सेना दिवस पर विधिक सेवा प्राधिकरण ने वीर सैनिकों को किया याद
गदरपुर/दिनेशपुर। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के द्वारा सेना दिवस के अवसर पर देश के वीर सैनिकों को याद किया गया, उनके सम्मान मिलने वाली सुविधाओं के बारे में जानकारी दी गई।
उत्तराखण्ड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण नैनीताल निर्देश में सेना दिवस के अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ऊधम सिंह नगर के सचिव योगेन्द्र कुमार के आदेशानुसार ग्राम बुक्सौरा में सेना दिवस के सम्बन्ध में जागरूकता कार्यक्रम किया गया। जिसमें बताया गया कि 15 जनवरी को प्रत्येक वर्ष देश में सेना दिवस मानाया जाता है। उपस्थित जनता को प्राराविधिक कार्यकर्ताओं ने बताया कि सेना दिवस के अवसर पर वीर सैनिकों के साहस, उनके बलिदान व निस्वार्थ सेवाभाव को याद करते हैं उनके प्रति हम सब देशवासी अपना सम्मान प्रकट करते हैं उनको सम्मान देते हैं।
भूतपूर्व सैनिकों के लिए मिलने वाली सुविधाओं के बारे में जानकारी दी गई इसके साथ ही नालसा टोलफ्री न. 15100 के बारे में बताते हुए विधिक सेवा प्राधिकरण से मिलने वाली अन्य सुविधाओं की जानकारी दी, एव प्रचार प्रसार के लिए पम्पलैट वितरण किये गए, जनता को जागरुक किया।
इस अवसर पर पीएलवी राजकुमारी, संगीता सरदार, गोपाल सिंह गौतम एवं भूतपूर्व सैनिक के साथ ही बडी संख्स में ग्रामीण उपस्थित रहे।
नोट- सम्यक पब्लिक भारत हिन्दी समाचार पत्र एवं न्यूज पोर्टल में समाचार एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्कः- सम्पादक गोपालसिंह गौतम,
मो. 9927555090
Comments
Post a Comment