नशे के कारण व्यक्ति का संपूर्ण जीवन नष्ट हो जाता है: सचिव श्रीवास्तव

गूलरभोज-उधम सिंह नगर। जिज्ञासा पब्लिक हाईस्कूल गूलरभोज में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के द्वारा संकल्प नशा मुक्ति देवभूमि उत्तराखंड के तहत एक विशाल शिविर का आयोजन 20 नवंबर 2021 को किया गया। जिस के मुख्य अतिथि डीएलएसए उधम सिंह नगर के सचिव सब डिविजनल जज अविनाश श्रीवास्तव रहे। इस अवसर पर जज श्रीवास्तव ने छात्र-छात्राओं को नशे के दुष्प्रभाव के बारे में जानकारी कराते हुए कहा कि नशे के कारण व्यक्ति का आर्थिक सामाजिक शैक्षिक एवं पारिवारिक जीवन कठिनाइयों भरा हो जाता है यानी कि संपूर्ण जीवन नष्ट हो जाता है उन्होंने उपस्थित छात्र छात्राओं को उनसे बचने की नसीहत दी।
शिविर में रिटेनर अधिवक्ता रमेश कुमार शर्मा एवं पैनल लॉयर मंजू सरकार ने भी अपने विचार व्यक्त किए। विद्यालय के प्रधानाचार्या श्रीमती गीता जोशी एवं पूर्व प्रधानाचार्य शंभू प्रसाद जोशी ने छात्रों को बताया कि यह बड़े सौभाग्य की बात है आज सिविल जज विद्यालय में पहुंचे हैं न्याय हमारे दरवाजे तक आया है। यह विधिक सेवा प्राधिकरण की अत्यंत सराहनीय मुहिम है तथा सभी जनता जनार्दन का आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर प्राविधिक कार्यकर्ता बच्ची सिंह बिष्ट, कुंवर सिंह, प्रेम सिंह, मनोज सक्सेना, श्रीमती कृष्णा रानी, श्रीमती कमलेश गौतम, श्रीमती राजकुमारी, श्रीमती मीना सहित समस्त तहसील गदरपुर के प्राविधि कार्यकर्तागण उपस्थित रहे तथा विद्यालय परिवार के श्रीमती गीता जोशी, जगदीश सिंह, पप्पू बाल्मीकि, राजेंद्र सिंह, सीमा, कविता, बिना, शांति, पूजा, दीपिका, रेखा, कमला आदि उपस्थित रहे कार्यक्रम का संचालन पीएलबी बच्ची सिंह ने किया।

Comments

Popular posts from this blog

आईटीआई में अंतर्राष्ट्रीय नशा मुक्ति दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित, 50 छात्र-छात्राओं को किया गया जागरूक

साइबर अपराध और ऑललाइन ठगी के लगातार बढ़ते मामलों को देखते हुए जिला विधिक सेवा प्रााधिकरण ने लगाया शिविर

नवनियुक्त बैंक प्रशासक एम पी त्रिपाठी ने ली जिला सहकारी बैंक एवम् सहकारिता विभाग की संयुक्त समीक्षा बैठक