के बल पर प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त कर न केवल अपने परिवार बल्कि पूरे रूद्रपुर और ऊधमसिंहनगर जिले का गौरव बढ़ाया है। उनकी यह सफलता क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत है। ठुकराल ने कहा कि कठिन परिश्रम, अनुशासन और लक्ष्य के प्रति समर्पण से किसी भी मुकाम को हासिल किया जा सकता है। जसमीत कौर की उपलब्धि यह साबित करती है कि छोटे शहरों के युवा भी अपनी प्रतिभा के दम पर बड़ी सफलताएं प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने आशा व्यक्त की कि जसमीत भविष्य में भी अपने कार्यों से प्रदेश और देश का नाम रोशन करेंगी। इस अवसर पर...