Posts

Showing posts with the label News

अंतर्राष्ट्रीय अल्पसंख्यक अधिकार दिवस पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने किया जागरुक बताये अधिकार

Image
गदरपुर। 18 दिसम्बर अंतर्राष्ट्रीय अल्पसंख्यक अधिकार दिवस पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ऊधमसिंह नगर के सचिव योगेन्द्र कुमार सागर (सिविल जज सिनियर डिबीजन रुद्रपुर के निर्देशन में गदरपुर तहसील के ग्राम पंचायत रामजीवनपुर के राजकीय प्राथमिक विद्यालय रामजीवनपुर नं. 2, में प्रातः 10ः30 बजे से प्रधानाचार्य की अध्यक्षता में एवं ग्राम प्रधान रिवान के सहयोग से एक जागरुकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। अंतर्राष्ट्रीय अल्पसंख्यक अधिकार दिवस पर बताया गया कि यह दिवस राष्ट्रीय, जातीय, धार्मिक और भाषाई अल्पसंख्यकों के अधिकारों के बारे में जागरुकता बढ़ाई जा सके, उन्हे समान अवसर और स्वतंत्रता मिले और समाज उनके सशक्तिकरण और विकास पर जोर दिया जा सके, जो कि संयुक्त राष्ट्र द्वारा 1992 में अपनाए गए उनके अधिकारों पर की गई घोषणाओं को याद दिलाता है। यह दिवस भारत में मुस्लिम, सिख, ईसाई, बौद्ध, पारसी और जैन धर्म के लोगों को अल्पसंख्यक माना जाता है, उनको जागरुकता बढ़ाना, उनके भेदभाव दूर करना, उनको समान अवसर प्रदान हो, उनका आर्थिक और शैक्षिक रुप से विकास करना है, अल्पसंख्यकों के योगदान को स्वीकारना साथ ही उनको कानूनी ...

ग्रामीणों का जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने चिकित्सा विभाग से सहयोग से किया स्वास्थ्य जांच, किया गया कानूनी जागरुक

Image
सकैनिया/गदरपुर। उत्तराखण्ड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण नैनीताल के तात्वाधान में एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ऊधम सिंह नगर के निर्देशानुसार जिले के ग्रामीण दूरस्थ क्षेत्र में चिकित्सा स्वास्थ्य जांच एवं कानूनी जागरुकता शिविर का आयोजन किया गया। बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने शिविर का लाभ प्राप्त किया। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ऊधमसिंह नगर के द्वारा समय समय पर विभिन्न जागरुकता कार्यक्रम चलाये जाते है जिससे जनता में जागृति आये और वह सरकारी योजनाओं का लाभ ले सके इसी क्रम में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव योगेन्द्र कुमार सागर के निर्देश पर जिलो के दूर दराज गांव में चिकित्सा स्वास्थ्य जांच एवं कानूनी जागरुकता शिविर का आयोजन किया जा रहा है। 17 दिसम्बर को गदरपुर तहसील के ग्राम पंचायत सकैनिया में अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र सकैनिया के डॉ. सुरेन्द्र पपनेजा ने शिविर में उपस्थित ग्रामीण जनता की जांच कर उपचार किया और दवा दी गई। स्वास्थ्य विभाग की टीम के साथ आदिति (इन्टेन) और आशा कार्यकर्ती राधारानी मौजद रही। इस मेडिकल हेल्थ चेकअप शिविर पर जागरूकता कार्यक्रम किया गया जिसकी अध्यक्षता ग्र...

गूलरभोज में जागरुकता कार्यक्रम सम्पन्न

Image
गूलरभोज=ऊधम सिंह नगर। आज सहकारी प्रंबंध संस्थान, देहरादून के तत्वावधान में कृषक, मिलर्स एवम् व्यापारियों हेतु भंडारण विकास एवम् विनिमय अधिनियम पर एक दिवसीय जागरुकता कार्यक्रम राज्य भंडारण निगम परिसर गूलरभोज में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में सहकारी प्रबंध संस्थान देहरादून के मुख्य प्रवक्ता डॉ आई ए खान, राज्य भंडारण निगम के प्रबंधक रमेश कुमार, सहायक विकास अधिकारी सहकारिता नीरज पांडे, टेक्निकल असिस्टेंट चौहान ने क्षेत्रीय कृषकों एवं मिलर्स को संबोधित किया एवम् अपने अन्न, कृषि उपज आदि का स्थानीय वेयरहाउस में भंडारण कर लाभ उठाने का आह्वान किया। इस अवसर पर काफी संख्या में कृषक एवम् व्यापारी भी उपस्थित रहे।

कृषक, मिलर्स एवम् व्यापारियों का जागरुकता कार्यक्रम सम्पन्न

Image
रुद्रपुर। सहकारी प्रंबंध संस्थान, देहरादून के तत्वावधान में कृषक, मिलर्स एवम् व्यापारियों हेतु भंडारण विकास एवम् विनिमय अधिनियम पर एक दिवसीय जागरुकता कार्यक्रम राज्य भंडारण निगम परिसर गदरपुर में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में भंडारण विकास एवम् विनिमय अधिनियम के बारे में उपस्थित कृषक, मिलर्स और व्यापारियों को विस्तार पूर्वक बताया गया। कार्यक्रम में सहकारी प्रबंध संस्थान देहरादून के प्रवक्ता डॉ आई ए खान, राज्य भंडारण निगम के प्रबंधक राकेश दुबे, राइस मिल संगठन के अध्यक्ष अमित नारंग, ऊधम सिंह नगर डिस्ट्रिक्ट को अॉपरेटिव बैंक गदरपुर की शाखा प्रबंधक श्रीमती सुमन देव, बैंक मुख्यालय के वरिष्ठ प्रबंधक हरि सिंह यादव, बैंक के सचिव महाप्रबंधक संदीप कुमार ने क्षेत्रीय कृषकों एवं मिलर्स को संबोधित किया एवम् अपने अन्न, कृषि उपज आदि का स्थानीय वेयरहाउस में भंडारण कर लाभ उठाने का आह्वान किया। इस अवसर पर यूसुफ अली, जाकिर हुसैन, ताज मोहम्मद, कपिल, पवन, विजय, गोपाल, नागेन्द्र सहित कई कृषक भी उपस्थित रहे।

