Posts

तहसील गदरपुर के विभिन्न क्षेत्रों में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के द्वारा किया गया वृक्षारोपण

Image
दिनेशपुर। राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण उत्तराखंड नैनीताल के तत्वाधान में एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण उधम सिंह नगर की सचिव ममता पंत के आदेश के अनुपालन में 7 जुलाई को प्रात: 12:30 बजे से थाना दिनेशपुर में वन महोत्सव एवम हरेला पर्व के उपलक्ष में आम, अनार, नींबू, लीची व अमरुद के पौधा रोपण कार्य किया गया। टीम संख्या 8 व 9 एवं 10 के द्वारा तहसील गदरपुर के विभिन्न क्षेत्रों सहित दिनेशपुर कोतवाली प्रांगण में और रोड किनारे पर कोतवाली निरीक्षक की अध्यक्षता में वृक्षारोपण किया गया। इस अवसर पर सभी को अधिक से अधिक पेड़ लगाने व पेड़ो- पौधे का संरक्षण करने के लिए बताया गया। साथ ही वहां उपस्थित जनता को नलसा ट्रोल फ्री न. 15100, पॉलीथिन व प्लास्टिक बैन वृद्धा पेंशन, विकलांग पेंशन, विधवा पेंशन व बाल विवाह, राष्ट्रीय लोक अदालत व विशेष लोक अदालत के बारे में जानकारी देकर जनता को जागरूक किया गया। पीलवी कुंवर सिंह, संगीता सरदार व इल्मा बी ने प्रतिभाग किया। उधर पैनल अधिवक्ता मंजू सरकार के नेतृत्व में एवं क्षेत्र पंचायत सदस्य सुनीता ढाली की अध्यक्षता में ग्राम खटोला में अर्जुन जामुन के छायादार एवं फलदार वृक्ष...

तहसील गदरपुर में आपदा पीड़ितों को कानूनी सेवाएं प्रदान करने पर हुआ कैंप का आयोजन

Image
गदरपुर। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के ऊधम सिंह नगर के सचिव ममता पंत के आदेशानुसार आदेश 6 जुलाई को नालसा (आपदा पीड़ितों के लिए सेवा योजना)2010 व वृक्षारोपण का कार्यक्रम प्रातः11 बजे से किया गया। यह कैम्प तहसील गदरपुर के ग्राम खानपुर पूर्व न.1 में आयोजन किया। जिसमें पीएलवी -गोपाल सिंह गौतम, कुंवर सिंह, संगीता सरदार, इल्मा बी व कु दीपा ने ग्रामीणों को आपदा से संबंधित जानकारी दिया। शिविर में सरकार व जिला विधिक सेवा प्राधिकरण से मिलने वाली सहायता के बारे मे विस्तार से बताया गया एवम नि:शुल्क अधिवक्ता, राष्ट्रीय लोक अदालत, स्थायी लोक अदालत नलसा ट्रोल फ्री न. 15100,वृद्धापेंशन, विधवा पेंशन, महिला हेल्पलाइन न.1090 व किसान योजना के बारे मे ग्रामीणों को जानकारी देकर जागरूक किया गया। साथ ही पेड़ो के लाभ व उनका संरक्षण के बारे मे भी बताया गया। शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामवासीउ पस्थित रहे। समाचार एवं विज्ञापनों के लिए संपर्क करें संपादक गोपाल सिंह गौतम मोबाइल न 9927555090

