जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ऊधम सिंह नगर के तत्वाधान मेंं चिकित्सा स्वास्थ्य जांच एवं कानूनी जागरुकता शिविर आयोजित
गूलरभोज/गदरपुर। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ऊधम सिंह नगर के तत्वाधान में जिले के ग्रामीण दूरस्थ क्षेत्र में चिकित्सा स्वास्थ्य जांच एवं कानूनी जागरुकता शिविर आयोजित कर ग्रामीणों को जागरुक किया गया। सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र (सीएचसी) के चिकित्सकों द्वारा जनता का स्वास्थ्य जांच कर दवा वितरण की।
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण उधम सिंह नगर के सचिव योगेंद्र कुमार सागर के निर्देश पर जिले के ग्रामीण दूरस्थ क्षेत्र में चिकित्सा स्वास्थ्य जांच एवं कानूनी जागरुकता शिविर स्वास्थ्य शिविर का आयोजन 16 दिसम्बर को गदरपुर तहसील के ग्राम पंचायत कोपा के पंचायत भवन में प्रातः 11 बजे से किया गया। यह शिविर जिले के ऐसे क्षैत्रों में लगाये जा रहे हैं जहां के निवासी अपना नियमित चैकअप नहीं करा पाते हैं और बिमारियों का शिकार हो जाते है। आयोजित शिविर की अध्यक्षता ग्राम प्रधान मौसमी ने की।
गदरपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र (सीएचसी) के चिकित्सक डॉ. प्रशान्त चैहान, डॉ. कल्पना पाण्डे द्वारा स्कूल के बच्चों को स्वस्थ्य रहने के बारे में विस्तार से बताया साथ ही ग्रामीणों को बिमारियों से बचाव के तरीके बतायें। चिकित्सकों ने उपस्थित जनता को बताया कि बुखार, डायबिटीज, एनीमिया (खून की कमी), बीपी जैसी सामन्य बीमारियों की जांच की जाती है, जिससे शुरुआती स्तर पर ही बीमारी का पता चल सके और उचित उपचार किया जा सके। सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र (सीएचसी) से आयी डाक्टारों की टीम द्वारा ग्रामीण जनता के स्वास्थ्य की जांच की गई और दवाई वितरण की गई।
इस अवसर पर पराविधिक कार्यकर्ता मीना एवं गोपालसिंह गौतम ने जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ऊधमसिंह नगर द्वारा मिलने वाली निःशुल्क विधिक सेवाओं की जानकारी,राष्ट्रीय लोक अदालत, स्थायी लोक अदालत, नालसा टोल फ्री नंबर 15100, राष्ट्रीय साइबर हैल्पलाईन नं1930 के बारें में जानकारी दी और उपस्थित जनता को बताया कि जिला विधिक सेवा प्राधिकरण लोगो को कानूनी अधिकारों, सरकारी योजनाओं के तहत लाभों और कानूनी प्रतिनिधित्व तक पहुँचने में मदद करने के लिए निःशुल्क कानूनी सेवाएँ प्रदान करता है।
आयोजित शिविर में सहायक अध्यापक ज्ञानप्रकाश, सहायक अध्यापक विनीता ने भी स्कूल के बच्चों का स्वास्थ्य चेकअप कराया।
इस अवसर पर धर्मसिंह, सीमा वार्ड सदस्य, चरणसिंह प्रधान प्रतिनिधी, विमला देवी, कोमल देवी, रामवती, विद्यादेवी, छन्को देवी, तेरसिया देवी, तारावती, नवीअली, रमेश तुलसीसिंह, रामोली, लक्ष्मणसिंह, गेदोंदेवी, उदयभान, कविता, विजय, सुरेश आदि सहित बड़ी संख्या में महिलाओं ने प्रतिभाग किया।
नोट- सम्यक पब्लिक भारत हिन्दी समाचार पत्र एवं न्यूज पोर्टल में समाचार एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्कः- सम्पादक गोपालसिंह गौतम,
मो. 9927555090
Comments
Post a Comment