स्वतंत्र भारत के इतिहास में उत्तराखण्ड यू.सी.सी लागू करने वाला बना देश का पहला राज्य

Image
मुख्यमंत्री ने किया समान नागरिक संहिता की अधिसूचना का अनावरण। यूसीसी पोर्टल ucc.uk.gov.in का भी किया शुभारंभ। यूसीसी पोर्टल पर सबसे पहले मुख्यमंत्री ने कराया अपने विवाह का पहला पंजीकरण। देहरादून। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखंड में समान नागरिक संहिता लागू होने की अधिकारिक घोषणा करते हुए कहा है कि आज का दिन सिर्फ उत्तराखंड के लिए ही नहीं बल्कि पूरे भारत वर्ष के लिए ऐतिहासिक है। आज से उत्तराखंड में समाज में समानता स्थापित करने के लिए, समान नागरिक संहिता लागू हो गई है। सोमवार को सीएम आवास स्थित मुख्य सेवक सदन में आयोजित समारोह में मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने विधिवत तौर पर समान नागरिक संहिता की अधिसूचना का अनावरण, यूसीसी पोर्टल ucc.uk.gov.in का भी शुभारंभ और यूसीसी नियमावली बुकलेट का विमोचन किया। यूसीसी पोर्टल पर मुख्यमंत्री ने सबसे पहले अपने विवाह का पहला पंजीकरण कराया, जिसका प्रमाणपत्र मुख्य सचिव श्रीमती राधा रतूड़ी ने मुख्यमंत्री को सौंपा। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने यूसीसी के तहत सर्वप्रथम पंजीकरण कराने वाले पांच आवेदकों को भी प्रमाणपत्र प्रदान किए। ...

प्रभारी जिलाधिकारी विशाल मिश्रा की अध्यक्षता में पीस कमेटी की बैठक सम्पन्न

Image
एसएसपी मंजूनाथ टीसी ने त्यौहार को सौहार्दपूर्वक व शांतिपूर्ण ढंग से मानने का आह्वान किय ा रुद्रपुर 27 जून 2023–प्रभारी जिलाधिकारी एवम मुख्य विकास अधिकारी विशाल मिश्रा की अध्यक्षता में पीस कमेटी की बैठक डॉ.एपीजे अब्दुल कलाम सभागार में संपन्न हुई। बैठक में प्रभारी जिलाधिकारी विशाल मिश्रा, एसएसपी मंजूनाथ टीसी ने त्यौहार को सौहार्दपूर्वक व शांतिपूर्ण ढंग से मानने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि त्यौहार को त्यौहार रजिस्टर के अनुरूप व पूर्व की भांति ही मनाया जाए। उन्होंने का कि किसी भी प्रकार की नई परम्परा शुरू करने की अनुमति नहीं है। उन्होंने कहा कि कुर्बानी के लिए पूर्व निर्धारित स्थानों व रास्तों का ही उपयोग किया जाए। कुर्बानी खुले स्थान पर न की जाए, कुर्बानी स्थल को चारों ओर से कवर किया जाए। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रतिबंधित जानवर की कुर्बानी न हो। उन्होंने कहा कि माहौल को खराब करने वाली किसी भी वीडियो,फोटो एवं सेल्फी को सोशल मीडिया पर अपलोड न किया जाए, ऐसा करने वालों के खिलाफ सख्ती से कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने सभी जनप्रतिनिधियों तथा उलेमाओं से अपने–अपने स्तर से ही युवाओं ...

वृक्षारोपण एवं पर्यावरण संरक्षण अभियान किया जाएगा आम जनता को जागरूक

Image
रुद्रपुर, ऊधमसिंह नगर। सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण उधम सिंह नगर सचिन कुमार पाठक के द्वारा बताया गया कि माननीय उत्तराखण्ड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण नैनीताल से प्राप्त निर्देशों के क्रम में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, ऊधम सिंह नगर द्वारा जनपद ऊधम सिंह नगर में 21जून से 21जुलाई 2023 तक एक माह के लिए मानव जाति के अस्तित्व के लिए पेड़ों का महत्व एवं वृक्षारोपण एवं पर्यावरण संरक्षण के संबंध में जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। उक्त अभियान के दौरान 21जून से 21जुलाई 2023 तक "मानव जाति के अस्तित्व के लिए पेड़ों का महत्व" तथा "वृक्षारोपण एवं पर्यावरण संरक्षण" के उद्देश्य के साथ जनपद ऊधम सिंह नगर में न्यायालय परिसरों में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण परिसर में समस्त स्कूलों / कॉलेजों में समस्त सरकारी कार्यालयों में एवं अन्य उपर्युक्त स्थानों में उक्त अभियान चलाया जायेगा जिसमें वन विभाग / उद्यान विभाग के सहयोग से जगह-जगह औषधीय एवं फलीय पौधों का वृक्षारोपण कर उनकी प्रभावी देखभाल की जायेगी। विभिन्न स्कूलों में जागरूकता रैली निकाली जायेगी, जिसका उद्देश्य वृक्षारोपण के महत्व एवं ...