अंतर्राष्ट्रीय अल्पसंख्यक अधिकार दिवस पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने किया जागरुक बताये अधिकार

गदरपुर। 18 दिसम्बर अंतर्राष्ट्रीय अल्पसंख्यक अधिकार दिवस पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ऊधमसिंह नगर के सचिव योगेन्द्र कुमार सागर (सिविल जज सिनियर डिबीजन रुद्रपुर के निर्देशन में गदरपुर तहसील के ग्राम पंचायत रामजीवनपुर के राजकीय प्राथमिक विद्यालय रामजीवनपुर नं. 2, में प्रातः 10ः30 बजे से प्रधानाचार्य की अध्यक्षता में एवं ग्राम प्रधान रिवान के सहयोग से एक जागरुकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।
अंतर्राष्ट्रीय अल्पसंख्यक अधिकार दिवस पर बताया गया कि यह दिवस राष्ट्रीय, जातीय, धार्मिक और भाषाई अल्पसंख्यकों के अधिकारों के बारे में जागरुकता बढ़ाई जा सके, उन्हे समान अवसर और स्वतंत्रता मिले और समाज उनके सशक्तिकरण और विकास पर जोर दिया जा सके, जो कि संयुक्त राष्ट्र द्वारा 1992 में अपनाए गए उनके अधिकारों पर की गई घोषणाओं को याद दिलाता है।
यह दिवस भारत में मुस्लिम, सिख, ईसाई, बौद्ध, पारसी और जैन धर्म के लोगों को अल्पसंख्यक माना जाता है, उनको जागरुकता बढ़ाना, उनके भेदभाव दूर करना, उनको समान अवसर प्रदान हो, उनका आर्थिक और शैक्षिक रुप से विकास करना है, अल्पसंख्यकों के योगदान को स्वीकारना साथ ही उनको कानूनी सहायता कहां से और कैसे प्राप्त होती है इस बारे में विस्तार से बताया जाना है।
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के पैनल अधिबक्ता राकेश कुमार सुखीजा ने विधिक जानकारी देते हुऐ उपस्थित जनता और बच्चों को बताया कि प्राधिकरण द्वारा किस तरह से कार्य करता है निःशुल्क न्याय दिलाने साथ ही सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं के बारे में बिस्तार से बताया।
प्राविधिक कार्यकर्ता पीएली मीना, व पीएलवी गोपालसिंह गौतम ने राष्ट्रीय विधिक सहायता हेल्पलाइन टोल-फ्री नं. 15100 व राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण और जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के बारे में जागरुक किया गया।
इस अवसर पर सहायक अध्यापक अनुज कुमार, सफीक अहमद, मो. रिजवान, अब्दुल, अली मोहम्मद, नूरजहां, सौफिया, रुकशाना, अहमद हुसैन, राजिया, फातिमा आदि सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी महिलाऐं-पुरुष व स्कूल के छात्र-छात्राऐं उपस्थित रहे।
नोट- सम्यक पब्लिक भारत हिन्दी समाचार पत्र एवं न्यूज पोर्टल में समाचार एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्कः- सम्पादक गोपालसिंह गौतम, मो. 9927555090

Comments

Popular posts from this blog

आईटीआई में अंतर्राष्ट्रीय नशा मुक्ति दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित, 50 छात्र-छात्राओं को किया गया जागरूक

नवनियुक्त बैंक प्रशासक एम पी त्रिपाठी ने ली जिला सहकारी बैंक एवम् सहकारिता विभाग की संयुक्त समीक्षा बैठक

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ऊधम सिंह नगर के तत्वाधान मेंं चिकित्सा स्वास्थ्य जांच एवं कानूनी जागरुकता शिविर आयोजित