मेधावी प्रतिमाओं की कड़ी में आल इंडिया ताइक्वांडो चैंपियनशिप प्रतियोगिता में ’गोल्ड मेडल विजेता खिलाड़ी ’नीरज’ का किया स्वागत

मेरठ। ज्ञतदिनों आल इंडिया ताइक्वांडो चैंपियनशिप प्रतियोगिता में ’गोल्ड मेडल विजेता खिलाड़ी ’नीरज’ ने राष्ट्रीय स्तर पर उत्तर प्रदेश और मेरठ का नाम किया रोशन’ बहुजन समाज की मेधावी प्रतिमाओं की कड़ी में उत्तर प्रदेश के जनपद मेरठ की महापालिका नगर निगम, मेरठ के अन्तर्गत ग्राम सोफीपुर निवासी पिता श्रद्धेय विनोद कुमार और माता श्रद्धेया रेखा रानी के होनहार पुत्र मेधावी ताइक्वांडो खिलाड़ी ’नीरज’ ने हरियाणा प्रदेश में आयोजित’ आल इंडिया ताइक्वांडो चैंपियनशिप प्रतियोगिता में देश के 21 प्रदेशों ने प्रतिभा किया।
इस आल इंडिया ताइक्वांडो चैंपियनशिप में खिलाड़ी नीरज का ,6 प्रदेशों में हरियाणा, दिल्ली, पंजाब, गुजरात, मणिपुर और नागालैंड के ताइक्वांडो खिलाड़ियों के साथ मुकाबला होने पर विजेता होने पर आल इंडिया ताइक्वांडो चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल जीतने पर अपने पैतृक गांव सोफीपुर आने पर युवाओं ग्रामवासियों एवं क्षेत्र के पार्षद नरेश सैनी और पूर्व पार्षद महेंद्र भारती एडवोकेट दर्शन सिंह आदि ने अपने होनहार खिलाड़ी नीरज का जोरदार स्वागत किया गया।
बोधिसत्व विश्व रतन बाबा साहेब डा बी आर अम्बेडकर जी द्वारा 24 सितंबर 1924 को स्थापित समता सैनिक दल की ओर से मेधावी राष्ट्रीय ताइक्वांडो चैंपियनशिप विजेता खिलाड़ी नीरज ने उत्तर प्रदेश और मेरठ क्षेत्र का नाम करने पर उनके निवास पर जाकर परिवार सहित पंचशील पटका, फूलमाला पहनाकर स्वागत किया गया।
इस अवसर पर कमाण्डर क्रषण राय, राजकुमार, मनवीर सिंह प्रधानाचार्य, एडवोकेट दर्शन सिंह और परिवार से समन्तरा दादी जी, बहन शालिनी नन्नू, भाई रोहन, सुमन, पदम, रोहित लोनी, जोगेन्द मास्टर, कैलाश चन्द शास्त्री नगर से महिलाओं ने भी खिलाड़ी नीरज का स्वागत किया। साभार- अशोक सागर, राष्ट्रीय सचेतक, समता सैनिक दल, राष्ट्रीय मुख्य कार्यालय डा अम्बेडकर भवन रानी झांसी रोड नई दिल्ली, मो.- 9058449780
नोट- सम्यक पब्लिक भारत हिन्दी समाचार पत्र एवं न्यूज पोर्टल में समाचार एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्कः- सम्पादक गोपालसिंह गौतम, मो. 9927555090

Comments

Popular posts from this blog

आईटीआई में अंतर्राष्ट्रीय नशा मुक्ति दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित, 50 छात्र-छात्राओं को किया गया जागरूक

नवनियुक्त बैंक प्रशासक एम पी त्रिपाठी ने ली जिला सहकारी बैंक एवम् सहकारिता विभाग की संयुक्त समीक्षा बैठक

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ऊधम सिंह नगर के तत्वाधान मेंं चिकित्सा स्वास्थ्य जांच एवं कानूनी जागरुकता शिविर आयोजित