Posts

Showing posts from December, 2025

’नववर्ष 2026, मकर संक्रांति, लोहड़ी और गणतंत्र दिवस पर रामनगर टैक्स बार ने दी शुभकामनाएँ’

Image
रामनगर। रामनगर टैक्स बार एसोसिएशन के अध्यक्ष एडवोकेट पूरन पांडे एवं उपसचिव एडवोकेट मनु अग्रवाल ने नववर्ष 2026, मकर संक्रांति, लोहड़ी एवं 26 जनवरी दृ गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर टैक्स बार से जुड़े सभी सदस्यों, अधिवक्ताओं, चार्टर्ड अकाउंटेंट्स, व्यापारियों एवं आम नागरिकों को हार्दिक शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने कहा कि नववर्ष नई आशाओं, नई ऊर्जा और नई उपलब्धियों का प्रतीक होता है। यह वर्ष सभी के लिए तरक्की, स्वास्थ्य और खुशहाली लेकर आए, यही उनकी कामना है। मकर संक्रांति और लोहड़ी जैसे पर्व हमें मेहनत, प्रकृति और परंपराओं के महत्व का संदेश देते हैं तथा समाज में सौहार्द और भाईचारे को मजबूत करते हैं। गणतंत्र दिवस के अवसर पर उन्होंने देश के संविधान, लोकतंत्र और शहीदों के बलिदान को नमन करते हुए कहा कि प्रत्येक नागरिक को अपने अधिकारों के साथ-साथ अपने कर्तव्यों का भी ईमानदारी से पालन करना चाहिए। पूरन पांडे और मनु अग्रवाल ने सभी कर पेशेवरों से अपील की कि वे अपने कार्यों में पारदर्शिता, निष्ठा और जिम्मेदारी को सर्वोपरि रखें तथा समाज और राष्ट्र के विकास में सक्रिय भूमिका निभाएँ। नोट- सम्यक पब्लिक भा...

मुख्य चिकित्सा अधिकारी के दिशानिर्देश पर निजी कंपनी में एक निशुल्क स्वास्थ्य कैम्प लगाया गया

Image
रुद्रपुर। 27 दिसंबर को मुख्य चिकित्सा अधिकारी के दिशानिर्देश पर निजी कंपनी में एक निशुल्क स्वास्थ्य कैम्प लगाया गया। स्वास्थ्य कैम्प में विभाग के विशेषज्ञ तथा जानकारों द्वारा स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं की जानकारी ली गयी तथा उनको उचित स्वास्थ्य परामर्श दिया गया। जिसमें महिला कर्मचारियों हेतु मेमोग्राफी सहित सभी स्वास्थ्य जाँचे निशुल्क की गई। स्वास्थ्य विभाग द्वारा संवेदनशील आमजन का स्वास्थ्य परीक्षण किया जा रहा है जिसमे एन टी ई पी के अंतर्गत टीबी स्क्रीनिंग की गई। टीबी स्क्रीनिंग के अंतर्गत बजाज ऑटो के सभी कर्मचारियों लाभार्थियों की टीबी स्क्रीनिंग के लिए सभी की काउंसलिंग की गयी जिसमें लाभार्थियों की हैल्थ हिस्ट्री ली गयी।सभी लाभार्थियों का एक्सरे तथा नाट किया गया। स्वास्थ्य स्क्रीनिंग हेतु सभी लाभार्थियों का एच आई वी-वीडीआरएल, हेपाटाइटिस बी और सी, एस टी आई,एन सी डी के अंतर्गत बीपी, शुगर, ओरल कैंसर, छाती कैन्सर की स्क्रीनिंग मानसिक स्वास्थ्य, तम्बाकु, एवं नशे का परामर्श दिया गया साथ ही तम्बाकु उन्मुलन के लिए निकोटेक्स वितरित किया गया। आपको बताते चले की स्वास्थ्य विभाग ऊधम सिंह नगर...

