Posts

Showing posts from December, 2021

पीएम मोदी की रैली सफल बनाने में जिला अध्यक्ष प्रदीप बिष्ट का कुशल नेतृत्व आया काम

Image
जिला अध्यक्ष प्रदीप बिष्ट लालकुआं , हल्द्वानी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की हल्द्वानी में हुई सभा को सफल बनाने हेतु भाजपा नैनीताल के जिला अध्यक्ष प्रदीप बिष्ट ने भाजपा कार्यकर्ताओं का जताया आभार प्रधानमंत्री मोदी ने जिला अध्यक्ष की थपथपाई पीठ। भाजपा की हल्द्वानी में हुई सफल रैली और जनता की के उत्साह को देखते हुए भाजपा जिला अध्यक्ष प्रदीप बिष्ट ने भाजपा कार्यकर्ताओं का आभार जताया है उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था में लगे प्रकाश प्रशासनिक अधिकारियों का भी शांतिपूर्ण तरीके से रैली को संपन्न होने पर तारीफ की उन्होंने बताया कि आगामी विधानसभा चुनाव 2022 में भाजपा 60 सीटें जीतकर प्रचंड बहुमत से सरकार बनाएगी। बताते चलें भीड़ से गदगद प्रधानमंत्री मोदी ने जिला अध्यक्ष बिष्ट की पीठ थपथपाई और उनका हौसला अफजाई किया। रैली सफलतापूर्वक संपन्न होने पर भाजपा जिला अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं का आभार जताया और सुरक्षा व्यवस्था में लगे प्रशासनिक अधिकारियों की तारीफ की उन्होंने कार्यकर्ताओं से आव्हान किया कि वह उत्तराखंड में पुणे सरकार बनाने के लिए अभी से लग जाने की अपील की। रिपोर्टर दीवान सिंह बिष्ट, ब्य...

हेल्थ सिक्योरिटी आज की सबसे बड़ी जरूरत: राजपाल लेफ्टिनेंट

Image
राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह ( से नि ) ने कहा कि हेल्थ सिक्योरिटी आज की सबसे बड़ी जरूरत है | कोविड-19 की चुनौती से लड़ने में रेड क्रॉस की बड़ी भूमिका रही है | उधम सिंह नगर जिले में रेड क्रॉस के वॉलिंटियर्स की संख्या कम से कम 10000 होनी चाहिए | स्कूल कॉलेज के छात्र छात्राओं एवं युवाओं को रेड क्रॉस से जोड़ा जाना चाहिए | राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि ) से सोमवार को तराई भवन, पंतनगर में भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी उधम सिंह नगर के सदस्यों ने भेंट की | भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी उधम सिंह नगर के सदस्यों ने राज्यपाल से जनपद में रेड क्रॉस सोसाइटी के कार्यालय स्थापना की समस्या पर चर्चा की | राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने इसके शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया | राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि )ने कहा कि आज स्वास्थ्य सुरक्षा ज्वलंत मुद्दा है | कोरोना के दिन प्रतिदिन नए वेरिएंट आ रहे हैं | यह चिंताजनक है | हमें बेहद सतर्क एवं सावधान रहना होगा | लोगों को शिक्षित एवं जागरूक करना होगा | आत्मानुशासन बहुत आवश्यक है | कोविड के दौर में रेडक्रॉस ने सराहनीय क...

महिलाएं आर्थिक एवं सामाजिक संरचना की रीढ़ है: राज्यपाल गुरमीत

Image
रुद्रपुर। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह( से नि) ने सोमवार को तराई भवन अतिथि गृह, पंतनगर में आयोजित उधम सिंह नगर जिले की महिला स्वयं सहायता समूहो द्वारा आयोजित प्रदर्शनी का अवलोकन किया | राज्यपाल ने महिला स्वयं सहायता समूहो द्वारा निर्मित उत्पादों और हस्तशिल्पो की सराहना की | उन्होंने उपस्थित सभी महिलाओं से बातचीत कर उनका उत्साहवर्धन किया | राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेवानिवृत्त) ने कहा कि उन्होंने राज्य के पर्वतीय जिलों के भ्रमण के दौरान उत्तराखंड की महिलाओं द्वारा स्वयं सहायता समूहो तथा माइक्रोफाइनेंस के द्वारा किए जा रहे क्रांतिकारी कार्यों को देखा | राज्यपाल पर्वतीय महिलाओं की परिश्रम, लगन, साहस और जुझारूपन से अत्यंत प्रभावित है | उन्हें उत्तराखंड की महिलाओं पर गर्व है | राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने कहा कि उत्तराखंड निर्माण में भी महिलाओं की महत्वपूर्ण भूमिका रही है | आज भी राज्य के पर्वतीय क्षेत्रों में महिलाएं आर्थिक एवं सामाजिक संरचना की रीढ़ हैं | राज्य में स्थानीय उत्पादों पर आधारित महिला उद्यमियों को प्रोत्साहन से महिला सशक्तिकरण एव...

