Posts

Showing posts from October, 2024

आमरण अनशन पर बैठे 6 मजदूरों में से पिंकी गंगवार और कृष्णा देवी की हालत नाजुक बनी हुईं है

Image
डॉल्फिन कम्पनी सिडकुल पंतनगर (उत्तराखंड) में बुनियादी श्रम कानूनों को लागू कराने की मांगों को लेकर गाँधी पार्क रुद्रपुर में पिछले 6 दिनों से आमरण अनशन पर बैठे 6 मजदूरों में से पिंकी गंगवार और कृष्णा देवी की हालत कल से ही बहुत नाजुक बनी हुईं है| पिंकी गंगवार चक्कर आने से बार बार बेहोश हो जा रहीं हैं, उल्टियां कर रहीं है| किन्तु स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा उनका मेडिकल परिक्षण भी नहीं किया जा रहा है| जो कि घोर लापरवाही है और अनशन कारी महिलाओं के साथ में कभी भी अप्रिय घटना घटित हो सकती है| 👉डॉल्फिन मजदूर नेता पिंकी गंगवार ने कहा कि अब वो बहुत अधिक कमजोरी जरूर महसूस कर रहीं हैं और उनका इस समय स्वास्थ्य चाहे बहुत ख़राब हो किन्तु उनका संकल्प और होंसला बिल्कुल भी कमजोर नहीं हुआ है और आख़िरी सांस तक लड़ेंगी| उन्होंने भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी को खुला पत्र लिखकर अवगत कराया है कि उनकी डबल इंजन की सरकार में ऐसा रामराज्य क़ायम हो चूका है कि हम मजदूर महिलाओं को बुनियादी श्रम कानूनों को लागू कराने की मांग को लेकर आमरण अनशन पर बैठना पड़ रहा है| कि उनके रामराज्य में महिलाओं की इतना ज्यादा ...

सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने चलाया सफाई अभियान निकली जागरुकता रैली

Image
रुद्रपुर। राष्ट्रीय सेवा योजना ईकाई सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज आदर्श कॉलोनी रुद्रपुर के द्वारा गांधी जयंती बड़े धूमधाम से मनाई गई। इस अवसर पर वंदना सत्र में मुख्य अतिथि विद्यालय के अध्यक्ष यशपाल घी, विद्यालय के प्रबंधक विवेक,विद्यालय भारतीय प्रांतीय कार्यकारिणी के सदस्य राजेंद्र शर्मा एवं विद्यालय के प्रधानाचार्य नीरज द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रचलित किया गया। इसके बाद मुख्य अतिथि द्वारा सभी स्वयंसेवकों का मार्गदर्शन किया गया एवं कार्यक्रम अधिकारी दिनेश चन्द भट्ट के निर्देशन में सभी स्वयंसेवियों ने स्वच्छता ही सेवा है अभियान के तहत जागरूकता रैली निकाली और नुक्कड़ नाटक के माध्यम से लोगों को जागरूक करने का प्रयास किया तथा स्वयंसेवियों ने रैली क्षेत्र में स्वच्छता अभियान चलाया सभी स्वयंसेवियों ने सभी कार्यक्रमों में पूर्ण निष्ठा से प्रतिभागी किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में स्कूल के स्वयंसेवी उपस्थित रहे।

स्वच्छता ही सेवा 2024 कार्यक्रम के अन्तर्गत सफाई अभियान

Image
रुद्रपुर। ऊधम सिंह नगर डिस्ट्रिक्ट को-ऑपरेटिव बैंक रुद्रपुर में राष्ट्रीय स्तर पर मनाए जा रहे ‘स्वच्छता ही सेवा 2024‘ पखवाड़े के अवसर पर बैंक सचिव महाप्रबंधक श्री सुरेश सिंह नपल्च्याल की प्रेरणा से बैंक के प्रांगण में सफाई अभियान चलाया गया एवम् स्वच्छता ही सेवा की शपथ उक्त कार्यक्रम के नोडल अधिकारी हरी सिंह यादव द्वारा दिलाई गई एवम् बैंक कार्मिकों को स्वच्छता अपनाने के लिए प्रेरित किया गया। इस अवसर पर उपमहाप्रबंधक श्री चरण सिंह, श्रीमती कविता गोदियाल, रेशम सिंह, सूरज सिंह मेहता, कु. बरखा धर्मशक्तू, शिवांगी कांडपाल, हर्ष तिवारी, अजय कुमार सिंह, शिव कुमार शाक्य, गोविन्द फर्त्याल, हिमांशु पांडे, गोविन्द सिंह, श्रीमती सपना, निशांत सिंह, गौरव सिंह, नरेश चन्द्र, राजेन्द्र प्रसाद जोशी, सोनम, ललिता, राहुल, आलोक कार्की, दीपक कुमार, विकास जलाल, शुभम पाल, संदीप सिंह आदि मुख्य रूप से उपस्थित रहे।