सुरक्षा में कोई समझौता नहीं, पारदर्शिता और वाहनों पर रिफ्लेक्टिव टेप लगाये जाने के आरटीओ सिंह ने दिये निर्देश

Image
रुद्रपुर। पारदर्शिता बनाऐ रखने और वाहनों पर रिफ्लेक्टिव टेप लगाये जाने के दिये निर्देश जिससे कोहरे के समय वाहन दुर्घनाओं को रोका जा सके। संभागीय परिवहन अधिकारी प्रशासन हल्द्वानी गुरदेव सिंह द्वारा गत 26 दिसंबर को लालपुर स्थित स्वचालित प्रशिक्षण केंद्र का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण में सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी प्रशासन उधम सिंह नगर मोहित कोठारी भी थे। निरीक्षण के दौरान वाहनों पर रिफ्लेक्टिव टेप ना पाए जाने पर रिफ्लेक्टर टेप अनिवार्य रूप से लगाने हेतु निर्देशित किया गया जो की रात्रि अथवा कोहरे के समय अत्यंत आवश्यक है। निरीक्षण में यह भी पाया गया कि संशोधित निरीक्षण शुल्क सूची केंद्र पर चस्पा नहीं है अतः एटीएस इंचार्ज को सेंटर के अंदर और बाहर संशोधित शुल्क की सूची चस्पा करने हेतु निर्देशित किया गया ताकि पारदर्शितापूर्वक कार्य संपादित हो। फिटनेस जारी करने से पूर्व टायर, हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट, लाइट, इंडिकेटर आदि की जांच अनिवार्य रूप से करने हेतु निर्देशित किया गया। केंद्र संचालक को वाहनों के फोटो अपलोड करते समय वाहनों के बैक साइड की फोटो अनिवार्य रूप से अपलोड करने हेतु निर्देशित...

उपभोक्ताओं को बताए गए उनके अधिकार

Image
किच्छा-24 दिसम्बर। उपभोक्ता दिवस के उपलक्ष में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण उधम सिंह नगर के निर्देशानुसार एक जागरूकता कार्यक्रम राजकीय इंटर कॉलेज देवरिया किच्छा में किया गया। कार्यक्रम में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव योगेंद्र कुमार सागर ने उपस्थित छात्रों को उपभोक्ताओं के क्या अधिकार होते हैं इसके बारे में विस्तार पूर्वक बताया और नालसा गीत को सुनवा कर जागरूक किया। विधिक सेवा प्राधिकरण के पारा वॉलिंटियर एवं पैनल अधिवक्ता के द्वारा विधिवत तरीके से बताया गया। उपभोक्ता दिवस के अवसर पर नालसा टोल फ्री नंबर 15100 एवं राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 जागृति अप के बारे में भी जानकारी दी गई। इसके अलावा विधिक सेवा प्राधिकरण से मिलने वाली विभिन्न विधि के जानकारी के बारे में छात्राओं को अवगत कराया गया। इस अवसर पर डीएलबी रियासत अली धर्मेंद्र बांकेलाल मेहनाज मलिक वह पैनल अधिवक्ता श्रीमती माया शर्मा उर्फ माया देवी उपस्थिति रही साथ ही विद्यालय के प्रधानाचार्य सहित विद्यालय स्टाफ ने भी सहभागिता निभाई। समाचार और विज्ञापनों के लिए सम्पर्क करें सम्पादक गोपाल सिंह गौतम मो 9927555090

एक वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य पर साइकिल रैली का आयोजन किया

