Posts

Showing posts with the label BANK

ऊधम सिंह नगर डिस्ट्रिक्ट को ऑपरेटिव बैंक में प्रशिक्षण जारी

Image
रुद्रपुर। 01 मार्च को भी ऊधम सिंह नगर डिस्ट्रिक्ट को ऑपरेटिव बैंक रुद्रपुर में जिले की विभिन्न बैंक शाखाओं के अधिकारियों का संगठनात्मक विकास पहल (ओ डी आई) के अन्तर्गत प्रशिक्षण तीसरे दिन जारी रहा l जिले की बैंको की विभिन्न शाखाओं के कर्मचारियों ने बैंक के व्यवसाय में वृद्धि एवं विकास के हर पहलू पर विस्तार से चर्चा की एवम् अपने सुझाव प्रस्तुत किए। इस अवसर पर उत्तराखंड राज्य सहकारी बैंक के अध्यक्ष श्री दान सिंह रावत, बैंक अध्यक्ष योगेन्द्र सिंह रावत, बैंक ग्रामीण विकास संस्थान (बर्ड) लखनऊ के उप महाप्रबंधक संजीव रमण एवम् उप महाप्रबंधक श्रीमती सुमन शुक्ला ने बैंक के विकास एवम् लाभार्जन के लिए अपने सुझाव प्रस्तुत किए। इस अवसर पर नाबार्ड के जिला प्रबंधक राजीव प्रियदर्शी, बैंक के सचिव महाप्रबंधक चरण सिंह, उप महाप्रबन्धक दिग्विजय सिंह, वरिष्ठ प्रबंधक हरी सिंह यादव, संजय कुमार शर्मा, रेशम सिंह, सुषमा, हर्ष तिवारी, सूरज सिंह मेहता, ममता भट्ट आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे l

ऊधम सिंह नगर डिस्ट्रिक्ट को ऑपरेटिव बैंक मैं 6 दिन चलने वाले प्रशिक्षण का शुभारंभ

Image
रुद्रपुर। उधमसिंह नगर डिस्ट्रिक्ट को ऑपरेटिव बैंक रूद्रपुर में बैंकर ग्रामीण विकास संस्थान (बर्ड) लखनऊ के तत्वावधान में 6 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारम्भ बैंक अध्यक्ष योगेन्द्र सिंह रावत द्वारा किया गया l बैंक सचिव महाप्रबंधक चरण सिंह द्वारा बुके देकर बैंकर ग्रामीण विकास संस्थान के उपमहाप्रबंधक संजीव शरण एवं श्रीमति सुमन शुक्ला का स्वागत किया। बर्ड की टीम द्वारा पूर्वी रुद्रपुर सहकारी समिति बगवाड़ा का भी निरीक्षण किया गया l अपराह्न में बर्ड लखनऊ की टीम ने जनपद ऊधम सिंह नगर के सहकारी समितियों के अध्यक्षों एवं सचिवों के साथ संगठनात्मक विकास के विभिन्न पहलुओं पर विस्तृत चर्चा की। सहकारिता पर विशेष जोर देते हुए बताया गया की सहकारिता समितियों के साथ-साथ इससे जुड़े जनता को इस तरीके से लाभ पहुंचाया जाए साथ ही सहकारिता विभाग की आर्थिक मजबूती के लिए विस्तार पूर्वक चर्चा की गई। इस अवसर पर बैंक के संचालक मण्डल के सदस्य एवं बैंक के अधिकारी भी उपस्थित रहे l