मानव तस्करी और यौन शोषण की शिकार महिलाओं के लिये नालसा की विभिन्न योजना पर शिविर आयोजन

गदरपुर। मानव तस्करी और यौन शोषण का शिकार हुई लड़कियों और महिलाओं में मानसिक विकारों से संबंधित आघात का संबंध, तस्करी पीड़ितों के मानसिक स्वास्थ्य देखभाल के उभरते क्षेत्र को महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान करते हैं, जिसमें तस्करी से संबंधित दुव्र्यवहारों की गंभीरता और अवधि का आकलन करने और पर्याप्त पुनर्वास समय की आवश्यकता पर प्रकाश डाला गया है। कम संसाधनों वाले क्षेत्रों में चिंता, पोस्ट-ट्रॉमेटिक स्ट्रेस डिसआॅर्डर और मनोदशा संबंधी विकारों के कलए उपचारों का मूल्यांकन किया जाना चाहिए।
इस विषय को लेकर 21 फरवरी को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ऊधमसिंह नगर के सचिव के निर्देशन में डोंगपुरी, गदरपुर में मानव तस्करी और यौन शोषण की शिकार महिलाओं के लिये नालसा की विभिन्न योजना पर शिविर का आयोजन किया गया।
राष्ट्रीय लोक अदालत के बारे में जनता को जानकारी देकर पम्पलेट वितरित किये गए जो अभी 14 मार्च 2026 को लगने वाली है। तथा महिलाओं की सुरक्षा एवं महिलाओं से संबंधित विभिन्न जानकारी देकर जनता और महिलाओं को जागरूक किया। साथ ही विवाह- पंजीकरण के पम्पलेट बांटे तथा नालसा ट्रोल फ्री न 15100, महिला हेल्प लाईन नंबर 1090 और चाइल्ड हेल्प लाईन नंबर 1098 के बारे में जानकारी देकर जनता को जागरूक किया।
शिविर में ग्राम प्रधान स्वदेश कुमार, पैनल अधिवक्ता राकेश कुमार सुखीजा एवं प्राविधिक कार्यकर्ता गोपाल सिंह गौतम, प्राविधिक कार्यकर्ता संगीता सरदार ने जनता को जानकारी देकर जागरूक किया बड़ी संख्या में ग्रामीण शिविर में मौजूद रहे।
नोट- सम्यक पब्लिक भारत हिन्दी समाचार पत्र एवं न्यूज पोर्टल में समाचार एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्कः- सम्पादक गोपालसिंह गौतम, मो. 9927555090

Comments

Popular posts from this blog

आईटीआई में अंतर्राष्ट्रीय नशा मुक्ति दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित, 50 छात्र-छात्राओं को किया गया जागरूक

नवनियुक्त बैंक प्रशासक एम पी त्रिपाठी ने ली जिला सहकारी बैंक एवम् सहकारिता विभाग की संयुक्त समीक्षा बैठक

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ऊधम सिंह नगर के तत्वाधान मेंं चिकित्सा स्वास्थ्य जांच एवं कानूनी जागरुकता शिविर आयोजित