उपभोक्ताओं को बताए गए उनके अधिकार

किच्छा-24 दिसम्बर। उपभोक्ता दिवस के उपलक्ष में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण उधम सिंह नगर के निर्देशानुसार एक जागरूकता कार्यक्रम राजकीय इंटर कॉलेज देवरिया किच्छा में किया गया। कार्यक्रम में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव योगेंद्र कुमार सागर ने उपस्थित छात्रों को उपभोक्ताओं के क्या अधिकार होते हैं इसके बारे में विस्तार पूर्वक बताया और नालसा गीत को सुनवा कर जागरूक किया।
विधिक सेवा प्राधिकरण के पारा वॉलिंटियर एवं पैनल अधिवक्ता के द्वारा विधिवत तरीके से बताया गया। उपभोक्ता दिवस के अवसर पर नालसा टोल फ्री नंबर 15100 एवं राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 जागृति अप के बारे में भी जानकारी दी गई। इसके अलावा विधिक सेवा प्राधिकरण से मिलने वाली विभिन्न विधि के जानकारी के बारे में छात्राओं को अवगत कराया गया। इस अवसर पर डीएलबी रियासत अली धर्मेंद्र बांकेलाल मेहनाज मलिक वह पैनल अधिवक्ता श्रीमती माया शर्मा उर्फ माया देवी उपस्थिति रही साथ ही विद्यालय के प्रधानाचार्य सहित विद्यालय स्टाफ ने भी सहभागिता निभाई।
समाचार और विज्ञापनों के लिए सम्पर्क करें सम्पादक गोपाल सिंह गौतम मो 9927555090

Comments

Popular posts from this blog

आईटीआई में अंतर्राष्ट्रीय नशा मुक्ति दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित, 50 छात्र-छात्राओं को किया गया जागरूक

साइबर अपराध और ऑललाइन ठगी के लगातार बढ़ते मामलों को देखते हुए जिला विधिक सेवा प्रााधिकरण ने लगाया शिविर

नवनियुक्त बैंक प्रशासक एम पी त्रिपाठी ने ली जिला सहकारी बैंक एवम् सहकारिता विभाग की संयुक्त समीक्षा बैठक