Posts

कम उम्र की ग्रेजुएट युवती आफीफा हुसैन बनी प्रधान

Image
वहीदुल रहमान, शीशगढ़ बहेडी तहसील की ग्रामपंचायत गिरधरपुर की युवती आफ़ीफ़ा हुसैन ने आज एक नई इबारत लिख दी इस युवती ने पुराने दिग्गजों को पछाड़कर प्रधान पद पर रोमांचक जीत हासिल की गिरधरपुर गांव के इतिहास में यह पहली बार हुआ है जब कि गांव की सबसे कम उम्र की ग्रेजुएट युवती गांव की प्रधान बनी है बताते चलें आफ़ीफ़ा हुसैन गिरधरपुर की जानी पहचानी शख्सियत अफराज हुसैन नेता जी की पुत्री है अफराज हुसैन भाजपा विधायक छत्रपाल गंगवार के बेहद करीबी है काफी समय से भाजपा में है गिरधरपुर में हुए कड़े मुकाबले में आफ़ीफ़ा हुसैन ने अपनी निकटतम प्रतिदून्दी श्रीमती परवीन को 160 मतों से हराकर जीत हासिल की।

बैंक आॅफ बडौदा कि सामने पानी के टंकी के पास स्थित फैसिलिटी ब्लाक में की जा रही है जांचः वर्मा

Image
रूद्रपुर। जिलाधिकारी श्रीमती रंजना राजगुरू द्वारा दिये गये निर्देशानुसार सिडकुल पंतनगर के सेक्टर-5 में बैंक आॅफ बडौदा कि सामने पानी के टंकी के पास स्थित फैसिलिटी ब्लाक में 02 मई, 2021 से प्रतिदिन कोविड-19 की जांच की जा रही है। उक्त जानकारी देते हुये क्षेत्रीय प्रबन्धक सिडकुल पारितोष वर्मा ने कहा है कि औद्योगिक संस्थानों में कार्यरत अधिकारी, कर्मचारी व श्रमिक अपनी कोविड-19 संक्रमण की जांच करवा सकते है। उन्होने समस्त औद्योगिक इकाईयों से अनुरोध किया है कि उक्त जांच हेतु अनावश्यक रूप से जवाहर लाल नेहरू जिला चिकित्सालय न भेजा जाये। उन्होने कहा कि औद्योगिक संस्थानों में कार्यरत अधिकारियो, कर्मचारियो व श्रमिकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुये जांच की जा रही है।

शहरों में पर्यावरण को शुद्ध रखना है तो करना होगा यह काम

Image
आ आजऑक्सीजन की किल्लत से देश जूझ रहा है दुनिया में ऑक्सीजन की आवश्यकता दिन प्रतिदिन बढ़ती ही जा रही है यह समस्या मानव द्वारा ही खड़ी की गई है क्योंकि मानव ने पेड़ पौधों को काट काट कर उनकी जगह कंकड़ी पहाड़ नुमा मकान दुकान फैक्ट्रियां आदि बनाकर खड़ी कर दी हैं शहरों में मानकों के हिसाब से ग्रीन बेल्ट छोड़ा गया था मगर मानव इतना लालची है कि उसने यह भी नहीं सोचा कि यह ग्रीन बेल्ट उजाड़ने से पहले ऑक्सीजन और पर्यावरण को शुद्ध रखने के हिसाब से यह ग्रीन बेल्ट का अपना एक विशेष महत्व है मानव ने ग्रीन बेल्ट उजाड़कर उसकी जगह कंकरीले पहाड़ नुमा दुकान मकान बना दिए हैं अब ऑक्सीजन के लिए वह पैसे लेकर इधर से उधर मारा मारा घूम रहा है यह समस्या स्वयं मानव ने ही उत्पन्न की है इसमें कोई दो राय नहीं अगर समय रहते अभी भी कंकरीले पहाड़ों में जो ग्रीन बेल्ट में आप मकान बना लिए हैं उनको तोड़कर तुरंत पेड़ पौधे लगा ले जिससे आप लोगों का जीवन तो बचेगा ही आने वाले पीढ़ी भी पर्यावरण को शुद्ध हरा भरा देखकर अपना स्वास्थ्य और जीवन सुख में बताएगी लेकिन आप लोग पैसे के लालच में यह भी भूल गए कि पैसे से हर चीज नहीं खरीदी जा सक...

