तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर संपन्न

रुद्रपुर। भारत सरकार की अनुदान आधारित परियोजनाओं में वित्तपोषण विषय पर ऊधम सिंह नगर डिस्टिक कोऑपरेटिव बैंक के प्रबंधकों हेतु तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर संपन्न हुआ। ऊधम सिंह नगर डिस्ट्रिक्ट को-ऑपरेटिव बैंक के मुख्यालय रुद्रपुर में सहकारी प्रबंध संस्थान देहरादून के तत्वावधान में नाबार्ड सॉफ्टकोब योजना के अन्तर्गत भारत सरकार की अनुदान आधारित योजनाओं में वित्तपोषण विषय पर ऊधमसिंह नगर डिस्ट्रिक्ट को ऑपरेटिव बैंक के प्रबंधकों हेतु दिनांक 15 नवम्बर से 17 नवम्बर 2021 के मध्य तीन दिवसीय अल्पावधि प्रशिक्षण कार्यक्रम सहकारी प्रबंध संस्थान के निदेशक आइ ए खान के निर्देशन में आयोजित किया गया। इस प्रशिक्षण शिविर में बैंक प्रबंधकों को अनुदान आधारित शासकीय योजनाओं के वित्तपोषण, ऋण अप्रेजल, बैंक के व्यवसाय में वृद्धि के गुर सिखाए गए। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम 17 नवम्बर को समापन बैंक अध्यक्ष योगेन्द्र सिंह रावत के द्वारा प्रशिक्षणार्थियों को प्रमाणपत्र वितरण के साथ किया गया। समापन के पूर्व उत्तराखंड राज्य सहकारी बैंक के अध्यक्ष दान सिंह रावत एवं उत्तराखंड राज्य सहकारी संघ के अध्यक्ष राम कृष्ण महरोत्रा ने भी अपने विचार प्रस्तुत कर सभी प्रशिक्षणार्थियों का मार्गदर्शन एवं उत्साहवर्धन किया।
इस अवसर पर बैंक के संचालक चंद्र सिंह थापा, नरेन्द्र सिंह चौधरी, सचिव महाप्रबंधक राम अवध, उपमहाप्रबंधक दिग्विजय सिंह, श्रीमती कविता गोदियाल, वरिष्ठ प्रबंधक हरि सिंह यादव, संजय शर्मा, पी के मौर्य, पुष्पलता बड़ाव, हर्ष तिवारी , रेशम सिंह आदि भी उपस्थित रहे।

Comments

Popular posts from this blog

आईटीआई में अंतर्राष्ट्रीय नशा मुक्ति दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित, 50 छात्र-छात्राओं को किया गया जागरूक

नवनियुक्त बैंक प्रशासक एम पी त्रिपाठी ने ली जिला सहकारी बैंक एवम् सहकारिता विभाग की संयुक्त समीक्षा बैठक

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ऊधम सिंह नगर के तत्वाधान मेंं चिकित्सा स्वास्थ्य जांच एवं कानूनी जागरुकता शिविर आयोजित