ऊधम सिंह नगर में सहकारिता सप्ताह के वृक्षारोपण कार्यक्रम उत्साह के साथ सम्पन्न

Image
रुद्रपुर। केन्द्रीय सहकारिता मंत्रालय के गौरवशाली पांच वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित सहकारिता सप्ताह के अंतर्गत आज छठे दिन 04 जुलाई 2026 को जनपद ऊधम सिंह नगर में ऊधम सिंह नगर डिस्ट्रिक्ट को ऑपरेटिव बैंक एवम् सहकारिता विभाग ऊधम सिंह नगर के तत्वाधान में जिला सहायक निबंधक ऊधम सिंह नगर श्री हरीश चंद्र खंडूड़ी, बैंक सचिव महाप्रबंधक श्री संदीप कुमार जी के दिशा निर्देशन में जनपद की विभिन्न सहकारी समितियों और बैंक शाखाओं के कार्मिकों ने सहकारी समितियों, शासकीय कार्यालय परिसरों विद्यालयों में सहकारिता सप्ताह की आज की थीम एक पेड़ मां के नाम वृहत वृक्षारोपण कार्यक्रम के अन्तर्गत फलदार छायादार पौधे लगाए गए। हरीश चंद्र खंडूड़ी और बैंक सचिव महाप्रबंधक संदीप कुमार ने संयुक्त रूप से फौजी कॉलोनी एमपैक्स और बाजपुर प्रथम एमपैक्स परिसर में पौधारोपण किया और वृक्षों के मानव जीवन पर लाभकारी प्रभाव और वृक्षों की जीवन के लिए आवश्यकता और महत्व पर प्रकाश डाला। जनपद के खटीमा, सितारगंज, रुद्रपुर, गदरपुर, बाजपुर, काशीपुर एवम् जसपुर आदि सभी ब्लॉकों में भी संयुक्त रूप से पौधारोपण के कार्यक्रम आयोजित कि...

संत शिरोमणि कबीर साहब की जयंती पर निकली भव्य शोभायात्रा, गूंजे कबीर के दोहे और जयकारे

Image
रुद्रपुर। संत शिरोमणि कबीर साहब की जयंती के अवसर पर सोमवार को रम्पुरा क्षेत्र में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। महिलाओं ने सिर पर सुसज्जित कलश धारण कर यात्रा की अगुवाई की, जबकि श्रद्धालु संत कबीर के दोहों का गायन करते हुए और उनके जयकारे लगाते हुए पूरे मार्ग पर आगे बढ़ते रहे। शोभायात्रा से पूरे क्षेत्र का वातावरण भक्तिमय हो गया। शोभायात्रा रम्पुरा के विभिन्न मार्गों से होकर निकली, जहां जगह-जगह लोगों ने श्रद्धालुओं का स्वागत किया। इस दौरान संत कबीर के जीवन, उनके विचारों और सामाजिक समरसता, समानता तथा मानवता के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया गया। वक्ताओं ने कहा कि संत कबीर ने अपने दोहों के माध्यम से समाज को सत्य, प्रेम, भाईचारे और सद्भाव का संदेश दिया, जो आज भी उतना ही प्रासंगिक है। इस अवसर पर पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने कहा कि संत कबीर के विचार समाज को जोड़ने और कुरीतियों को समाप्त करने की प्रेरणा देते हैं। दर्जा राज्य मंत्री रामपाल सिंह ने कहा कि संत कबीर का जीवन हमें जाति-पांति और भेदभाव से ऊपर उठकर मानव...

आईटीआई में अंतर्राष्ट्रीय नशा मुक्ति दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित, 50 छात्र-छात्राओं को किया गया जागरूक

Image
गूलरभोज (ऊधम सिंह नगर)। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ऊधम सिंह नगर की माननीय सचिव महोदया के अनुपालन और आदेश संख्या 24/2026-27 के क्रम में आज राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (ITI) गूलरभोज में एक विशेष नशा विरोधी जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम अंतर्राष्ट्रीय मादक पदार्थ दुरुपयोग और अवैध तस्करी विरोधी दिवस (अन्तर्राष्ट्रीय नशा दिवस) के अवसर पर आयोजित हुआ। संस्थान के अधीक्षक विरेन्द्र कुमार की अध्यक्षता में सुबह 10:00 बजे से 11:30 बजे तक चले इस कार्यक्रम में युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति सचेत किया गया। नशा एक गंभीर सामाजिक बुराई: अधीक्षक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि नशा एक गंभीर सामाजिक बुराई है। इससे न केवल नशा करने वाला व्यक्ति प्रभावित होता है, बल्कि उसका पूरा परिवार और राष्ट्र भी संकट में पड़ता है। नशे की लत के कारण व्यक्ति न सिर्फ पारिवारिक कलह का कारण बनता है, बल्कि अपनी लत को पूरा करने के लिए चोरी और अन्य आपराधिक घटनाओं को अंजाम देने के लिए भी मजबूर हो जाता है। इसलिए छात्र-छात्राओं को हर हाल में नशे से दूर रहना चाहिए। कानूनी अधिकारो...

