रुद्रपुर के आरटीओ ऑफिस मै कार्यरत प्रशासनिक अधिकारी हल्द्वानी में 4000 की रिश्वत लेते दबोचा गया
रुद्रपुर। रुद्रपुर के आरटीओ ऑफिस में कार्यरत प्रशासनिक अधिकारी को हल्द्वानी में रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों दबोच लिया गया।
विजिलेंस टीम गिरफ्तार आरोपी पर से पूछताछ कर रही है। विजिलेंस अधिकारियों के अनुसार एक व्यक्ति के द्वारा शिकायत की गई थी कि उसने एक बाइक थाना हल्द्वानी से नीलामी में खरीदी है जिसकी आरसी ट्रांसफर के नाम पर रूद्रपुर आरटीओ में कार्यरत प्रशासनिक अधिकारी भास्करानन्द जोशी 4000 हजार रूपए की मांग रहा है शिकायत के बाद विजिलेंस की जांच में आरोपों की पुष्टि होने पर तत्काल ट्रैप टीम का गठन किया गया।
गत मंगलवार को भास्करानंद जोशी पुत्र भैरव दत्त जोशी, निवासी फैज 3 डेहरिया मुखानी हल्द्वानी जनपद नैनीताल उत्तराखंड को हल्द्वानी में शिकायतकर्ता से जब आरसी बदलने के नाम पर पैसा ले रहा था तभी विजिलेंस टीम द्वारा उसे दबोच लिया गया और विजिलेंस टीम द्वारा आरोपी से पूछताछ जारी है। प्रकरण में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया जाएगा। निदेशक सतर्कता डॉ. बी. मुरुगेशन ने ट्रैप टीम को नगद पुरस्कार देने की घोषणा की है

Comments
Post a Comment