जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के प्राविधिक कार्यकर्तागणों ने बताया जनता के अधिकारों के बारे में

गदरपुर, ऊधम सिंह नगर। ग्राम महेशपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में डीएलएसए के आदेशानुसार मानसिक रूप से कमजोर व्यक्तियो के लिए विधिक शिविर का आयोजन 24 नवंबर 2021को किया गया। डॉक्टर शालिनी चौहान एवं आर एस बिष्ट की अध्यक्षता में कार्यक्रम किया गया।
इस अवसर पर पैनल लॉयर सुश्री रेखा दास ने मानसिक पीड़ितों को उनके अधिकारों के बारे में बताया। राज्य एवं केंद्र सरकार द्वारा चलाई गई योजनाओं के लाभों के बारे में लोगों को जानकारी दी जैसे प्रमाण पत्र पेंशन आदि के बारे में जानकारी दी गई।
इस अवसर पर तहसील गदरपुर के प्राविधिक कार्यकर्तागण बच्ची सिंह बिष्ट, कुंवर सिंह, प्रेम सिंह, मनोज सक्सेना, कृष्णा रानी, राजकुमारी, कमलेश गौतम, मीना देवी एवं पत्रकार गोपाल गौतम सहित अस्पताल स्टाफ आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन बच्ची सिंह बिष्ट ने किया। इस अवसर पर भारी संख्या में जनता उपस्थित रही।

Comments

Popular posts from this blog

आईटीआई में अंतर्राष्ट्रीय नशा मुक्ति दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित, 50 छात्र-छात्राओं को किया गया जागरूक

नवनियुक्त बैंक प्रशासक एम पी त्रिपाठी ने ली जिला सहकारी बैंक एवम् सहकारिता विभाग की संयुक्त समीक्षा बैठक

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ऊधम सिंह नगर के तत्वाधान मेंं चिकित्सा स्वास्थ्य जांच एवं कानूनी जागरुकता शिविर आयोजित