महावीर योग साधना केंद्र के तत्वावधान में सामूहिक योग कार्यक्रम आयोजित

Image
रुद्रपुर। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर महावीर वाटिका जैन मंदिर के सामने स्थित महावीर योग साधना केंद्र के तत्वावधान में सामूहिक योग कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर योगाचार्य पवन जिंदल एवं वीना अरोरा ने विभिन्न योगासन एवं प्राणायाम का अभ्यास कराया और योग के महत्व पर प्रकाश डालते हुए स्वस्थ एवं संतुलित जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया गया। सभी को योग क्रियाओं का अभ्यास कराया। कार्यक्रम में पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और उपस्थित लोगों के साथ योगाभ्यास किया। इस अवसर पर राजकुमार ठुकराल ने कहा कि योग भारत की प्राचीन संस्कृति की अमूल्य धरोहर है। नियमित योगाभ्यास से व्यक्ति शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ रहता है तथा तनावमुक्त जीवन जी सकता है। उन्होंने सभी लोगों से योग को अपनी दैनिक दिनचर्या का हिस्सा बनाने और स्वस्थ समाज के निर्माण में योगदान देने का आह्वान किया। इस अवसर पर पवन जिंदल, यशपाल गुलाटी, राजेश ग्रोवर, सुभाष नारंग, राजकुमार नागपाल, मनोज नागपाल, वीना अरोड़ा, सुगंधी सिंह, किरण बांगा, प्रियंका, विनोद घई, अजय नारायण, अशोक चावला, एकता ग्रोवर,...

संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हुए एक बालक की सुरक्षित बरामदगी की पूर्व विधायक ठुकराल की मांग

Image
रुद्रपुर। संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हुए एक बालक का सुराग नहीं लगने से नाराज परिजनों ने रविवार को पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल के साथ पुलिस चौकी पहुंचकर घेराव किया। उन्होंने पुलिस से बालक की शीघ्र तलाश कर सकुशल बरामद करने की मांग की। रम्पुरा वार्ड संख्या 21 निवासी जगदीश राठौर ने बताया कि उनका पुत्र शिव उर्फ पल्लू शनिवार दोपहर घर से निकला था, लेकिन देर शाम तक वापस नहीं लौटा। परिजनों ने रिश्तेदारों और सभी संभावित स्थानों पर उसकी तलाश की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चल सका। उन्होंने आशंका जताई कि बालक के साथ कोई अप्रिय घटना भी हो सकती है। पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने पुलिस अधिकारियों से मामले में गंभीरता से कार्रवाई करते हुए लापता बालक की शीघ्र तलाश करने की मांग की। उन्होंने कहा कि ऐसे मामलों में पुलिस को तत्काल प्रभाव से सभी आवश्यक कदम उठाकर बालक की सुरक्षित बरामदगी सुनिश्चित करनी चाहिए, ताकि परिजनों की चिंता दूर हो सके। इस दौरान मीना, रामगोपाल राठौर, राहुल, धर्मेंद्र, राजू, करण, रितेश, पुष्पा देवी, आकाश, विद्या देवी, चमेली देवी, रमेश, सतीश, बबलू, महेश, पूजा, कुंवर पाल, कांति देवी ...