कोतवाली गदरपुर पुलिस की कार्यवाही चोरी के अभियोग से लैपटॉप व चोरी की मोटरसाईकिल के साथ दो अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

गदरपुर। 4 जनवरी को वादी मुकदमा अंकुर चावला पुत्र स्व0 तिलकराज चावला, निवासी ग्राम बराखेड़ा कोतवाली गदरपुर जनपद ऊधमसिंहनगर द्वारा दाखिला तहरीर स्वयं के दिनेशपुर-मटकोटा रोड़ पर अशोका रिसोर्ट के पास स्थित ओवरसीज नाम कार्यालय अज्ञात चोरो द्वारा लैपटॉप आदि सामान चोरी कर ले जाने के आधार पर थाना हाजा पर ’मु0 एफआईआर 05@2026 धारा 305 (ए)@331 (4) बीएनएस बनाम अज्ञात’ पंजीकृत किया गया। जिसकी विवेचना उ0नि0 मुकेश मिश्रा के सुपुर्द की गई थी।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, जनपद उधम सिह नगर द्वारा घटना के अतिशीघ्र अनावरण किये जाने के कड़े आदेश निर्गत किये गये थे। उपरोक्त आदेश निर्देशों के क्रम में पुलिस अधीक्षक अपराध@पुलिस अधीक्षक काशीपुर तथा क्षेत्राधिकारी बाजपुर के कुशल पर्यवेक्षण मे तथा प्रभारी निरीक्षक गदरपुर के नेतृत्व मे थाना पुलिस टीम त्वरित कार्यवाही करते पुलिस टीम द्वारा दौराने चैकिंग 05 जनवरी 2026 को गदरपुर क्षेत्रान्तर्गत ग्राम सूरजपुर होते हुए चीनी मिल पर दिनेशपुर अण्डर पास से करीब 100 मीटर पहले सड़क के दाहिनी तरफ खेत के किनारे बनी झोपड़ी के निकट सड़क पुख्ता से अभियुक्त गण ’1-राजू विश्वास पुत्र रंजीत विश्वास निवासी इण्टर काँलेज के पीछे वार्ड नम्बर-06 दिनेशपुर थाना दिनेशपुर जनपद ऊधमसिंहनगर, उम्र-23 वर्ष 2- इन्द्रजीत मण्डल पुत्र स्व0 श्री नारायण मण्डल निवासी दुर्गा माता वाली गली वार्ड नम्बर-04 दिनेशपुर थाना दिनेशपुर जनपद ऊधमसिंहनगर, उम्र-27 वर्ष चोरी हुए सामान 04 अदद लैपटॉप व एक अदद मो0सा0 बिना नम्बर प्लेट के साथ पकड़ा गया उक्त सामान थाना हाजा पर पंजीकृत मु0 एफआईआर न0 .5@2026 धारा 305 (ए)@331 (4) बीएनएस से संबन्धित चोरी का सामान ’ होना पाया गया। बरामदा मो0सा0 के बारे में पूछने पर अभियुक्त गण द्वारा उक्त मो0सा0 रुद्रपुर क्षेत्रान्तर्गत से चोरी किया जाना बताया गया है। अभियुक्त गण को उनके जुर्म धारा 305 (ए)@331(4)@3(5)@317(2) बी0एन0एस0’ के तहत गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त गण को मय माल के ’माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। अभियुक्त गण पूर्व में भी चोरी के अभियोगों में जेल जा चुके है। आपराधिक इतिहास के संबन्ध में जानकारी की जा रही है।
गिरफ्तारशुदा अभियुक्त का विवरण, 1-राजू विश्वास पुत्र रंजीत विश्वास निवासी इण्टर काँलेज के पीछे वार्ड नम्बर-06 दिनेशपुर थाना दिनेशपुर जनपद ऊधमसिंहनगर, उम्र-23 वर्ष 2- इन्द्रजीत मण्डल पुत्र स्व0 श्री नारायण मण्डल निवासी दुर्गा माता वाली गली वार्ड नम्बर-04 दिनेशपुर थाना दिनेशपुर जनपद ऊधमसिंहनगर, उम्र-27 वर्ष ’बरामद माल का विवरण’ 1. लैपटाँप एचपी कम्पनी सीरियल नम्बर- 2ज्ज्ञ810015ट बरंग काला, 2. लैपटाँप एचपी कम्पनी प्डम्प् छव.-354285078026936 बरंग काला बरामद, 3. लैपटाँप लिनोवा कम्पनी, सीरियल नम्बर- ब्ठ21303919 बरंग काला, 4. लैपटाँप डेल कम्पनी, म्Ûचतमेे ैमतअपबम ब्वकम-35127003458 बरंग सिल्वर, 5. मोटर साइकिल होण्डा लिवो कम्पनी बिना नम्बर प्लेट (अन्तर्गत धारा 31@106 बी0एन0एस0एस0)।
पुलिस टीम में 1. संजय पाठक प्रभारी निरीक्षक, थाना गदरपुर, 2. उ0नि0 मुकेश मिश्रा (प्रभारी चैकी महतोष), 3. कानि0 1312 कुन्दन सिंह 4. कानि0 1018 उमेश जोशी 5. कानि0 756 जीवन फुलेरा सामिल रहे।
नोट- सम्यक पब्लिक भारत हिन्दी समाचार पत्र एवं न्यूज पोर्टल में समाचार एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्कः- सम्पादक गोपालसिंह गौतम, मो. 9927555090

Comments

Popular posts from this blog

आईटीआई में अंतर्राष्ट्रीय नशा मुक्ति दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित, 50 छात्र-छात्राओं को किया गया जागरूक

नवनियुक्त बैंक प्रशासक एम पी त्रिपाठी ने ली जिला सहकारी बैंक एवम् सहकारिता विभाग की संयुक्त समीक्षा बैठक

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ऊधम सिंह नगर के तत्वाधान मेंं चिकित्सा स्वास्थ्य जांच एवं कानूनी जागरुकता शिविर आयोजित