विधिक सेवा दिवस एवं राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर बहुउद्देशीय शिविर का आयोजन

काशीपुर, ऊधम सिंह नगर। माननीय उत्तराखण्ड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण , नैनीताल से प्राप्त निर्देशों के क्रम में माननीय जिला न्यायाधीश / अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण , ऊधम सिंह नगर के निर्देशानुसार आजादी का अमृत महोत्सव एवं विधिक सेवा सप्ताह अभियान के अन्तर्गत नालसा ( गरीबी उन्मूलन योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के लिये विधिक सेवायें ) योजना 2015 के क्रियान्वयन हेतु दिनांक 09 नवम्बर , 2021 ( मंगलवार ) को स्थान राजकीय इण्टर कालेज महुवाखेड़ा गंज , काशीपुर , ऊधम सिंह नगर में प्रातः 11:00 बजे से एक बहुउद्देशीय शिविर का आयोजन किया गया। उक्त बहुउददेशीय शिविर में सचिव , जिला विधिक सेवा प्राधिकरण , ऊधम सिंह नगर अविनाश कुमार श्रीवास्तव द्वारा बहुउददेशीय शिविर के महत्व तथा उक्त शिविर से प्राप्त होने वाले लाभ के विषय पर जानकारी प्रदान की गयी। एसडीएम श्रीमती आकाशा वर्मा द्वारा सरकार द्वारा संचालित की जा रही योजनाओं की सहायक समाज कल्याण अधिकारी लीला रानी द्वारा समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित योजनाओं की श्रम विभाग की ओर से श्रम प्रवर्तन अधिकारी काशीपुर द्वारा श्रम विभाग द्वारा संचालित योजनाओं की विभागीय जानकारी प्रदान की गयी। शिविर में लगभग 2200 व्यक्तियों का पंजीकरण किया गया। जिसमें से 450 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण किया गया और शिविर में पात्र 1400 व्यक्तियों को सरकार द्वारा चलायी जा रही योजनाओं से लाभान्वित किया गया। शिविर का संचालन जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की पराविधिक कार्यकर्ता श्रीमती गीता चन्द्रा द्वारा किया गया। शिविर में उपजिलाधिकारी किच्छा श्रीमती आकांशा वर्मा, तहसीलदार पूनम पंत व खण्ड विकास अधिकारी काशीपुर चिंता राम आर्य , राजकीय इण्टर कॉलेज महुवाडाबरा के प्रधानाचार्य प्रीतम, उप प्रधानाचार्य ओम भारद्वाज, पैनल अधिवक्तागण अमित रस्तोगी, आकिब सैफी, के ० डी ० भटट सुश्री शहाना एवं श्रीमती कामिनी श्रीवास्तव मध्यस्थ मु ० हनीफ सिद्दीकी एवं श्री नन्द किशोर विरमानी एव काशीपुर के पराविधिक कार्यकर्तागण द्वारा प्रतिभाग कर सहयोग प्रदान किया गया। अंत में बहुउददेशीय शिविर के सफल आयोजन हेतु सचिव , जिला विधिक सेवा प्राधिकरण , ऊधम सिंह नगर श्री अविनाश कुमार श्रीवास्तव द्वारा इण्टर कॉलेज जिला प्रशासन तहसील प्रशासन समस्त विभागों एन० जी०ओ० पैनल अधिवक्तागण पराविधिक कार्यकर्तागण एवं आम जनता का धन्यवाद ज्ञापित किया गया।

Comments

Popular posts from this blog

आईटीआई में अंतर्राष्ट्रीय नशा मुक्ति दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित, 50 छात्र-छात्राओं को किया गया जागरूक

साइबर अपराध और ऑललाइन ठगी के लगातार बढ़ते मामलों को देखते हुए जिला विधिक सेवा प्रााधिकरण ने लगाया शिविर

नवनियुक्त बैंक प्रशासक एम पी त्रिपाठी ने ली जिला सहकारी बैंक एवम् सहकारिता विभाग की संयुक्त समीक्षा बैठक