आवश्यक सेवाओं से सम्बन्धित विभाग को छोडकर सभी कार्यालय तीन दिन तक यानिकी 28 अप्रैल, बन्द रहेगें

Image
रूद्रपुर। जिलाधिकारी श्रीमती रंजना राजगुरू ने कोविड-19 वायरस के बढते संक्रमण के प्रभावी तरीके से रोकथाम हेतु आवश्यक सेवाओं से सम्बन्धित विभाग को छोडकर जनपद के सभी कार्यालय दिनांक 26, 27 व 28 अप्रैल, 2021 तीन दिन तक बन्द रखे जाने के आदेश दिये है। उन्होने कहा कि इन तीन दिवसों में जनपद के सभी कार्यालयों के अधिकारी कार्यालय के भीतर तथा आस-पास मानकानुसार सैनेटाईजेशन करने की कार्यवाही आवश्यक रूप से कराना सुनिश्ति करें। उन्होने कहा कि आवश्यक सेवाओं से सम्बन्धित विभाग सभी नगर निकाय, राजस्व, जल संस्थान, विद्युत, खाद्य आपूर्ति, दुग्ध एवं डेयरी, कोषागार, चिकित्सा, पुलिस, अग्निशमन, आपदा प्रबन्धन आदि विभागों के कार्यालय खुले रहेगें तथा सम्बन्धित विभागों के कार्यालयाध्यक्षों के द्वारा आवश्यकतानुसार ही कार्मिकों को कार्यालय में बुलाया जायेगा। उन्होने कहा कि उक्त आदेश का उल्लंघन आपदा प्रबन्धन अधिनियम 2005 व महामारी अधिनियम 1897 एवं भारतीय दण्संहिता एवं अन्य अधिनियमो की सुसंगत धाराओं के अन्तर्गत कार्यावाही की जायेगी।

’दिव्य देवभूमि कल्याण समिति के संस्थापक एवं अध्यक्ष सुदेश जौहरी का निधन, जताया शोक’

Image
रुद्रपुर। किसी ने ये सच कहा है कि ऊपर भी अच्छे लोगों की जरूरत होती है परंतु इनके जाने से परिवार और समाज मे जो क्षति हुई है , वह अपूर्णीय है। यह बात दिव्य देवभूमि कल्याण समिति (रजि.) की बैठक के दौरान समिति के महामंत्री अमन सिंह ने कही, दिव्य देवभूमि कल्याण समिति की एक आवश्यक बैठक समिति के महामंत्री अमन सिंह के किच्छा रोड भूतबंगला गेट स्थित कार्यालय पर आयोजित हुई। बैठक में दिव्य देवभूमि कल्याण समिति के अध्यक्ष सुदेश जौहरी जी के आकस्मिक निधन पर शोक सम्बेदना व्यक्त कर दो मिनट का मौन रख उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की व भगवान से उनकी आत्मा की शांति की प्रार्थना की और उनके परिवार को इस दुःख की घड़ी में हिम्मत व हौसला प्रदान करने की प्रार्थना की। महामंत्री अमन सिंह ने बताया कि समाजिक संस्था दिव्य देवभूमि कल्याण समिति की नींव सुदेश जौहरी ने 15 सितम्बर 2018 को रखी थी। सामाजिक संस्था दिव्य देवभूमि कल्याण समिति की सेवा को जन जन तक पहुंचाने के लिए श्री जौहरी ने मेहनत कर कई लोगो को समिति के साथ जोड़ा और टीम सक्रिय करी, काम थोड़ा मुश्किल था मगर जौहरी जी के पूरे जोश और अथक मेहनत के साथ समिति को निरंतर आगे...

