Posts

Showing posts from April, 2021

आवश्यक सेवाओं से सम्बन्धित विभाग को छोडकर सभी कार्यालय तीन दिन तक यानिकी 28 अप्रैल, बन्द रहेगें

Image
रूद्रपुर। जिलाधिकारी श्रीमती रंजना राजगुरू ने कोविड-19 वायरस के बढते संक्रमण के प्रभावी तरीके से रोकथाम हेतु आवश्यक सेवाओं से सम्बन्धित विभाग को छोडकर जनपद के सभी कार्यालय दिनांक 26, 27 व 28 अप्रैल, 2021 तीन दिन तक बन्द रखे जाने के आदेश दिये है। उन्होने कहा कि इन तीन दिवसों में जनपद के सभी कार्यालयों के अधिकारी कार्यालय के भीतर तथा आस-पास मानकानुसार सैनेटाईजेशन करने की कार्यवाही आवश्यक रूप से कराना सुनिश्ति करें। उन्होने कहा कि आवश्यक सेवाओं से सम्बन्धित विभाग सभी नगर निकाय, राजस्व, जल संस्थान, विद्युत, खाद्य आपूर्ति, दुग्ध एवं डेयरी, कोषागार, चिकित्सा, पुलिस, अग्निशमन, आपदा प्रबन्धन आदि विभागों के कार्यालय खुले रहेगें तथा सम्बन्धित विभागों के कार्यालयाध्यक्षों के द्वारा आवश्यकतानुसार ही कार्मिकों को कार्यालय में बुलाया जायेगा। उन्होने कहा कि उक्त आदेश का उल्लंघन आपदा प्रबन्धन अधिनियम 2005 व महामारी अधिनियम 1897 एवं भारतीय दण्संहिता एवं अन्य अधिनियमो की सुसंगत धाराओं के अन्तर्गत कार्यावाही की जायेगी।

’दिव्य देवभूमि कल्याण समिति के संस्थापक एवं अध्यक्ष सुदेश जौहरी का निधन, जताया शोक’

Image
रुद्रपुर। किसी ने ये सच कहा है कि ऊपर भी अच्छे लोगों की जरूरत होती है परंतु इनके जाने से परिवार और समाज मे जो क्षति हुई है , वह अपूर्णीय है। यह बात दिव्य देवभूमि कल्याण समिति (रजि.) की बैठक के दौरान समिति के महामंत्री अमन सिंह ने कही, दिव्य देवभूमि कल्याण समिति की एक आवश्यक बैठक समिति के महामंत्री अमन सिंह के किच्छा रोड भूतबंगला गेट स्थित कार्यालय पर आयोजित हुई। बैठक में दिव्य देवभूमि कल्याण समिति के अध्यक्ष सुदेश जौहरी जी के आकस्मिक निधन पर शोक सम्बेदना व्यक्त कर दो मिनट का मौन रख उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की व भगवान से उनकी आत्मा की शांति की प्रार्थना की और उनके परिवार को इस दुःख की घड़ी में हिम्मत व हौसला प्रदान करने की प्रार्थना की। महामंत्री अमन सिंह ने बताया कि समाजिक संस्था दिव्य देवभूमि कल्याण समिति की नींव सुदेश जौहरी ने 15 सितम्बर 2018 को रखी थी। सामाजिक संस्था दिव्य देवभूमि कल्याण समिति की सेवा को जन जन तक पहुंचाने के लिए श्री जौहरी ने मेहनत कर कई लोगो को समिति के साथ जोड़ा और टीम सक्रिय करी, काम थोड़ा मुश्किल था मगर जौहरी जी के पूरे जोश और अथक मेहनत के साथ समिति को निरंतर आगे...

19 संक्रमण के मामलों में हो रही वृद्धि को दृष्टिगत रखते हुये रहेगें बंदः डीएम

Image
रूद्रपुर। कोविड-19 संक्रमण के मामलों में हो रही वृद्धि को दृष्टिगत रखते हुये संक्रमण की रोकथाम हेतु उत्तराखण्ड शासन द्वारा दिये गये निर्देशो के क्रम में जिलाधिकारी श्रीमती रंजना राजगुरू ने बताया है कि राज्य सरकार के अग्रीम आदेशों तक जनपद में अवस्थित समस्त सरकारी एवं गैर सरकारी शिक्षण संस्थान-प्राथमिक, जूनियर हाईस्कूल, इण्टरमीडिएट, बोर्डिग, डिग्री कॉलेज, पॉलीटेक्निक, आईटीआई, कोचिंग इस्टीट्यूट, राजकीय व निजी विश्वविद्यालय तथा महाविद्यालय बंद रहेगें। साथ ही आनलाईन के माध्यम से अध्ययन कार्य सम्पादित किये जायेगें। उन्होने बताया कि राज्य की सीमा में प्रवेश करने वाले बाहरी व्यक्तियों के आवगमन एवं होम आईसोलेशन हेतु उत्तराखण्ड स्मार्ट सिटी के पोर्टल hhttp://smartcitydehradun.uk.gov.in पर पंजीकरण कराना अनिवार्य होगा। उन्होने बताया कि होम डिलीवरी सेवाओं में लगे कार्मिकों, ऐसे छात्र-छात्रायें जो TOEFL/IELTS अथवा किसी भी प्रकार की प्रतियोगी परीक्षाओं को प्रतिभागिता सुनिश्चित कर रहे है उन्हें परीक्षा का एडमिट कार्ड व आईडी प्रुफ प्रस्तुत करने पर आवागमन की छूट प्रदान की जायेगी। उन्होने सम्बन्धित अ...