सरस मेले में आरिफ कव्वाल व स्कूली बच्चों एवं कलाकारों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर बांधा समा

रुद्रपुर, 17 जनवरी 2024 (सूचना) रुद्रपुर के गांधी मैदान में चल रहे सरस मेले में मुख्य अतिथि जनपद न्यायधीश प्रेम सिंह खिमाल रहे।
प्रस्तुत कार्यक्रम में सूचना विभाग में पंजीकृत कव्वाल आरिफ नादान ने अपनी कव्वालियों एवं शायरियों से समा बांधा वहीं दूसरी ओर स्कूली बच्चों ने भी अपने विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से दर्शकों का मनोरंजन किया।
सरस मेले लगे विभिन्न स्टालों से विभिन्न उत्पादों एवं सामग्री की लोगों ने बढ़ चढ़कर खरीदारी भी की।
स्वास्थ्य विभाग द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं नुक्कड़ नाटकों के माध्यम से कन्या भ्रूण हत्या को रोकने के प्रति जागरूक किया गया।
सरस मेले लगे विभिन्न स्टालों से विभिन्न उत्पादों एवं सामग्री की लोगों ने बढ़ चढ़कर खरीदारी भी की।
इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी विशाल मिश्रा, मुख्य न्यायायिक मजिस्ट्रेट मो0 यूसुफ, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिन कुमार पाठक, परियोजना निदेशक हिमांशु जोशी पूर्व मेयर रामपाल सिंह समेत अन्य उपस्थित रहे।

Comments

Popular posts from this blog

आईटीआई में अंतर्राष्ट्रीय नशा मुक्ति दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित, 50 छात्र-छात्राओं को किया गया जागरूक

नवनियुक्त बैंक प्रशासक एम पी त्रिपाठी ने ली जिला सहकारी बैंक एवम् सहकारिता विभाग की संयुक्त समीक्षा बैठक

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ऊधम सिंह नगर के तत्वाधान मेंं चिकित्सा स्वास्थ्य जांच एवं कानूनी जागरुकता शिविर आयोजित