Image
रुद्रपुर 21 दिसम्बर। साइकिल वेलोड्रम के एक वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य पर साइकिल रैली का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य अतिथि आदरणीय विशेष प्रमुख सचिव खेल, अमित सिन्हा महोदय एवं प्रभारी उपनिदेशक राशिका सिद्दीकी, जिला क्रीडाधिकारी जानकी कारकी उधमसिंहनगर, जिला क्रीड़ा अधिकारी नैनीताल निर्मला पंत एवं भारतीय साइक्लिक फेडरेशन के सचिव मनिंदरपाल, उत्तराखंड साइकिलिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष विमल चौधरी, उत्तराखंड साइक्लिंग एसोसिएशन के सचिव दिवेश पांडे, ओलंपिक एसोसिएशन उत्तराखण्ड के महासचिव डी के सिंह, कुमाऊं यूनिवर्सिटी के पूर्व खेल अधिकारी नागेन्द्र शर्मा, युवा कल्याण अधिकारी भूपेन्द्र सिंह रावत एवं समस्त खेल प्रेमी उपस्थित रहे प्रमुख सचिव के द्वारा साइकिल रैली में प्रतिभाग कर समस्त खिलाड़ियों के हौसला अफजाई कर सभी खेल प्रेमियों, खिलाड़ियों को संबोधन कर प्रोत्साहित किया। समाचार और विज्ञापनों के लिए संपर्क करें, संपादक गोपाल सिंह गौतम मो 9927555090

जरूरतमंद लोगों को वितरण किये गए कम्बल

Image
रुद्रपुर। अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0), उधमसिंह नगर के निर्देशों के अनुपालन में 18 दिसम्बर 2025 को रुद्रपुर तहसील अंतर्गत उपजिलाधिकारी रुद्रपुर एवम नगर आयुक्त रुद्रपुर के निर्देशन में ठंड से बचाने के लिए अलाव जलाये जाने वाले स्थानों का भौतिक निरीक्षण किया गया एवम इस कड़ाके की ठंड होने के कारण किसी भी प्रकार से कोई भी जन हानि न हो और ठंड की बजह से कोई भी अपने आप को परेशान महसूस न करे इसके लिए जरूरतमंद लोगों को कम्बल वितरण किये गए, नगर निगम द्वारा संचालित रैन वसेरा का भी निरीक्षण किया। नोट- सम्यक पब्लिक भारत हिन्दी समाचार पत्र एवं न्यूज पोर्टल में समाचार एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्कः- सम्पादक गोपालसिंह गौतम, मो. 9927555090

अंतर्राष्ट्रीय अल्पसंख्यक अधिकार दिवस पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने किया जागरुक बताये अधिकार

Image
गदरपुर। 18 दिसम्बर अंतर्राष्ट्रीय अल्पसंख्यक अधिकार दिवस पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ऊधमसिंह नगर के सचिव योगेन्द्र कुमार सागर (सिविल जज सिनियर डिबीजन रुद्रपुर के निर्देशन में गदरपुर तहसील के ग्राम पंचायत रामजीवनपुर के राजकीय प्राथमिक विद्यालय रामजीवनपुर नं. 2, में प्रातः 10ः30 बजे से प्रधानाचार्य की अध्यक्षता में एवं ग्राम प्रधान रिवान के सहयोग से एक जागरुकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। अंतर्राष्ट्रीय अल्पसंख्यक अधिकार दिवस पर बताया गया कि यह दिवस राष्ट्रीय, जातीय, धार्मिक और भाषाई अल्पसंख्यकों के अधिकारों के बारे में जागरुकता बढ़ाई जा सके, उन्हे समान अवसर और स्वतंत्रता मिले और समाज उनके सशक्तिकरण और विकास पर जोर दिया जा सके, जो कि संयुक्त राष्ट्र द्वारा 1992 में अपनाए गए उनके अधिकारों पर की गई घोषणाओं को याद दिलाता है। यह दिवस भारत में मुस्लिम, सिख, ईसाई, बौद्ध, पारसी और जैन धर्म के लोगों को अल्पसंख्यक माना जाता है, उनको जागरुकता बढ़ाना, उनके भेदभाव दूर करना, उनको समान अवसर प्रदान हो, उनका आर्थिक और शैक्षिक रुप से विकास करना है, अल्पसंख्यकों के योगदान को स्वीकारना साथ ही उनको कानूनी ...

