शहीद दिवस पर अमर शहीदों को नमन कर किया गया याद
दिनेशपुर/गदरपुर। शहीद दिवस के उपलक्ष में आयोजित किया गया शिविर आयोजित इस अवसर पर अमर शहीदों को नमन कर किया गया याद।
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ऊधम सिंह नगर के सचिव योगेंद्र कुमार सागर के आदेश के अनुपालन में तहसील गदरपुर की टीम नं. 7 ने प्रातः 11.30 बजें से ग्राम खटोला नं 1 में सेवानिवृत्त सूबेदार मेजर खड़क सिंह कार्की की अध्यक्षता में शहीद दिवस 30 जनवरी के उपलक्ष में जागरूकता कार्यक्रम किया गया। जिसमें अमर शहीदों को याद करते हुए नमन किया गया।
इस अवसर पर पैनल अधिवक्ता गुरजीत सिंह ने सैनिकों के जीवन पर प्रकाश डालते हुए बताया की हमारे देश के नौजवान अपनी पूरी निष्ठा एवं ईमानदारी से देश की सेवा करते हैं। उन्होंने कहा कि इन सैनिकों की बदोलत ही देश सुरक्षित रहता है और हम सब सुख चैन से रह पाते हैं। उन्होंने शहीद सैनिकों को अपनी श्रद्धांजलि दी और विधिक सेवा प्राधिकरण से मिलने वाली सुविधाओं की जानकारी दी।
कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे रिटा. सूबेदार मेजर खड़क सिंह कार्की ने बताया की सेना का हर जवान अपने कर्तव्य के प्रति हमेशा तत्पर रहता है और जरूरत पड़ने पर संकट के समय अपने वतन व वतन वासियों की रक्षा करते हुए अपने प्राण भी नौछाबर कर देता है उन्होंने शहीदी दिवस के अवसर पर सभी अमर शहीदों को याद किया उनको नमन किया साथ ही विधिक सेवा प्राधिकरण की टीम को आयोजित कार्यक्रम के लिए के लिए हौसला बढ़ाते हुए भविष्य में विधिक सेवा प्राधिकरण के कार्यक्रम में पूर्ण सहयोग देने का आश्वासन दिया।
आयोजित कार्यक्रम में पीएलवीगणों ने जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा मिलने वाली निःशुल्क विधिक सेवाओं की जानकारी, स्थायी लोक अदालत, नालसा टोल फ्री नंबर 15100, राष्ट्रीय साइबर हैल्पलाईन नं 1930 के बारें में जानकारी दी गई और ग्रामीणों को जागरूक किया गया। साथ ही अमर शहीदों को नमन किया।
इस अवसर पर रिटा. सूबेदार मेजर खड़क सिंह कार्की, पैनल अधिवक्ता गुरजीत सिंह एवं पराविधिक कार्यकर्ता राजकुमारी, संगीता सरदार, गोपाल सिंह गौतम एवं पूर्व ग्राम प्रधान मुकेश सिंह राणा सहित ग्रामीणों ने भाग लिया।
नोट- सम्यक पब्लिक भारत हिन्दी समाचार पत्र एवं न्यूज पोर्टल में समाचार एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्कः- सम्पादक गोपालसिंह गौतम,
मो. 9927555090
Comments
Post a Comment