16 सालों से लगातार निभा रहे हैं रावण की भूमिका सभासद धन सिंह बिष्ट
दीवान सिंह बिष्ट, ब्यूरो चीफ कुमाऊं मंडल लालकुआं। नगर पंचायत के सभासद धन सिह बिष्ट की विशिष्ट पहचान रावण के रूप में है, दिन में सभासद का काम और रात में रामलीला का अभ्यास इन दिनों यही उनकी दिनचर्या है। क्षेत्र की जनता उन्हें लंकेश के नाम से बुलाती है। लालकुआ नगर के गांधी नगर वार्ड नंबर दो के सभासद धन सिंह बिष्ट उर्फ लंकेश बताते हैं कि पिछले 16 सालों से वह लालकुआ नगर की वर्षो पुरानी श्री रामलीला में रावण की भूमिका निभाते आ रहे हैं। उन्होंने बताया कि वह श्री राम की पूजा करते हैं, और असल जिंदगी में श्री राम जैसा ही बनने की कोशिश करते हैं। परंतु रामलीला में उन्हें रावण का रोल करने में ही संतुष्टि मिलती है। हमेशा हंसमुख मिजाजी तथा हल्की दाढ़ी रखने वाले धन सिंह बिष्ट उर्फ लंकेश रामलीला मंचन के दौरान क्लीन शेव हो जाते हैं। सभासद धन सिंह बिष्ट बताते हैं कि पूर्व में उन्हें रामलीला में कई किरदारों निभाना पड़ा, लेकिन इन किरदारों को निभाने के बाद अब उन्हें लंका के राजा रावण के किरदार की जिम्मेदारी श्री रामलीला कमेटी द्वारा दी गई है। वह बताते हैं कि रामायण में रावण क...