शहरों में पर्यावरण को शुद्ध रखना है तो करना होगा यह काम
आ
आजऑक्सीजन की किल्लत से देश जूझ रहा है दुनिया में ऑक्सीजन की आवश्यकता दिन प्रतिदिन बढ़ती ही जा रही है यह समस्या मानव द्वारा ही खड़ी की गई है क्योंकि मानव ने पेड़ पौधों को काट काट कर उनकी जगह कंकड़ी पहाड़ नुमा मकान दुकान फैक्ट्रियां आदि बनाकर खड़ी कर दी हैं शहरों में मानकों के हिसाब से ग्रीन बेल्ट छोड़ा गया था मगर मानव इतना लालची है कि उसने यह भी नहीं सोचा कि यह ग्रीन बेल्ट उजाड़ने से पहले ऑक्सीजन और पर्यावरण को शुद्ध रखने के हिसाब से यह ग्रीन बेल्ट का अपना एक विशेष महत्व है मानव ने ग्रीन बेल्ट उजाड़कर उसकी जगह कंकरीले पहाड़ नुमा दुकान मकान बना दिए हैं अब ऑक्सीजन के लिए वह पैसे लेकर इधर से उधर मारा मारा घूम रहा है यह समस्या स्वयं मानव ने ही उत्पन्न की है इसमें कोई दो राय नहीं अगर समय रहते अभी भी कंकरीले पहाड़ों में जो ग्रीन बेल्ट में आप मकान बना लिए हैं उनको तोड़कर तुरंत पेड़ पौधे लगा ले जिससे आप लोगों का जीवन तो बचेगा ही आने वाले पीढ़ी भी पर्यावरण को शुद्ध हरा भरा देखकर अपना स्वास्थ्य और जीवन सुख में बताएगी लेकिन आप लोग पैसे के लालच में यह भी भूल गए कि पैसे से हर चीज नहीं खरीदी जा सकती ऑक्सीजन पर्यावरण पैसे के बल पर नहीं खरीदा जा सकता ऑक्सीजन को खरीद कर कितने दिनों तक जीवित रह सकते हो यह सोचने का विषय है सरकार को चाहिए कि जिन लोगों ने ग्रीन बेल्ट पर कब्जा करके मकान दुकान बना लिए हैं। अपने दुकानों मकानों के सामने ग्रीन बेल्ट को हटा करके पेड़ पौधे काट करके वहां दुकान मकान बना लिए हैं ऐसे लोगों पर भारी भरकम जुर्माना लगाया जाए और पेड़ पौधे उस ग्रीन बेल्ट में लगाने का शासनादेश जारी किया जाए और पेड़ पौधों की देखरेख जिनके दुकान के सामने या मकान के सामने पौधा लगा हो उसकी जिम्मेदारी उस व्यक्ति को सौंपी जाए साथ ही ग्रीन बेल्ट पर कब्जा करने वालों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाए सरकार ने जो ग्रीन बेल्ट लोगों को पेड़ पौधे बनाए रखने के लिए दी थी उस पर अतिक्रमण तुरंत हटाया जाए और जनता को भी चाहिए कि वह अगर मानव जीवन को सुख में देखना चाहते हैं जो आधुनिक लाभ को छोड़कर पेड़ पौधों को लगाएं और अपने मकान दुकान ग्रीन बेल्ट की जगह छोड़ ने के बाद ही बनाएं यह आदेश पारित हो जाना चाहिए ऐसा मेरा मानना है नहीं तो आप लोग पैसे के लालच में पेड़ पौधों को नष्ट करके मानव जीवन इस पृथ्वी से नष्ट कर देना चाहते हो तो यह पैसा फिर किस काम का आप सभी साथियों को मेरा संदेश है कि आप लोग पेड़ पौधों को लगा कर के इस पृथ्वी पर हरा भरा जीवन बनाए रखें।
आपका साथी गोपाल सिंह गौतम संपादक सम्यक पब्लिक भारत हिंदी समाचार पत्र न्यूज़ पोर्टल मोबाइल नंबर 99 27 55 5090

Comments
Post a Comment