बालिकाओं को भी है बराबर का अधिकार शिक्षा स्वास्थ्य की जानकारी देकर किया जागरुक
गदरपुर। राष्ट्रीय बालिका दिवस पर बालिकाओं को उनके अधिकारों के बारे में बताया गया साथ ही बालिकाओं के प्रति होते अन्याय के खिलाफ आवाज बुलंन्द करने का आवाह्न किया गया।
उत्तराखण्ड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, नैनीताल के निर्देशानुसार एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ऊधम सिंह नगर द्वारा आयोजित राष्ट्रीय बालिका दिवस का आयोजन जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ऊधम सिंह नगर के सचिव योगेन्द्र कुमार सागर के आदेश के अनुपालन में 24 जनवरी प्रातः 11 बजे से नेता जी सुभाष चन्द्र बोस राजकीय आवासीय बालिका छात्रावास गदरपुर में वार्डन रेनू की अध्यक्षता में जागरूकता कार्यक्रम किया गया।
पैनल अधिवक्ता गुरजीत सिंह ने राष्ट्रीय बालिका दिवस पर प्रकाश डालते हुए बताया कि यह दिवस 24 जनवरी को हर साल मनाया जाता जिसे भारत सरकार के महिला एवं बाल विकास मंत्रालय ने 2008 में शुरु किया था। उन्होंने बताया कि इस दिन बालिकाओं के अधिकारों, उनकी शिक्षा, उनका स्वास्थ्य और उनको समान अवसर प्राप्त हैं इसके बारे में जागरुक किया जाता है। श्रीमती इन्द्रा गाँधी 24 जनवरी को भारत की प्रथम महिला प्रधानमंत्री बनी उनकी याद में भी यह दिन बालिका दिवस के रुप में मनाया जाता है। उन्होंने इस अवसर पर बालिकाओं से अपने अधिकारों के प्रति सजह और जागरूक रहने को कहा कि भारत के संविधान में सबको एक समान अधिकार प्राप्त हैं।
शिविर में पराविधिक कार्यकर्ता ने भी बालिकाओं के अधिकारों उनके संरक्षण के बारे में बताया कि यह दिवस बालिकाओं के समग्र विकास एवं उनके मनोबल को बढ़ाता है और समाज में बालिकाओं के प्रति किसी भी तरह का लैंगिक भेदभाव न हो सके और बालिकाओं को आने वाली किसी भी प्रकार की चुनौतियों को दूर करने लिए आत्मनिर्भर बनाया जा सके। इसके साथ ही जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा मिलने वाली निःशुल्क विधिक सेवाओं व स्थायी लोक अदालत, नालसा टोल फ्री नंबर 15100, राष्ट्रीय साइबर हैल्पलाईन नं 1930 के बारें में जानकारी दी गई।
शिविर की अध्यक्षता कर रही छात्रावास की वार्डन रेनू ने राष्ट्रीय बालिका दिवस पर बालिकाओं को जागरुक करते हुए जिला विधिक सेवा प्राधिकरण का धन्यवाद दिया कि बालिकाओं को उनके हक अधिकार और कानूनी जानकारी देकर जागरुक किया।
इस कार्यक्रम में पैनल अधिवक्ता गुरजीत सिंह एवं पराविधिक कार्यकर्ता राजकुमारी, संगीता सरदार, गोपाल सिंह गौतम, वार्डन रेनू, लेखाकार शहाना अंसारी, अनुदेशिका कुमारी रोमा सोढ़ी, अनुदेशिका कुमारी बसुध नागपाल, अनुदेशिका खुशबू मिश्रा सहित छात्रावास के स्टाफ सहित बड़ी संख्या में छात्राओं ने भाग लिया।
नोट- सम्यक पब्लिक भारत हिन्दी समाचार पत्र एवं न्यूज पोर्टल में समाचार एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्कः- सम्पादक गोपालसिंह गौतम,
मो. 9927555090
Comments
Post a Comment