तहसील दिवस व सभी ब्लॉक मुख्यालयों में 17 दिसम्बर बुधवार को किसान दिवस मनाया जायेगा

रूद्रपुर 11 दिसम्बर, 2025 (सू0वि0)- जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया ने बताया कि शासन के निर्देशों के अनुपालन में किसानो को विधिक समस्याजीओं/मुद्दो के समाधान और उन्हे तकनीकी एवं वैज्ञानिक रूप से सक्षम एवं जागरूक बनाने हेतु जनपद के सभी ब्लॉक मुख्यालयों में 17 दिसम्बर बुधवार को किसान दिवस मनाया जायेगा। किसान दिवस के साथ ही जिलाधिकारी की अध्यक्षता में तहसील खटीमा में 16 दिसम्बर को आयोजित होने वाला तहसील दिवस तथा जनपद की अन्य तहसीलों में आयोजित होने वाले तहसील दिवस 16 दिसम्बर के स्थान पर 17 दिसम्बर को किसान दिवस के साथ ही ब्लॉक मुख्यालय में संयुक्त रूप से आयोजित किये जायेगे।
जिलाधिकारी ने तहसील दिवस/किसान दिवस के लिए नोडल अधिकारी नामित किया है। ब्लॉक मुख्यालय खटीमा हेतु स्वयं जिलाधिकारी, काशीपुर हेतु मुख्य विकास अधिकारी, रूद्रपुर हेतु अपर जिलाधिकारी प्रशासन, बाजपुर हेतु अपर जिलाधिकारी वि0/रा0, जसपुर हेतु उप जिलाधिकारी काशीपुर, गदरपुर हेतु उप जिलाधिकारी गदरपुर, सितारगंज व नानकमत्ता हेतु उप जिलाधिकारी सितारगंज व किच्छा तहसील हेतु उप जिलाधिकारी किच्छा नोडल अधिकारी रहेगें। उन्होने बताया कि उक्त अधिकारियों के अतिरिक्त तहसील एवं खण्ड स्तरीय अधिकारी संयुक्त रूप से आयोजित होने वाले किसान दिवस व तहसील दिवस में प्रतिभाग करते हुए अपने-अपने ब्लॉक में उपस्थित रहेगें तथा अन्य जिला स्तरीय अधिकारी कार्यक्रम में प्रतिभाग किये जाने हेतु ब्लॉक खटीमा में उपस्थित रहेगें।
-------------------------------------- नोट समाचार और विज्ञापनों के लिए सम्पर्क करें संपादक गोपाल सिंह गौतम मोबाइल नंबर 992755 5090

Comments

Popular posts from this blog

आईटीआई में अंतर्राष्ट्रीय नशा मुक्ति दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित, 50 छात्र-छात्राओं को किया गया जागरूक

नवनियुक्त बैंक प्रशासक एम पी त्रिपाठी ने ली जिला सहकारी बैंक एवम् सहकारिता विभाग की संयुक्त समीक्षा बैठक

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ऊधम सिंह नगर के तत्वाधान मेंं चिकित्सा स्वास्थ्य जांच एवं कानूनी जागरुकता शिविर आयोजित