ग्रामीणों का जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने चिकित्सा विभाग से सहयोग से किया स्वास्थ्य जांच, किया गया कानूनी जागरुक

Image
सकैनिया/गदरपुर। उत्तराखण्ड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण नैनीताल के तात्वाधान में एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ऊधम सिंह नगर के निर्देशानुसार जिले के ग्रामीण दूरस्थ क्षेत्र में चिकित्सा स्वास्थ्य जांच एवं कानूनी जागरुकता शिविर का आयोजन किया गया। बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने शिविर का लाभ प्राप्त किया। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ऊधमसिंह नगर के द्वारा समय समय पर विभिन्न जागरुकता कार्यक्रम चलाये जाते है जिससे जनता में जागृति आये और वह सरकारी योजनाओं का लाभ ले सके इसी क्रम में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव योगेन्द्र कुमार सागर के निर्देश पर जिलो के दूर दराज गांव में चिकित्सा स्वास्थ्य जांच एवं कानूनी जागरुकता शिविर का आयोजन किया जा रहा है। 17 दिसम्बर को गदरपुर तहसील के ग्राम पंचायत सकैनिया में अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र सकैनिया के डॉ. सुरेन्द्र पपनेजा ने शिविर में उपस्थित ग्रामीण जनता की जांच कर उपचार किया और दवा दी गई। स्वास्थ्य विभाग की टीम के साथ आदिति (इन्टेन) और आशा कार्यकर्ती राधारानी मौजद रही। इस मेडिकल हेल्थ चेकअप शिविर पर जागरूकता कार्यक्रम किया गया जिसकी अध्यक्षता ग्र...

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ऊधम सिंह नगर के तत्वाधान मेंं चिकित्सा स्वास्थ्य जांच एवं कानूनी जागरुकता शिविर आयोजित

Image
गूलरभोज/गदरपुर। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ऊधम सिंह नगर के तत्वाधान में जिले के ग्रामीण दूरस्थ क्षेत्र में चिकित्सा स्वास्थ्य जांच एवं कानूनी जागरुकता शिविर आयोजित कर ग्रामीणों को जागरुक किया गया। सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र (सीएचसी) के चिकित्सकों द्वारा जनता का स्वास्थ्य जांच कर दवा वितरण की। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण उधम सिंह नगर के सचिव योगेंद्र कुमार सागर के निर्देश पर जिले के ग्रामीण दूरस्थ क्षेत्र में चिकित्सा स्वास्थ्य जांच एवं कानूनी जागरुकता शिविर स्वास्थ्य शिविर का आयोजन 16 दिसम्बर को गदरपुर तहसील के ग्राम पंचायत कोपा के पंचायत भवन में प्रातः 11 बजे से किया गया। यह शिविर जिले के ऐसे क्षैत्रों में लगाये जा रहे हैं जहां के निवासी अपना नियमित चैकअप नहीं करा पाते हैं और बिमारियों का शिकार हो जाते है। आयोजित शिविर की अध्यक्षता ग्राम प्रधान मौसमी ने की। गदरपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र (सीएचसी) के चिकित्सक डॉ. प्रशान्त चैहान, डॉ. कल्पना पाण्डे द्वारा स्कूल के बच्चों को स्वस्थ्य रहने के बारे में विस्तार से बताया साथ ही ग्रामीणों को बिमारियों से बचाव के तरीके बतायें। चिकित्सकों ...

