’सिंह के जिला सहकारी बैंक टिहरी गढ़वाल में स्थानांतरण पर विदाई समारोह’

रुद्रपुर। उधमसिंह नगर डिस्ट्रिक्ट को-अॉपरेटिव बैंक में कार्यरत रहे महाप्रबंधक सौ सिंह के जिला सहकारी बैंक टेहरी गढ़वाल स्थानांतरण पर बैंक कर्मचारियों ने माल्यार्पण कर भावभीनी विदाई दी एवं उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। बैंक के सचिव महाप्रबंधक श्री राम अवध ने अंगवस्त्र व बुके प्रदान कर उनको सम्मानित किया । बैंक के उपमहाप्रबंधक रामयज्ञ तिवारी ने भी उनके सुखद भविष्य की कामना की। ज्ञातव्य रहे कि श्री सौ सिंह की बैंक में उपमहाप्रबंधक पद कार्यरत रहते हुए विगत दो सप्ताह पूर्व ही महाप्रबंधक पद पर पदोन्नति हुई थी। सौ सिंह ने अपने सम्बोधन में बैंक अधिकारियों व कर्मचारियों द्वारा विदाई में आयोजित सम्मान समारोह की प्रशंसा की एवं भविष्य में बैंक की आवश्यकता होने पर अपने पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया एवं उधमसिंह नगर डिस्ट्रिक्ट को-अॉपरेटिव बैंक में अपने कार्यकाल के दौरान कर्मचारियों व विभागीय अधिकारियों द्वारा किए गए सहयोग के लिए आभार प्रकट किया। इस अवसर पर बैंक कर्मचारी संगठन के महामंत्री एवम वरिष्ठ प्रबन्धक हरी सिंह यादव, अनुभाग अधिकारी@वरिष्ठ प्रबंधक श्रीमती सुषमा, प्रमोद कुमार मौर्य, अजय कुमार सिंह, उमेश कुमार, बाबू गौतम, चंद्र प्रकाश सेठी, लालू वर्मा, शुभम पाल, राहुल कुमार आदि कर्मचारी भी उपस्थित रहे और सभी ने माल्यार्पण कर भावभीनी विदाई दी।

Comments

Popular posts from this blog

आईटीआई में अंतर्राष्ट्रीय नशा मुक्ति दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित, 50 छात्र-छात्राओं को किया गया जागरूक

नवनियुक्त बैंक प्रशासक एम पी त्रिपाठी ने ली जिला सहकारी बैंक एवम् सहकारिता विभाग की संयुक्त समीक्षा बैठक

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ऊधम सिंह नगर के तत्वाधान मेंं चिकित्सा स्वास्थ्य जांच एवं कानूनी जागरुकता शिविर आयोजित