विकसित भारत संकल्प यात्रा के सफल आयोजन हेतु नोडल अधिकारी नामित किये जाये: डीएम
रुद्रपुर 08 नवम्बर, 2023- जिलाधिकारी उदयराज सिंह ने विकसित भारत संकल्प यात्रा के सफल आयोजन हेतु एक महत्वपूर्ण बैठक जिला कार्यालय सभागार में ली। जिलाधिकारी ने निर्देशित करते हुए कहा कि 15 नवम्बर से जनपद में शुरू होने वाली विकसित भारत संकल्प यात्रा के सफल आयोजन हेतु जिला स्तर से लेकर ग्राम पंचायत स्तर तक नोडल अधिकारी नामित किये जाये तथा कार्यक्रम का ग्राम पंचायतवार रोस्टर जारी करने के निर्देश दिये। उन्होंने ग्रामवार अधिकारियों तथा कर्मचारियों की ड्यूटी लगाने के भी निर्देश दिये। उन्होंने जनपद में आयोजित होने वाले विभिन्न क्रियाकलापों का डाटा निर्धारित पोर्टल पर समयबद्धता से अपलोड करने हेतु भी नोडल अधिकारी नामित करने के निर्देश मुख्य विकास अधिकारी को दिये। डीएम ने सरकार द्वारा संचालित योजनाओं का प्रचार-प्रचार स्थानीय भाषा में कराने के भी निर्देश दिये। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी विशाल मिश्रा ने बताया कि विकसित भारत संकल्प यात्रा का उद्देश्य उन कमजोर लोगों तक पहुॅचना है जो विभिन्न योजनाओं के पात्र हैं, लेकिन लाभांवित नहीं हुए हैं। सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में ज...