राष्ट्रीय बालिका दिवस पर जनपद में भव्य आयोजन

रुद्रपुर। राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर ऊधम सिंह नगर जनपद में एक प्रेरणादायी एवं भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ऊधम सिंह नगर ने भी इस अवसर पर प्रतिभाग किया और बालिकाओा के अधिकारों सहित विधिक जानकारी दी। कार्यक्रम के तहत मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. के.के. अग्रवाल ने राजकीय इंटर कॉलेज, बागवाला की छात्रा अनन्या कुमारी को एक दिन के लिए मुख्य चिकित्सा अधिकारी का दायित्व सौंपा तथा उन्हें विधिवत पदभार ग्रहण कराया। इस अवसर पर जनपद की 40 मेधावी छात्राओं को सम्मानित किया गया, जिन्होंने शिक्षा, खेल एवं अन्य क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर जिले का नाम रोशन किया है। इनमें से तीन छात्राएं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का प्रतिनिधित्व कर चुकी हैं।
कार्यक्रम के दौरान विशाखा दिवाकर ने अपनी संघर्षपूर्ण जीवन यात्रा साझा की। उन्होंने बताया कि माता-पिता के असामयिक निधन के बावजूद उन्होंने कठिन परिस्थितियों का सामना करते हुए सफलता प्राप्त की और वर्तमान में वे वन दरोगा के पद पर चयनित हुई हैं। अपनी प्रेरक कहानी सुनाते समय वे भावुक हो गईं।
जिला प्रोबेशन अधिकारी व्योमा जैन ने बालिकाओं के अधिकारों, संरक्षण तथा चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 के संबंध में विस्तृत जानकारी प्रदान की।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. के.के. अग्रवाल ने अपने संबोधन में कहा कि आज की बालिकाएं प्रत्येक क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का परचम लहरा रही हैं। उन्होंने बताया कि पीसीपीएनडीटी अधिनियम के अंतर्गत लिंग परीक्षण जैसी अवैध गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए सरकार द्वारा एक योजना संचालित की जा रही है, जिसके तहत सूचना देने वाले को 50,000 रुपये का पुरस्कार प्रदान किया जाएगा।
मुख्य शिक्षा अधिकारी के.एस. रावत ने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में बालिकाओं ने नए आयाम स्थापित किए हैं तथा सरकार की विभिन्न योजनाओं के माध्यम से उन्हें आगे बढ़ने के अवसर प्रदान किए जा रहे हैं। कार्यक्रम का सफल संचालन बिंदु वासिनी द्वारा किया गया।
इस अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव योगेंद्र कुमार सागर, जिला प्रोबेशन अधिकारी व्योमा जैन, जिला अल्पसंख्यक अधिकारी नंदिनी तोमर, जिला कार्यक्रम अधिकारी मुकुल चौधरी, रवि प्रजापति, भैरवदत्त पांडे, हिमांशु मुश्योंनी, निधि शर्मा, प्रदीप मेहर सहित ब अन्य अधिकारी एवं गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
ससमाचार एवं विज्ञापनों के लिए संपर्क करें संपादक गोपाल सिंह गौतम मो.9927555090

Comments

Popular posts from this blog

आईटीआई में अंतर्राष्ट्रीय नशा मुक्ति दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित, 50 छात्र-छात्राओं को किया गया जागरूक

नवनियुक्त बैंक प्रशासक एम पी त्रिपाठी ने ली जिला सहकारी बैंक एवम् सहकारिता विभाग की संयुक्त समीक्षा बैठक

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ऊधम सिंह नगर के तत्वाधान मेंं चिकित्सा स्वास्थ्य जांच एवं कानूनी जागरुकता शिविर आयोजित