Posts

Showing posts with the label CM

सीएम ने अधिकारियों को दिए समस्याओं के निस्तारण हेतु आवश्यक निर्देश

Image
खटीमा 14 फरवरी, 2025- शुक्रवार को सूबे के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने कैम्प कार्यालय लोहिया हेड में जनता से मिले व उनकी समस्याएं सुनी। उन्होंने सम्बंधित अधिकारियों को समस्याओं के निस्तारण हेतु आवश्यक निर्देश दिए। इस अवसर पर जिला जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया, एसएसपी मणिकांत मिश्रा, एसपी सिटी उत्तम सिंह नेगी, उप जिलाधिकारी खटीमा रविन्द्र बिष्ट, दान सिंह रावत, नंदन सिंह खड़ायत, सतीश गोयल, अजय मौर्या, मोहनी पोखरिया, भवानी भंडारी, नवीन बोरा सहित अनेक अधिकारी व जनप्रतिनिधि उपस्थित थे। ---------------------- विज्ञापन और समाचारों के लिए संपर्क करें। संपादक गोपाल सिंह गौतम, मो 9927555090

इंग्लैंड से भेजी मुख्यमंत्री राहत कोष में धनराशि

Image
खटीमा 09 फरवरी। इंग्लैण्ड में रह रहे उत्तराखण्ड प्रवासियांे ने जोशीमठ आपदा पीड़ितो की सहायता हेतु दी धनराशि। लन्दन में रह रहे उत्तराखण्ड प्रवासी दीपक सिंह धामी ने प्रवासियों से आपदा राहत हेतु धनराशि एकत्र कर, अपने पिता श्री देव सिंह धामी निवासी पचैरिया, चकरपुर खटीमा के माध्यम से मुख्यमंत्री आवास नगला तराई में मुख्यमंत्री राहत कोष हेतु मा0 मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को 3 लाख 50 हजार का चैक शौंपा। इस दौरान प्रदीप सिंह धामी आदि उपस्थित थे। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने सभी प्रवासियों का आभार व्यक्त करते हुए सभी के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।