ऊधम सिंह नगर डिस्ट्रिक्ट कोऑपरेटिव बैंक के अध्यक्ष पद पर रावत निर्विरोध निर्वाचित

रुद्रपुर, ऊधम सिंह नगर। ऊधम सिंह नगर डिस्ट्रिक्ट कोऑपरेटिव बैंक लि0 के अध्यक्ष पद पर योगेंद्र सिंह रावत निर्विरोध अध्यक्ष निर्वाचित हुए। ज्ञात रहे पूर्व अध्यक्ष नरेंद्र सिंह मानस का 30-09-2020 को आकस्मिक निधन के कारण रिक्त हुए अध्यक्ष पद पर दिनांक 09-11-2021 को निर्वाचन अधिकारी उपजिला अधिकारी रुद्रपुर, ऊधम सिंह नगर पीयूष सिंह की देखरेख में निर्वाचन प्रक्रिया बैंक मुख्यालय पर संपन्न हुई और अध्यक्ष पद पर योगेंद्र सिंह रावत निर्विरोध निर्वाचित हुए। इस अवसर पर उत्तराखंड राज्य सहकारी बैंक लिमिटेड हल्द्वानी के अध्यक्ष दान सिंह रावत बैंक प्रबंधक समिति के संचालकगण मोहन सिंह पानू, मुकेश कुमार, श्रीमती वनदीप कौर, श्रीमती तीरथा देवी, चंद्र सिंह थापा, नरेंद्र सिंह चौधरी, अशोक कुमार हुड़िया, रामकृष्ण मल्होत्रा, गोपाल सिंह बोरा, श्रीमती राजेश देवी भी उपस्थित रहे।
निर्वाचन अधिकारी के दिशा निर्देशन में बैंक सचिव/ महाप्रबंधक राम अवध तथा उप महाप्रबंधक राम यज्ञ तिवारी द्वारा संपूर्ण निर्वाचन प्रक्रिया संपन्न कराई गई। इस अवसर पर नवनिर्वाचित बैंक अध्यक्ष योगेंद्र सिंह रावत को सभा में उपस्थित समस्त सदस्यों द्वारा पुष्प गुच्छ एवं माल्यार्पण कर बधाइयां दी गई। इस अवसर पर नवनिर्वाचित अध्यक्ष ने कहा कि आप सब के सहयोग से बैंक के लाभ को और आगे बढ़ाया जाएगा बैंक के हितों को ध्यान में रखकर सभी के सहयोग से कार्य किया जाएगा।

Comments

Popular posts from this blog

आईटीआई में अंतर्राष्ट्रीय नशा मुक्ति दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित, 50 छात्र-छात्राओं को किया गया जागरूक

साइबर अपराध और ऑललाइन ठगी के लगातार बढ़ते मामलों को देखते हुए जिला विधिक सेवा प्रााधिकरण ने लगाया शिविर

नवनियुक्त बैंक प्रशासक एम पी त्रिपाठी ने ली जिला सहकारी बैंक एवम् सहकारिता विभाग की संयुक्त समीक्षा बैठक