राजकीय महाविद्यालय में हुआ जागरूकता शिविर का आयोजन बताएं वाणिज्य न्यायालय के लाभ व दी महिला उत्पीड़न की जानकारी
गोपाल सिंह गौतम गदरपुर। राजकीय महाविद्यालय गदरपुर में हुआ वाणिज्य न्यायालय के लाभ व भूमिका एवं महिला उत्पीड़न निवारण प्रकोष्ठ के संबंध में जागरूकता शिविर दी गई विभिन्न जानकारियां। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ऊधम सिंह नगर के सचिव आदेश के अनुपालन में राजकीय महाविद्यालय गदरपुर में 22 दिसम्बर को शिविर का आयोजन किया गया शिविर में इस जागरूकता शिविर में मुख्य अतिथि जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव सचिन कुमार पाठक द्वारा उपस्थित छात्र छात्राओं वाणिज्य कानून की विभिन्न जानकारियां देते हुए महिला उत्पीड़न के संबंधके बारे में भी विस्तार पूर्वक बताया गया जिसमें घरेलू हिंसा दहेज के मामले बच्चों को शिक्षा से संबंधित जानकारी मोटर दुर्घटना आदि को भी विस्तार पूर्वक बताते हुए बच्चों को जागरूक किया गया। इस अवसर पर पैनल लाँयर रेखादास ने वाणिज्य न्यायालय के लाभों के बारें में जानकारी दी। राजकीय महाविद्यालय की प्रधानाचार्य प्रो. शर्मिला सक्सेना ने भी बच्चों को जागरूक करते हुए उनके अधिकारों के बारे में बताया और किसी भी तरह की समस्या आने पर तुरंत अभिभावकों माता पिता व गुरुजनों से बात बताने को कहा जिससे क...