अखिल भारतीय मजदूर अधिकार दिवस’ पर गांधी पार्क में विशाल सभा और रैली

Image
’मासा के आह्वान पर मजदूर विरोधी चार लेबर कोड रद्द करने, मजदूरों के दमन पर रोक लगाने और मजदूर अधिकारों की बहाली, निजीकरण बंद करने आदि मांगों को लेकर 14 दिसंबर को देशव्यापी विरोध प्रदर्शन के तहत रुद्रपुर में मजदूर हक की आवाज बुलंद’ रुद्रपुर, 14 दिसंबर। मजदूर अधिकार संघर्ष अभियान (मासा) के आह्वान पर मजदूर विरोधी चार लेबर कोड रद्द करने, निजीकरण बंद करने, मजदूरों के दमन पर रोक लगाने और मजदूर अधिकारों की बहाली आदि मांगों को लेकर ‘अखिल भारतीय मजदूर अधिकार दिवस’ के तहत देश के विभिन्न हिस्सों में विरोध प्रदर्शन आयोजित हुआ। इसी क्रम में आज रुद्रपुर के गाँधी पार्क में कुमाऊँ स्तर का प्रदर्शन, सभा और मुख्य बाजार में जुलूस निकाला गया। इस अवसर पर 12 केंद्रीय मांगों का ज्ञापन भारत के राष्ट्रपति को और 17 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन मुख्यमंत्री उत्तराखंड को भेजा गया। इस दौरान बड़ी संख्या में मजदूर शामिल रहे। सभा को संबोधित करते हुए मासा के घटक संगठनों सेंटर फॉर स्ट्रगलिंग ट्रेड यूनियंस (सीएसटीयू) के मुकुल और इंकलाबी मजदूर केंद्र (आईएमके) के रोहित ने कहा कि तमाम विरोधों को नजरअंदाज करते हुए पिछले 21...

’विकास प्राधिकरण की कार्रवाई पर उभरा गहरा असंतोष’ ’कार्यक्षैली पर उठे सवाल, क्षेत्रवासियो की बढ़ी मुश्किलेंकृरामनगर टैक्स बार ने जताई कड़ी आपत्ति’

Image
रामनगर। क्षेत्र में विकास प्राधिकरण द्वारा लगातार जारी हो रहे नोटिसों और नक्शा पास कराने की जटिल प्रक्रिया को लेकर रामनगर टैक्स बार ने शनिवार को एक निजी रिसॉर्ट में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की। बैठक में टैक्स बार के पदाधिकारियों के अलावा विभिन्न सामाजिक संगठनों, प्रतिनिधियों और स्थानीय नागरिकों ने भी हिस्सा लिया। रामनगर टैक्स बार के अध्यक्ष पूरन पाण्डेय को दी जानकारी मे ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि विकास प्राधिकरण द्वारा की जा रही कार्रवाइयों से आम जनता गहरे तनाव में है। कई ग्रामीण अपने निजी आवासों और गौशालाओं का निर्माण कर रहे हैं, फिर भी प्राधिकरण की ओर से उन्हें नोटिस भेजे जा रहे हैं, जिससे लोगों में नाराजगी और भ्रम की स्थिति बनी हुई है। वही रामनगर टैक्स बार के उपसचिव मनु अग्रवाल ने बताया कि विकास प्राधिकरण की वर्तमान कार्यप्रणाली शक के घेरे में है। ग्रामीणों का कहना है कि वे वर्षों से अपने पारंपरिक ढांचे व जरूरतों के अनुरूप छोटे स्तर पर निर्माण करते आए हैं, लेकिन अब हर निर्माण को व्यावसायिक मानकर नोटिस भेजे जा रहे हैं, जो कि न तो उचित है और न ही जनहित में। टैक्स बार सचिव गौरव गोला न...