स्कूलों में बढ़ते कोरोना संक्रमण को देखते हुए उपजिलाधिकारी ने दिए निर्देश

Image
रूद्रपुर 24 दिसम्बर, 2021- स्कूलों में बढते कोरोना संक्रमण को देखते हुए अपर जिलाधिकारी ललित नारायण मिश्र ने जनपद के सभी खण्ड शिक्षा अधिकारियों को वर्चुवल बैठक के माध्यम से आवश्यक दिशा-निर्देश दिये। उन्होने कहा स्कूल प्रवेश के समय सभी स्टाफ व बच्चों की थर्मल स्कैनिंग कराये साथ ही स्कूल गेट पर बच्चों को सैनेटाइज कर ही प्रवेश दिया जाए। उन्होने कहा बच्चों को भोजन से पहले हाथ धोने की आदत के लिए जागरूक करें तथा मास्क का प्रयोग अनिवार्य रूप से लागू किया जाए। बच्चों के पास मास्क न होने पर स्कूल प्रबन्धन अपने स्तर पर मास्क उपलब्ध कराये। उन्होने कहा शत-प्रतिशत वैक्सीनेशन हेतु प्रार्थना सभा में बच्चों से अपने अभिभावक हेतु प्रतिज्ञा करवाए। उन्होने कहा स्कूल प्रबन्धन बच्चो के अभिभावक का वैक्सीनेशन प्रमाण पत्र जमा करवाए ताकि जो लोग वैक्सीनेशन से छूट गये है या जो लोग वैक्सीनेशन नही करवाना चाहते, उनका चिन्हीकरण हो सके। उन्होने कहा ऐसे लोगो को जागरूक कर उनका वैक्सीनेशन शीघ्र किया जाए। उन्होने कहा प्राईवेट स्कूलों को भी स्टाफ के शत-प्रतिशन वैक्सीन प्रमाण पत्र लेने के लिए निर्देशित करे। तीसरी लहर की सम्...

जिलाधिकारी ने घरों में लगने वाले हेडपंप पर एनओसी लिए जाने का प्रस्ताव बनाने के दिए निर्देश

Image
रूद्रपुर। जनपद के विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ जिलाधिकारी युगल किशोर पंत द्वारा आज ए.पी.जे. अब्दुल कलाम सभागार में जनपद की प्रमुख समस्याएं, समाधान, प्रौद्यागिकी, विकसित तंत्र, स्वरोजगार/रोजगारपरक कार्यक्रम, योजनाआंे की प्रगति आदि की समीक्षा की गई। जल जीवन मिशन योजना की समीक्षा करते हुए उन्होने ट्यूबवेल लगाये जाने हेतु ग्राम स्तर भूमि की उपलब्धता तथा भूमि खरीद हेतु खर्च के संबंध में सूचना उपलब्ध कराने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिये। जिलाधिकारी ने घरों मे लगने वाले हैंड पम्प पर एनओसी लिये जाने का प्रस्ताव बनाने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिये ताकि जनपद में भू-जल स्तर को गिरने से बचाया जा सके। लोनिवि के अधिकारियों द्वारा बताया कि अनुबंध गठन समिति के सदस्य देहरादून से होने के कारण शासकीय कार्यो मे विलम्ब होता है इस पर जिलाधिकारी ने कार्यो की संख्या और विलम्ब हो रहे कार्यो के संबंध में सूचना उपलब्ध कराने के निर्देश दिये। कृषि विभाग तथा उद्यान विभाग की समीक्षा करते हुए उन्होने कहा स्ंिप्रकलर सिंचाई को बढावा देने तथा किसानो को दी जाने वाले सब्सिडी को बढाये जाने के लिए शा...

मेयर रामपाल सिंह ने दी बाबा साहब को पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि

Image
रुद्रपुर। बाबा साहब के 66 वें महापरिनिर्वाण दिवस के अवसर पर शहर के मेयर रामपाल सिंह ने बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर के प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर किया नमन। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि बाबा साहब ने संपूर्ण जीवन देश के विकास और उन्नति के लिए लगा दिया। वह दोस्तों और वंचितों की आवाज में ने महिलाओं को बराबर का अधिकार देकर सभी का जीवन स्तर ऊंचा उठाया ऐसे महापुरुष को हमेशा याद रखना चाहिए और उनके बताए मार्ग पर चलकर देश की सेवा करते रहना चाहिए यही हमारी उन को सच्ची श्रद्धांजलि होगी। इस अवसर पर नरेश सागर, पार्षद बबलू सागर सहित अनेकों लोग मौजूद थे