ग्रामीणों का जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने चिकित्सा विभाग से सहयोग से किया स्वास्थ्य जांच, किया गया कानूनी जागरुक

सकैनिया/गदरपुर। उत्तराखण्ड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण नैनीताल के तात्वाधान में एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ऊधम सिंह नगर के निर्देशानुसार जिले के ग्रामीण दूरस्थ क्षेत्र में चिकित्सा स्वास्थ्य जांच एवं कानूनी जागरुकता शिविर का आयोजन किया गया। बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने शिविर का लाभ प्राप्त किया।
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ऊधमसिंह नगर के द्वारा समय समय पर विभिन्न जागरुकता कार्यक्रम चलाये जाते है जिससे जनता में जागृति आये और वह सरकारी योजनाओं का लाभ ले सके इसी क्रम में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव योगेन्द्र कुमार सागर के निर्देश पर जिलो के दूर दराज गांव में चिकित्सा स्वास्थ्य जांच एवं कानूनी जागरुकता शिविर का आयोजन किया जा रहा है।
17 दिसम्बर को गदरपुर तहसील के ग्राम पंचायत सकैनिया में अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र सकैनिया के डॉ. सुरेन्द्र पपनेजा ने शिविर में उपस्थित ग्रामीण जनता की जांच कर उपचार किया और दवा दी गई। स्वास्थ्य विभाग की टीम के साथ आदिति (इन्टेन) और आशा कार्यकर्ती राधारानी मौजद रही।
इस मेडिकल हेल्थ चेकअप शिविर पर जागरूकता कार्यक्रम किया गया जिसकी अध्यक्षता ग्राम प्रधान मीना देवी ने की और स्वास्थ्य विभाग व जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सहराना की।
इस अवसर पर पैनल अधिवक्ता राकेश कुमार सुखीजा और प्रराविधिक कार्यकर्ता पीएलवी मीना व पीएलवी गोपालसिंह गौतम ने ग्रामीणों का स्वास्थ्य चेकअप करवाने में सहयोग किया व जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की तरफ से मिलने वाली निःशुल्क विधिक सेवाओं के बारे में ग्रामीणों को जागरुक किया और नालसा टोल फ्री नम्बर के बारे में जानकरी दी इस शिविर में दर्जनों ग्रामीणों ने भाग लिया।
इस अवसर पर संजय कुमार पूर्व प्रधान, चन्द्रवती, राजवती, गीता, सुनीता, आरती, राजवाला, मीना, पवन कम्बोज, नरेश, रामस्वरुप, शकुन्तला, सुमन, कविता, नीता, पूजा, ममता, विरेन्द्र रामदेई, देशराज, विनोद आदि प्रमुख रहे।
नोट- सम्यक पब्लिक भारत हिन्दी समाचार पत्र एवं न्यूज पोर्टल में समाचार एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्कः- सम्पादक गोपालसिंह गौतम, मो. 9927555090

Comments

Popular posts from this blog

आईटीआई में अंतर्राष्ट्रीय नशा मुक्ति दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित, 50 छात्र-छात्राओं को किया गया जागरूक

नवनियुक्त बैंक प्रशासक एम पी त्रिपाठी ने ली जिला सहकारी बैंक एवम् सहकारिता विभाग की संयुक्त समीक्षा बैठक

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ऊधम सिंह नगर के तत्वाधान मेंं चिकित्सा स्वास्थ्य जांच एवं कानूनी जागरुकता शिविर आयोजित