19 संक्रमण के मामलों में हो रही वृद्धि को दृष्टिगत रखते हुये रहेगें बंदः डीएम

Image
रूद्रपुर। कोविड-19 संक्रमण के मामलों में हो रही वृद्धि को दृष्टिगत रखते हुये संक्रमण की रोकथाम हेतु उत्तराखण्ड शासन द्वारा दिये गये निर्देशो के क्रम में जिलाधिकारी श्रीमती रंजना राजगुरू ने बताया है कि राज्य सरकार के अग्रीम आदेशों तक जनपद में अवस्थित समस्त सरकारी एवं गैर सरकारी शिक्षण संस्थान-प्राथमिक, जूनियर हाईस्कूल, इण्टरमीडिएट, बोर्डिग, डिग्री कॉलेज, पॉलीटेक्निक, आईटीआई, कोचिंग इस्टीट्यूट, राजकीय व निजी विश्वविद्यालय तथा महाविद्यालय बंद रहेगें। साथ ही आनलाईन के माध्यम से अध्ययन कार्य सम्पादित किये जायेगें। उन्होने बताया कि राज्य की सीमा में प्रवेश करने वाले बाहरी व्यक्तियों के आवगमन एवं होम आईसोलेशन हेतु उत्तराखण्ड स्मार्ट सिटी के पोर्टल hhttp://smartcitydehradun.uk.gov.in पर पंजीकरण कराना अनिवार्य होगा। उन्होने बताया कि होम डिलीवरी सेवाओं में लगे कार्मिकों, ऐसे छात्र-छात्रायें जो TOEFL/IELTS अथवा किसी भी प्रकार की प्रतियोगी परीक्षाओं को प्रतिभागिता सुनिश्चित कर रहे है उन्हें परीक्षा का एडमिट कार्ड व आईडी प्रुफ प्रस्तुत करने पर आवागमन की छूट प्रदान की जायेगी। उन्होने सम्बन्धित अ...

’सिंह के जिला सहकारी बैंक टिहरी गढ़वाल में स्थानांतरण पर विदाई समारोह’

Image
रुद्रपुर। उधमसिंह नगर डिस्ट्रिक्ट को-अॉपरेटिव बैंक में कार्यरत रहे महाप्रबंधक सौ सिंह के जिला सहकारी बैंक टेहरी गढ़वाल स्थानांतरण पर बैंक कर्मचारियों ने माल्यार्पण कर भावभीनी विदाई दी एवं उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। बैंक के सचिव महाप्रबंधक श्री राम अवध ने अंगवस्त्र व बुके प्रदान कर उनको सम्मानित किया । बैंक के उपमहाप्रबंधक रामयज्ञ तिवारी ने भी उनके सुखद भविष्य की कामना की। ज्ञातव्य रहे कि श्री सौ सिंह की बैंक में उपमहाप्रबंधक पद कार्यरत रहते हुए विगत दो सप्ताह पूर्व ही महाप्रबंधक पद पर पदोन्नति हुई थी। सौ सिंह ने अपने सम्बोधन में बैंक अधिकारियों व कर्मचारियों द्वारा विदाई में आयोजित सम्मान समारोह की प्रशंसा की एवं भविष्य में बैंक की आवश्यकता होने पर अपने पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया एवं उधमसिंह नगर डिस्ट्रिक्ट को-अॉपरेटिव बैंक में अपने कार्यकाल के दौरान कर्मचारियों व विभागीय अधिकारियों द्वारा किए गए सहयोग के लिए आभार प्रकट किया। इस अवसर पर बैंक कर्मचारी संगठन के महामंत्री एवम वरिष्ठ प्रबन्धक हरी सिंह यादव, अनुभाग अधिकारी@वरिष्ठ प्रबंधक श्रीमती सुषमा, प्रमोद कुमार मौर्य, अजय कुमार...