कांग्रेस प्रत्याशी मीना शर्मा के कार्यालय का हुआ उद्घाटन
कांग्रेस के कार्यकर्ताओं में जोश व उत्साह रुद्रपुर। विधानसभा रुद्रपुर से कांग्रेस के प्रत्याशी मीना शर्मा के कार्यालय का विधिवत पूजा अर्चना के बाद फीता काटकर उद्घाटन किया गया। विधिवत पूजा अर्चना के बीच शर्मा दंपति ने हवन किया। इसके बाद पूर्व कैबिनेट मंत्री तिलक राज बेहड़ ने फीता काटकर उनके कार्यालय का विधिवत उद्घाटन किया एवम कांग्रेस महानगर अध्यक्ष जगदीश तनेजा नें नारियल फोड़कर एवं जिला महासचिव सुधीर गाबा ने मिष्ठान वितरण कर कार्यकर्ताओं को इस पूरे चुनाव में जुट जाने का आह्वान किया । इस मौके पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए पूर्व कैबिनेट मंत्री तिलकराज बेहड़ ने कहा कि रुद्रपुर के सभी कार्यकर्ताओं को श्रीमती मीना शर्मा के पक्ष में जुट जाना चाहिए ताकि यह सीट भी कांग्रेस के पक्ष में आ जाए । इस बार प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बननी तय है। बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी, 4600 ग्रेड पे आदि मुद्दे भाजपा सरकार की विदाई तय कर देंगे। कांग्रेस प्रत्याशी मीना शर्मा नें कहा कि यह चुनाव उनका चुनाव नहीं है बल्कि एक एककार्यकर्ता काचुनाव है देवताओं के वह मेहनत के जोर पर चुनाव लिखा जाएगा और चुनाव के ...