सांसद भट्ट ने उठाई राज्य में विकासखंडों की संख्या बढ़ाए जाने की पुरजोर मांग

Image
नई दिल्ली@देहरादून। उत्तराखंड की दुर्गम भौगोलिक परिस्थितियों और विकासखंडों के बीच लंबी दूरियों को देखते हुए लोकसभा में आज एक महत्वपूर्ण मुद्दा गूंजा। नैनीताल-उधम सिंह नगर संसदीय क्षेत्र के सांसद और पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री अजय भट्ट ने सदन में नियम 377 के अधीन राज्य में विकासखंडों की संख्या बढ़ाए जाने की पुरजोर मांग उठाई। सांसद भट्ट ने कहा कि पर्वतीय क्षेत्रों में एक विकासखंड से दूसरे तक पहुंचना जनता के लिए चुनौतीपूर्ण है। ऐसे में केंद्र सरकार की योजनाओं को ब्लॉक स्तर तक प्रभावी ढंग से पहुँचाने में कठिनाई होती है। उन्होंने बताया कि आम जनता को अपने रोजमर्रा के सरकारी कार्यों के लिए भी दूर-दराज के क्षेत्रों की यात्रा करनी पड़ती है, जिससे समय और संसाधनों की बर्बादी होती है। उन्होंने सरकार से आग्रह किया कि उत्तराखंड जैसे पहाड़ी राज्य में नए विकासखंडों का गठन अत्यंत आवश्यक है, ताकि योजनाओं का लाभ आम लोगों तक सुगमता से पहुंचे और प्रशासनिक कार्यों में तेजी आए। नोट- सम्यक पब्लिक भारत हिन्दी समाचार पत्र एवं न्यूज पोर्टल में समाचार एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्कः- सम्पादक गोपालसिंह गौतम, मो. 9...

तहसील दिवस व सभी ब्लॉक मुख्यालयों में 17 दिसम्बर बुधवार को किसान दिवस मनाया जायेगा

Image
रूद्रपुर 11 दिसम्बर, 2025 (सू0वि0)- जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया ने बताया कि शासन के निर्देशों के अनुपालन में किसानो को विधिक समस्याजीओं/मुद्दो के समाधान और उन्हे तकनीकी एवं वैज्ञानिक रूप से सक्षम एवं जागरूक बनाने हेतु जनपद के सभी ब्लॉक मुख्यालयों में 17 दिसम्बर बुधवार को किसान दिवस मनाया जायेगा। किसान दिवस के साथ ही जिलाधिकारी की अध्यक्षता में तहसील खटीमा में 16 दिसम्बर को आयोजित होने वाला तहसील दिवस तथा जनपद की अन्य तहसीलों में आयोजित होने वाले तहसील दिवस 16 दिसम्बर के स्थान पर 17 दिसम्बर को किसान दिवस के साथ ही ब्लॉक मुख्यालय में संयुक्त रूप से आयोजित किये जायेगे। जिलाधिकारी ने तहसील दिवस/किसान दिवस के लिए नोडल अधिकारी नामित किया है। ब्लॉक मुख्यालय खटीमा हेतु स्वयं जिलाधिकारी, काशीपुर हेतु मुख्य विकास अधिकारी, रूद्रपुर हेतु अपर जिलाधिकारी प्रशासन, बाजपुर हेतु अपर जिलाधिकारी वि0/रा0, जसपुर हेतु उप जिलाधिकारी काशीपुर, गदरपुर हेतु उप जिलाधिकारी गदरपुर, सितारगंज व नानकमत्ता हेतु उप जिलाधिकारी सितारगंज व किच्छा तहसील हेतु उप जिलाधिकारी किच्छा नोडल अधिकारी रहेगें। उन्होने बताया...

राष्ट्रीय लोक अदालत 13 दिसंबर को विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा आयोजित

Image
रूद्रपुर 11 दिसम्बर, 2025 (सू0वि0)- मा0 उत्तराखण्ड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा दिये गये निर्देशो के क्रम में 13 दिसम्बर को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जायेगा। जानकारी देते हुये सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण योगेन्द्र कुमार सागर ने बताया कि उत्तराखण्ड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, नैनीताल के तत्वाधान में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, ऊधम सिंह नगर द्वारा जनपद में 13 दिसम्बर 2025 (द्वितीय शनिवार) को प्रातः 10 बजे से सांय 05 बजे तक रूद्रपुर स्थित जिला न्यायालय सहित वाह्य स्थित दीवानी न्यायालयों काशीपुर, खटीमा, बाजपुर, जसपुर, सितारगंज एवं किच्छा में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जायेगा। सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण योगेन्द्र कुमार सागर ने बताया कि 13 दिसम्बर को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत में प्री-लिटीगेशन के वादों का निस्तारण किया जाएगा जैसे- भरण पोषण, धन वसूली, श्रम विवाद, विद्युत एवं जलकर बिलों के मामले, धारा 138 एनआई एक्ट के मामले, अपराधिक शमनीय व सिविल मामले इसके अतिरिक्त न्यायालयों में लम्बित शमनीय प्रकृतिक के आपराधिक वाद/अपराध, धारा 138 एनआई एक्ट, धन वसूली,...

