जिला विधिक सेवा प्राधिकरण उधम सिंह नगर ‘अंतर्राष्ट्रीय भ्रष्टाचार विरोधी दिवस’ पर किया शिविर आयोजित

रुद्रपुर। माननीय उत्तराखण्ड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, नैनीताल के निर्देश पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण उधम सिंह नगर के सचिव योगेंद्र कुमार सागर के द्वारा 9 दिसम्बर 2025 को अटल उत्कृष्ट ए0 एन0 झा स्कूल रुद्रपुर में ‘अंतर्राष्ट्रीय भ्रष्टाचार विरोधी दिवस’ के अवसर पर एक विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण उधम सिंह नगर के द्वारा उपस्थित छात्रों को भ्रष्टाचार के विरुद्ध सजग रहने की प्रतिज्ञा दिलाई गई।
उपस्थित छात्रों को भ्रष्टाचार विरोधी, पारदर्शिता और लोक प्रशासन में जवाबदेही से सम्बन्धित कानूनी प्रावधानों, नियमों, निवारक उपायों और संस्थागत तंत्रों के बारे में जागरूक किया गया तथा समाज, शासन, आर्थिक विकास और लोक कल्याण पर भ्रष्टाचार के प्रतिकूल प्रभावों के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई तथा भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम, 1988 के प्रावधानों पर भी विस्तृत जानकारी दी गई। इस अवसर पर स्कूल के प्रधानाचार्य, अध्यापकगण तथा चीफ लीगल एड डिफेंस काउंसिल मो. मिराज उपस्थित रहे।
नोट- सम्यक पब्लिक भारत हिन्दी समाचार पत्र एवं न्यूज पोर्टल में समाचार एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्कः- सम्पादक गोपालसिंह गौतम, मो. 9927555090

Comments

Popular posts from this blog

आईटीआई में अंतर्राष्ट्रीय नशा मुक्ति दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित, 50 छात्र-छात्राओं को किया गया जागरूक

नवनियुक्त बैंक प्रशासक एम पी त्रिपाठी ने ली जिला सहकारी बैंक एवम् सहकारिता विभाग की संयुक्त समीक्षा बैठक

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ऊधम सिंह नगर के तत्वाधान मेंं चिकित्सा स्वास्थ्य जांच एवं कानूनी जागरुकता शिविर आयोजित