Posts

Showing posts with the label Udham Singh Nagar

डीएम व डीएम की पत्नी एवं सीडीओ व सीडीओ की पत्नी ने किया मतदाता जागरूकता कार्यक्रम

Image
रूद्रपुर 16 जनवरी,2022- जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी युगल किशोर पन्त व उनकी पत्नी श्रीमती मोनिका पन्त, मुख्य विकास अधिकारी आशीष भटगांई व उनकी पत्नी श्रीमती ने मतदाता जागरूकता कार्यक्रम के अन्तर्गत आज संयुक्त रूप से काशीपुर रोड स्थित हिलान्स सरस बजार में सम्पूर्णानन्द डेमोक्रेसी कैफे का फीता काटकर शुभारम्भ किया। इसके पश्चात सभी ने डेमोक्रेसी कैफे का अवलोकन किया। उन्होने कैफे मे महिला सहायता समूह द्वारा बनाये गये उत्पादों की सराहना की। कार्यक्रम में सभी ने मेरा वोट मेरा अधिकार हस्ताक्षर बोर्ड पर हस्ताक्षर किये। कैफे के निरीक्षण के दौरान उप शिक्षा अधिकारी डाॅ0 रवि मेहता ने मतदाताओं को जागरूक करने के लिये चलाये जा रहे विभिन्न कार्यक्रमों की चित्रों के माध्यम से विस्तार से जानकारी दी। इस दौरान परिन्दे ग्रुप के दिव्यांश, मुजिर और तुषार द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुति भी दी गई।

ऊधम सिंह नगर डिस्ट्रिक्ट को-आॅपरेटिव बैंक की 5 शाखाओं का शुभारम्भ

Image
रुद्रपुर। उत्तराखंड प्रदेश के जिला सहकारी बैंको की 21 शाखाओं का वर्चुअल शुभारम्भ प्रदेश के सहकारिता मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने देहरादून से एक साथ किया। उधम सिंह नगर डिस्ट्रिक्ट को-अॉपरेटिव बैंक की 5 शाखाओं हरियावाला, महुआखेड़ा गंज , नानकमत्ता, देवरी और चकरपुर का शुभारंभ भी वर्चुअल सम्पन्न हुआ। काशीपुर के निकट हरियावाला शाखा में नाम पट्टिका का अनावरण बैंक के संचालक रामकृष्ण महरोत्रा ने किया। यहां महाप्रबंधक राम अवध, शाखा प्रबंधक सुरेन्द्र कुमार शाखा के अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे। महुआखेड़ा गंज शाखा में नाम पट्टिका का अनावरण बैंक के संचालक नरेंद्र सिंह चैधरी ने किया। यहां उप महाप्रबंधक राम यज्ञ तिवारी, शाखा प्रबंधक संजीव गर्ग आदि थे। नानकमत्ता शाखा में नामपट्टिका का अनावरण स्थानीय विधायक प्रेम सिंह राणा ने किया। यहां बैंक मुख्यालय के वरिष्ठ प्रबंधक संजय कुमार शर्मा, एवं शाखा प्रबंधक सुनील कुमार बरनवाल प्रमुख सहित अनेक लोग उपस्थित रहे। देवरी शाखा में नामपट्टिका का अनावरण बैंक के संचालक चन्द्र सिंह थापा ने किया। यहां बैंक मुख्यालय के प्रबंधक विजय प्रताप सिंह एवं शाखा प्रबंधक महेश कुमार आदि थ...