मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया 20 योजनाओं का शिलान्यास व लोकार्पण

सितारगंज 14नवम्बर,2021- सूबे के मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने टैगोर नगर पहुंचकर 6868.68 लाख रुपये की कुल 20 योजनाओं का लोकार्पण एंव शिलान्यास किया। जिसमें 2998.31 लाख की तीन योजनाओं का लोकार्पण व 3870.37 लाख की 17 योजनाओं का शिलान्यास किया। इस अवसर पर श्री धामी ने थारू भाइयों के लिए थारू विकास भवन अल्पसंख्यक भाइयों के लिए अल्पसंख्यक भवन पर्वतीय भाइयों के लिए पर्वतीय विकास भवन अनुसूचित भाइयों के लिए बाबासाहेब अंबेडकर भवन बनाए जाने की घोषणा की। श्री धामी ने 18 लाख की लागत से निर्मित राजकीय इंटर कॉलेज बिजटी में दो कक्षा कक्ष का निर्माण, 490 लाख की लागत से कालाढूंगी-चोरगलिया-सितरगंज-बिजटी राज्य मार्ग सांख्य 41 (सिडकुल-सितरगंज प्रभाग) का सुधारीकरण कार्य, 2490.31 लाख की लागत से निर्मित विधानसभा क्षेत्र सितरगंज में एनएच 74 के किमी 239 सिरसा मोड़ से शक्तिफार्म तक पहुँच मार्ग निर्माण कार्य का लोकार्पण किया। इस अतिरिक्त मुख्यमंत्री धामी ने विभिन्न परियोजनाओ का शिलान्यास व लोकार्पण किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में विकास तो रुकने नहीं दिया जाएगा यह सरकार की पहली प्राथमिकता होगी
इस अवसर पर विधायक राजेश शुक्ला, शिवकुमार मिततल, सरदार लक्खा सिंह, खतीब अहमद, इकबाल सिंह, गुरजीत सिंह, कमल जिन्दल, गोपाल बोरा, विजय सलूजा, दयानन्द तिवारी, रवि रस्तोगी, आदेश ठाकुर, अमरजीत कटवाल, डीआईजी निलेश आन्नद भरणे, एसएसपी दलीप सिंह कुवर, मुख्य विकास अधिकारी आशीष भटगांई, अपर जिलाधिकारी डाॅ0 ललित नारायण मिश्र, पीडी हिमांशु जोशी, जिला विकास अधिकारी डाॅ0 महेश कुमार, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी ललित चन्द्र आर्या, मुख्य कृषि अधिकारी एके वर्मा, मुख्य अग्निशमन अधिकारी वाईबी यादव आदि उपस्थित थे।

Comments

Popular posts from this blog

आईटीआई में अंतर्राष्ट्रीय नशा मुक्ति दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित, 50 छात्र-छात्राओं को किया गया जागरूक

नवनियुक्त बैंक प्रशासक एम पी त्रिपाठी ने ली जिला सहकारी बैंक एवम् सहकारिता विभाग की संयुक्त समीक्षा बैठक

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ऊधम सिंह नगर के तत्वाधान मेंं चिकित्सा स्वास्थ्य जांच एवं कानूनी जागरुकता शिविर आयोजित