डॉ.भवालिया को ‘ग्लोबल ह्यूमन राइट्स एवं ग्रीन वॉरियर अवॉर्ड’ से सम्मानित

Image
अलवर,राजस्थान। 10 दिसम्बर 2025 को नई दिल्ली में मानवाधिकार दिवस के अवसर पर आयोजित एक भव्य समारोह में रघुराज पीपलमैन फाउण्डेशन द्वारा अलवर के शिक्षाविद् डॉ. विपुल कुमार भवालिया को ‘ग्लोबल ह्युमन राईट्स एन्ड ग्रीन वारियर अवार्ड’ से सम्मानित किया गया। यह सम्मान पर्यावरण संरक्षण, मानवाधिकारों की रक्षा तथा राष्ट्र सेवा में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए प्रदान किया गया। कार्यक्रम का आयोजन मिनिस्ट्री आफ कॉरपोरेट अफेयर्स के अंतर्गत पंजीकृत फाउंडेशन द्वारा ऑनलाइन किया गया। इस अवसर पर फाउंडेशन के संस्थापक एवं सीईओ डॉ. रघुराज, निदेशक राजनी मंद्रे तथा निदेशक नितेश कुमार ने संयुक्त रूप से डॉ. भवालिया को ऑनलाईन प्रमाणपत्र प्रदान किया। फाउंडेशन ने कहा कि डॉ. विपुल कुमार भवालिया का कार्य “धरती की धड़कनों में गूंजने वाली प्रेरणा है, जो मानवता को राष्ट्र सेवा के मार्ग पर प्रकाश देती है।” कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों ने डॉ. भवालिया को बधाई देते हुए उनके प्रयासों की सराहना की और कहा कि यह सम्मान समाज में पर्यावरण एवं मानवाधिकार जागरूकता को बढ़ावा देने की दिशा में प्रेरणादायक कदम है। नोट- समाचार एव...

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण उधम सिंह नगर ‘अंतर्राष्ट्रीय भ्रष्टाचार विरोधी दिवस’ पर किया शिविर आयोजित

Image
रुद्रपुर। माननीय उत्तराखण्ड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, नैनीताल के निर्देश पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण उधम सिंह नगर के सचिव योगेंद्र कुमार सागर के द्वारा 9 दिसम्बर 2025 को अटल उत्कृष्ट ए0 एन0 झा स्कूल रुद्रपुर में ‘अंतर्राष्ट्रीय भ्रष्टाचार विरोधी दिवस’ के अवसर पर एक विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण उधम सिंह नगर के द्वारा उपस्थित छात्रों को भ्रष्टाचार के विरुद्ध सजग रहने की प्रतिज्ञा दिलाई गई। उपस्थित छात्रों को भ्रष्टाचार विरोधी, पारदर्शिता और लोक प्रशासन में जवाबदेही से सम्बन्धित कानूनी प्रावधानों, नियमों, निवारक उपायों और संस्थागत तंत्रों के बारे में जागरूक किया गया तथा समाज, शासन, आर्थिक विकास और लोक कल्याण पर भ्रष्टाचार के प्रतिकूल प्रभावों के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई तथा भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम, 1988 के प्रावधानों पर भी विस्तृत जानकारी दी गई। इस अवसर पर स्कूल के प्रधानाचार्य, अध्यापकगण तथा चीफ लीगल एड डिफेंस काउंसिल मो. मिराज उपस्थित रहे। नोट- सम्यक पब्लिक भारत हिन्दी समाचार पत्र एवं न्यूज पोर्टल में समाचार एवं विज्ञाप...

