छात्र छात्राओं को मादक द्रव्यों के दुरुपयोग व उनके उन्मूलन के बारे में विस्तार से बताया
गदरपुर। 21 जनवरी को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ऊधम सिंह नगर ने छात्र-छात्राओंे को मादक द्रव्यों के दुरुपयोग के पिड़ितों के लिए और मादक द्रव्यों के खतरों के उन्मूलन के बारे में विस्तार से बताया गया।
सिटी मॉडल इण्टर कॉलेज गदरपुर में उत्तराखण्ड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, नैनीताल के तत्वधान में एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, ऊधमसिंह नगर के सचिव योगेन्द्र कुमार सागर के निर्देश में आयोजित शिविर में छात्र-छात्राओं को स्वास्थ्य विभाग सीएचसी गदरपुर से डां राधा मिगलानी एवं किरन जोशी ने बाताया कि नशा विभिन्न प्रकार का होता और मादक द्रव्य केवल व केवल नुकसान ही पहुंचाते हैं, उन्होंने आगे बताया कि सभी छात्र छात्राओं को अधिक से अधिक मार्क लाने का नशा करना चाहिए और अच्छे कार्य करने एवं अपने परिवार, ग्राम, जिला, प्रदेश, देश का नाम रोशन करने का नशा होना चाहिए साथ अपने गुरुजनों का मानसम्मान करना चाहिए।
छात्र-छात्राओं को बताया कि नशा का कारोबार करने बारे बच्चों को टारगेट करते हैं और को तरह तरह का लालच देकर इस तरह के धंन्धे में सामिल कर लेते हैं हमकों इनके चंगुल में नहीं फसना है। बच्चों को सजक रहने अपने माता पिता एवं टीचरों से अपनी बाते साझा करने, अच्छे लोगों से दोस्ती रखने और 12वीं के बाद अपने केरियर बनाने की सलाह दी।
पैनल अधिवक्ता गुरजीत सिंह ने शिविर में नशा कितने प्रकार का होता है इससे होने वाले नुकसान क्या हंै एवं नशे से कैसे बचा जा सकता है इस पर विस्तार से छात्र- छात्राओं को जानकारी देकर नशे से दूर रहने की अपील की।
पराविधिकगणों ने नालसा (डॉन-कानूनी सेवाएं, नशीली दवाओं के दुरूपयोग के पीड़ितों के लिए और नशीली दवाओं के खतरे का उन्मूलन) योजना 2025 के सम्बन्ध में जागरूकता कार्यक्रम में जागरुक किया गया और जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा मिलने वाली निःशुल्क विधिक सेवाओं के बारे में बताया, स्थायी लोक अदालत, नालसा टोल फ्री नंबर 15100, राष्ट्रीय साइबर हैल्पलाईन नं 1930 के बारें में जानकारी दी गई।
आयोजित शिविर की अध्यक्षता प्रधानाचार्य सतीश बत्रा ने की इस अवसर पर उन्होंने बच्चों को जागरुक करते हुए टीचरों, स्वास्थ्य विभाग एवं विधिक सेवा प्राधिकरण का धन्यवाद किया कि शिविर आयोजित कर नशे के प्रति सभी को जागरुक किया गया।
इस कार्यक्रम में प्रधानाचार्य सतीश बत्रा, डां राधा मिगलानी, किरन जोशी, पैनल अधिवक्ता गुरजीत सिंह एवं पराविधिक कार्यकर्ता राजकुमारी, संगीता सरदार, गोपाल सिंह गौतम, कॉलेज की टीचर्स एवं छात्र छात्राऐं उपस्थित रहे।
नोट- सम्यक पब्लिक भारत हिन्दी समाचार पत्र एवं न्यूज पोर्टल में समाचार एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्कः- सम्पादक गोपालसिंह गौतम,
मो. 9927555090
Comments
Post a Comment