नशे के विरुद्ध पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई अवैध चरस के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार
रुद्रपुर। मादक नशीले पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध अभियान चलाकर थाना गदरपुर की पुलिस ने किया तस्करों गिरफ्तार।
उधम सिंह नगर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मंजूनाथ टीसी के निर्देशन में व पुलिस अधीक्षक काशीपुर, पुलिस अधीक्षक अपराध तथा क्षेत्राधिकार बाजपुर के निकट पर्यवेक्षण में नशीले पदार्थों की तस्करी करने वालों के विरुद्ध प्रभारी कार्रवाई करते हुए थाना अध्यक्ष गदरपुर की टीम द्वारा 4 जनवरी को कनकटा चौराहे के पास चैकिंग के दौरान सकैनिया की तरफ से आ रहे एक मोटर साइकिल मे 02 व्यक्ति सवार आते हुए देखे गए जो पुलिस टीम को चैंकिग करता देख मोटर साइकिल को रोककर तेजी से वापस मोडने लगे, जिस दौरान उनकी मोटरसाइकिल फिसलकर गिर गयी, संदिग्ध तथा शक होने पर पुलिस टीम द्वारा पीछे बैठे व्यक्ति को कनकटा चौराहे के पास ही रोक कर पकड लिया व मोटरसाइकिल सवार व्यक्ति मौके से भाग गया।
इसका नाम पता पूछते हुए इसकी तलाशी ली तो इसने अपना नाम मन्जीत कम्बोज पुत्र कश्मीर चन्द निवासी नूरपुर थाना-स्वार जनपद- रामपुर (उ0प्र0) इसकी तलाशी मे इसकी पीठ पर लटके हुए बैग के अन्दर क थैले मे 2.325 किलोग्राम अवैध चरस बरामद हुई दूसरे व्यक्ति के बारे मे सख्ती से पूछताछ की गयी तो इसने बताया कि उक्त व्यक्ति का नाम मेहर सिह पुत्र गुरदीप सिह निवासी बाजेवाला थाना केलाखेड़ा जनपद उधमसिंह नगर है हम लोग एक साथ पार्टनरशिप मे उक्त माल को खरीदते /बेचते है।
अभियुक्त से बरामदगी के आधार पर थाना गदरपुर पर FIR NO-07/2024 U/S 8/20 NDPS ACT का अभियोग पंजीकृत किया गया। गिरफ्तारशुदा अभियुक्त के विरूद्ध अग्रिम वैधानिक कार्यवाही कर न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है । गिरफ्तार व्यक्ति से एक अदद मोबाईल फोन सैमसैंग कम्पनी का भी प्राप्त हुआ

Comments
Post a Comment