राजकीय बालिका इंटर में सीएसआर के अंतर्गत वृक्षारोपण एवं निर्माण संबंधी कार्यक्रम संपन्न

Image
रुद्रपुर। राजकीय बालिका इंटर कॉलेज फाजलपुर महरौला रुद्रपुर में आसरा ट्रस्ट के द्वारा वृक्षारोपण का कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर ट्रस्ट के द्वारा विद्यालय को चार कक्षा कक्ष, मुख्य मार्ग से विद्यालय भवन तक संपर्क मार्ग, विद्यालय प्रांगण का समतलीकरण एवं आरसीसी एवं इंटरलॉक टाइल्स के द्वारा निर्माण की सौगात प्रदान की गई। ट्रस्ट ने आगे भी विद्यालय में सौन्द्रीयकरण कर विद्यालय को सुन्दर बनाये रखने की बात रखी है, ताकि विद्यालय सुन्दर दिखे और छात्राओं को पढ़ाई करने के लिए अच्छा वातावरण मिले। इस अवसर पर आसरा ट्रस्ट के लक्ष्मी द्विवेदी, आर शरद, डोमिनिक जॉर्ज, जयदीप, मेजर जे.जे. डोमिनिक, माराजन विद्यालय की छात्रायें, शिक्षिकाएं एवं प्रधानाचार्या श्रीमती शुभा रावत आदि उपस्थित रहे। नोट- सम्यक पब्लिक भारत हिन्दी समाचार पत्र एवं न्यूज पोर्टल में समाचार एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्कः- सम्पादक गोपालसिंह गौतम, मो. 9927555090,

डॉक्टर प्यारेलाल के प्रथम स्मृति दिवस पर श्रद्धांजलि व वैचारिक कार्यक्रम

Image
’स्मारिका व पुस्तक का लोकार्पण और “साम्राज्यवाद और मानसिक नियंत्रण का तंत्र पर परिचर्चा’ रुद्रपुर, 7 दिसंबर। पंतनगर विश्वविद्यालय के पूर्व प्राध्यापक डॉक्टर प्यारेलाल के स्मृति शेष होने की पहली वार्षिकी पर स्थानीय नगर निगम सभागार में श्रद्धांजलि व वैचारिक कार्यक्रम हुआ। इस अवसर पर एक ‘स्मारिका’ - एक अभूतपूर्व समय, अंधेरे का दौर और एक जनपक्षधर बुद्धिजीवी का जीवन तथा कृषि और खाद्यान्न केंद्रित लेख और अनुवाद ‘भूख और मुनाफे की नूराकुश्ती’ का लोकार्पण हुआ। साथ ही “साम्राज्यवाद और मानसिक नियंत्रण का तंत्रष् विषय पर सारगर्भित परिचर्चा हुई। वरिष्ठ कवि बाली सिंह चीमा ने नज्म प्रस्तुत किए। इस दौरान श्रद्धांजलि देते हुए वक्ताओं ने कहा कि डॉ. प्यारेलाल मानवीय संवेदना से लबरेज, कर्तव्यनिष्ठ, ईमानदार, एक प्यारे कॉमरेड थे। उनका अध्ययन अगाध, जिज्ञासा असीम और मार्क्सवादी निष्ठा अटूट थी। गोविन्द बल्लभ पन्त कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय में प्राध्यापक के रूप में कृषि क्षेत्र में अहम शोध किए। उनका सामाजिक परिवर्तन की जद्दोजहद से लगभग चार दशक का जुड़ाव, उनकी जिजीविषा और उनका योगदान हम सबके लिए प्रे...