जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के द्वारा बाल संरक्षण पर शिविर आयोजित कर दी गई जानकारी
गदरपुर/गूलरभोज। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ऊधम सिंह नगर के तत्वाधान में बाल संरक्षण पर शिविर का आयोजन किया गया।
बाल अधिकारों और उनके संरक्षण पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के पैनल अधिवक्ता एवं प्राविधिक कार्यकर्ताओं द्वारा जानकारी दी गई। शिविर में बताया गया कि बाल अधिकार बच्चों के वे मानवाधिकार हैं जो उन्हें सुरक्षा विकास और देखभाल प्रदान करते हैं जिसमें शिक्षा स्वास्थ्य शोषण से सुरक्षा, बालश्रम, तस्करी दुर्व्यवहार और भागीदारी शामिल है।
शिविर में बताया गया कि 18 साल से कम उम्र के बच्चों को निशुल्क शिक्षा का अधिकार विशेष सुरक्षा जैसे आना था अनाथ विकलांग या संघर्ष बच्चों के लिए की जाती है, शिविर में बच्चों के प्रति मित्र व्यवहार बनाए रखने के लिए उपस्थित जनता से कहा गया, जिससे कि बच्चे अपनी बात को बिना किसी डर और बिना झिझक के कह सकें।
यह शिविर 8 जनवरी को गदरपुर तहसील की टीम न. 7 के द्वारा ए. एन. के. इंटर कालेज गूलरभोज में प्रात 11 बजे से आयोजित हुआ, बाल अधिकारों का संरक्षण के सम्बन्ध में जागरूकता कार्यक्रम के साथ ही जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा मिलने वाली निःशुल्क विधिक सेवाओं की जानकारी, स्थायी लोक अदालत, नालसा टोल फ्री नंबर 15100, राष्ट्रीय साइबर हैल्पलाईन नं 1930 के बारें में जानकारी दी गई।
इस कार्यक्रम में पैनल अधिवक्ता गुरजीत सिंह एवं पराविधिक कार्यकर्ता राजकुमारी, संगीता सरदार, गोपाल सिंह गौतम द्वारा जानकारी देकर ग्रामीणों को जागरूक किया गया। इस इस अवसर पर बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।
समाचार एवं विज्ञापनों के लिए सपर्क करें संपादक गोपाल सिंह गौतम मो. 9927555090



Comments
Post a Comment