सुरक्षा में कोई समझौता नहीं, पारदर्शिता और वाहनों पर रिफ्लेक्टिव टेप लगाये जाने के आरटीओ सिंह ने दिये निर्देश
रुद्रपुर। पारदर्शिता बनाऐ रखने और वाहनों पर रिफ्लेक्टिव टेप लगाये जाने के दिये निर्देश जिससे कोहरे के समय वाहन दुर्घनाओं को रोका जा सके। संभागीय परिवहन अधिकारी प्रशासन हल्द्वानी गुरदेव सिंह द्वारा गत 26 दिसंबर को लालपुर स्थित स्वचालित प्रशिक्षण केंद्र का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण में सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी प्रशासन उधम सिंह नगर मोहित कोठारी भी थे। निरीक्षण के दौरान वाहनों पर रिफ्लेक्टिव टेप ना पाए जाने पर रिफ्लेक्टर टेप अनिवार्य रूप से लगाने हेतु निर्देशित किया गया जो की रात्रि अथवा कोहरे के समय अत्यंत आवश्यक है।
निरीक्षण में यह भी पाया गया कि संशोधित निरीक्षण शुल्क सूची केंद्र पर चस्पा नहीं है अतः एटीएस इंचार्ज को सेंटर के अंदर और बाहर संशोधित शुल्क की सूची चस्पा करने हेतु निर्देशित किया गया ताकि पारदर्शितापूर्वक कार्य संपादित हो। फिटनेस जारी करने से पूर्व टायर, हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट, लाइट, इंडिकेटर आदि की जांच अनिवार्य रूप से करने हेतु निर्देशित किया गया।
केंद्र संचालक को वाहनों के फोटो अपलोड करते समय वाहनों के बैक साइड की फोटो अनिवार्य रूप से अपलोड करने हेतु निर्देशित किया गया। केंद्र पर की गई फिटनेस के संबंध में जानकारी प्राप्त की गई। केंद्र पर स्थापित सीसीटीवी का निरीक्षण किया गया। केंद्र में कार्यरत कार्मिकों के संबंध में जानकारी प्राप्त की गई व उपस्थिति की जांच की गई।
केंद्र संचालक को वाहन स्वामी/चालक आदि के बैठने की व्यवस्था, पीने का पानी आदि उपलब्ध कराने हेतु निर्देशित किया गया। संभागीय परिवहन अधिकारी द्वारा बताया गया कि सुरक्षा में कोई समझौता नहीं होगा फिटनेस प्रमाण पत्र केवल योग्य वाहनों को ही मिलेगा ऐसे निर्देश दिये। इस दौरान उन्होनें कहा कि किसी प्रकार की शिकायत नहीं आनी चाहिए अगर किसी तरह की शिकायत आती है तो शक्त कार्यवाही अमल की जायेगी।
नोट- सम्यक पब्लिक भारत हिन्दी समाचार पत्र एवं न्यूज पोर्टल में समाचार एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्कः- सम्पादक गोपालसिंह गौतम,
मो. 9927555090
Comments
Post a Comment