स्वच्छता पखवाड़े के अन्तिम दिन जिला जज खिमाल तथा जिलाधिकारी पन्त के नेतृत्व में चलाया स्वच्छता अभियान
रूद्रपुर 18 जून 2023- माननीय उच्च न्यायालय के निर्देशों के अनुपालन में आयोजित स्वच्छता पखवाड़े के अन्तिम दिन जिला जज प्रेस सिंह खिमाल तथा जिलाधिकारी युगल किशोर पन्त के नेतृत्व में जनपद के विभिन्न स्थानों पर वृहद्ध स्वच्छता अभियान चलाया गया। जिसके अन्तर्गत जनपद मुख्यालय में जिला एवं सत्र न्यायालय में आयोजित स्वच्छता अभियान कार्यक्रम में स्वच्छता सप्ताह के अन्तर्गत उत्कृष्ट कार्य करने वाले 10 पर्यावरण मित्रों-अमित, टीकू, संदीप, सतीश, विशाल, धीर सिंह,सुधीर, संजीव, राकेश, सूरज को तथा जिला न्यायालय में कार्यरत पर्यावरण मित्रो- बिरजू, अनीता, गंगा सहाय, सोनिया, नीता को व नगर निगम में कार्यरत पर्यावरण मित्र सूरज कुमार, अमन कुमार, मनोज कुमार, अजय कुमार, सूरज कुमार को प्रशस्ति पत्र एवं प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। स्वच्छता पर आधारित पेंटिंग प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त पिंकी सिंह, द्वितीय स्थान पर गरिमा मौर्य, तृतीय स्थान पर रचित शर्मा तथा स्लोगन प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त अंजली, द्वितीय स्थान पर जूबी, तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली लक्ष्मी कोरी को प्रतीक चिन्ह, प्रामण...