बैंक आॅफ बडौदा कि सामने पानी के टंकी के पास स्थित फैसिलिटी ब्लाक में की जा रही है जांचः वर्मा

रूद्रपुर। जिलाधिकारी श्रीमती रंजना राजगुरू द्वारा दिये गये निर्देशानुसार सिडकुल पंतनगर के सेक्टर-5 में बैंक आॅफ बडौदा कि सामने पानी के टंकी के पास स्थित फैसिलिटी ब्लाक में 02 मई, 2021 से प्रतिदिन कोविड-19 की जांच की जा रही है। उक्त जानकारी देते हुये क्षेत्रीय प्रबन्धक सिडकुल पारितोष वर्मा ने कहा है कि औद्योगिक संस्थानों में कार्यरत अधिकारी, कर्मचारी व श्रमिक अपनी कोविड-19 संक्रमण की जांच करवा सकते है। उन्होने समस्त औद्योगिक इकाईयों से अनुरोध किया है कि उक्त जांच हेतु अनावश्यक रूप से जवाहर लाल नेहरू जिला चिकित्सालय न भेजा जाये। उन्होने कहा कि औद्योगिक संस्थानों में कार्यरत अधिकारियो, कर्मचारियो व श्रमिकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुये जांच की जा रही है।

Comments

Popular posts from this blog

आईटीआई में अंतर्राष्ट्रीय नशा मुक्ति दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित, 50 छात्र-छात्राओं को किया गया जागरूक

साइबर अपराध और ऑललाइन ठगी के लगातार बढ़ते मामलों को देखते हुए जिला विधिक सेवा प्रााधिकरण ने लगाया शिविर

नवनियुक्त बैंक प्रशासक एम पी त्रिपाठी ने ली जिला सहकारी बैंक एवम् सहकारिता विभाग की संयुक्त समीक्षा बैठक