19 संक्रमण के मामलों में हो रही वृद्धि को दृष्टिगत रखते हुये रहेगें बंदः डीएम

रूद्रपुर। कोविड-19 संक्रमण के मामलों में हो रही वृद्धि को दृष्टिगत रखते हुये संक्रमण की रोकथाम हेतु उत्तराखण्ड शासन द्वारा दिये गये निर्देशो के क्रम में जिलाधिकारी श्रीमती रंजना राजगुरू ने बताया है कि राज्य सरकार के अग्रीम आदेशों तक जनपद में अवस्थित समस्त सरकारी एवं गैर सरकारी शिक्षण संस्थान-प्राथमिक, जूनियर हाईस्कूल, इण्टरमीडिएट, बोर्डिग, डिग्री कॉलेज, पॉलीटेक्निक, आईटीआई, कोचिंग इस्टीट्यूट, राजकीय व निजी विश्वविद्यालय तथा महाविद्यालय बंद रहेगें। साथ ही आनलाईन के माध्यम से अध्ययन कार्य सम्पादित किये जायेगें। उन्होने बताया कि राज्य की सीमा में प्रवेश करने वाले बाहरी व्यक्तियों के आवगमन एवं होम आईसोलेशन हेतु उत्तराखण्ड स्मार्ट सिटी के पोर्टल hhttp://smartcitydehradun.uk.gov.in पर पंजीकरण कराना अनिवार्य होगा। उन्होने बताया कि होम डिलीवरी सेवाओं में लगे कार्मिकों, ऐसे छात्र-छात्रायें जो TOEFL/IELTS अथवा किसी भी प्रकार की प्रतियोगी परीक्षाओं को प्रतिभागिता सुनिश्चित कर रहे है उन्हें परीक्षा का एडमिट कार्ड व आईडी प्रुफ प्रस्तुत करने पर आवागमन की छूट प्रदान की जायेगी। उन्होने सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दिये है कि दिशा-निर्देशों का कडाई से अनुपालन कराना सुनिश्चित करें। उन्होने कहा कि उक्त आदेश का उल्लंघन आपदा प्रबन्धन अधिनियम 2005 व महामारी अधिनियम 1897 सपठित उत्तराखण्ड कोविड-19 रेगुलेशन 2020 के अन्तर्गत दण्डनीय होगा।

Comments

Popular posts from this blog

आईटीआई में अंतर्राष्ट्रीय नशा मुक्ति दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित, 50 छात्र-छात्राओं को किया गया जागरूक

नवनियुक्त बैंक प्रशासक एम पी त्रिपाठी ने ली जिला सहकारी बैंक एवम् सहकारिता विभाग की संयुक्त समीक्षा बैठक

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ऊधम सिंह नगर के तत्वाधान मेंं चिकित्सा स्वास्थ्य जांच एवं कानूनी जागरुकता शिविर आयोजित