’दिव्य देवभूमि कल्याण समिति के संस्थापक एवं अध्यक्ष सुदेश जौहरी का निधन, जताया शोक’
रुद्रपुर। किसी ने ये सच कहा है कि ऊपर भी अच्छे लोगों की जरूरत होती है परंतु इनके जाने से परिवार और समाज मे जो क्षति हुई है , वह अपूर्णीय है। यह बात दिव्य देवभूमि कल्याण समिति (रजि.) की बैठक के दौरान समिति के महामंत्री अमन सिंह ने कही, दिव्य देवभूमि कल्याण समिति की एक आवश्यक बैठक समिति के महामंत्री अमन सिंह के किच्छा रोड भूतबंगला गेट स्थित कार्यालय पर आयोजित हुई। बैठक में दिव्य देवभूमि कल्याण समिति के अध्यक्ष सुदेश जौहरी जी के आकस्मिक निधन पर शोक सम्बेदना व्यक्त कर दो मिनट का मौन रख उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की व भगवान से उनकी आत्मा की शांति की प्रार्थना की और उनके परिवार को इस दुःख की घड़ी में हिम्मत व हौसला प्रदान करने की प्रार्थना की। महामंत्री अमन सिंह ने बताया कि समाजिक संस्था दिव्य देवभूमि कल्याण समिति की नींव सुदेश जौहरी ने 15 सितम्बर 2018 को रखी थी। सामाजिक संस्था दिव्य देवभूमि कल्याण समिति की सेवा को जन जन तक पहुंचाने के लिए श्री जौहरी ने मेहनत कर कई लोगो को समिति के साथ जोड़ा और टीम सक्रिय करी, काम थोड़ा मुश्किल था मगर जौहरी जी के पूरे जोश और अथक मेहनत के साथ समिति को निरंतर आगे बढ़ाया। समिति ने ठंड के प्रकोप से बचने के लिए जरूरत मन्द लोगो को कम्बल वितरित किये और शहर वासियों के लिए फ्री एम्बुलेंस की सेवा मुहैया कराई। उसके बाद दिन-ब-दिन समिति सामाजिक कार्यों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेने लगी। श्रद्धांजलि देने वालो में अमन सिंह, राजेंद्र चांदना, विजय बीरबल, वीरेंद्र वर्मा, नासिर हुसैन, सोमिन, विकास सक्सेना, पी.के. तिवारी, नितेश ठाकुर, नरेंद्र शर्मा, विष्णु गुप्ता, तुषार ग्रोवर, संजीव कुमार, मुकेश रस्तोगी, आदेश रस्तोगी, पंकज दास गुप्ता, कृपा नंदन मिश्रा, जितेंद्र कुमार, विपुल त्यागी, अनिल सिंह, धीरज सक्सेना, राजू सचदेवा, राजू, इमरान अली, कन्हैया लाल, अंशुल शर्मा, शाह आलम, संजय भटनागर, इकबाल हुसैन, जुनेद, उपदेश सक्सेना, सरदार निरवैर सिंह, रियासत अली, हरजीत सिंह, फुरकान अंसारी, रोहित गुप्ता समेत अनेको लोग मौजूद थे।
Comments
Post a Comment