नशा ना जाने कितनी पीढ़ियां को करता है बर्बाद, अपराध को देता है जन्म: पाठक

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण का जागरूकता अभियान, शिविर में जनता को किया गया सचेत
गूलरभोज- उधम सिंह नगर। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण उधम सिंह नगर के तत्वाधान में तहसील गदरपुर मैं 11 जनवरी को वार्ड नं 7 गोलाई मंदिर नगर पंचायत गूलरभोज में बिषय-नशा छोड़ो जिंदगी से नाता जोड़ो अभियान के अंतर्गत जागरूकता कार्यक्रम वार्ड मेम्बर गोविंद राजभर की अध्यक्षता में जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जिला विधिक सेवा प्राधिकरण उधम सिंह नगर के सचिव सचिन कुमार पाठक ने नशे के दुष्परिणामों के बारे में बताया साथ ही शिक्षा से संबंधित जानकारी दी गई।
उपस्थित जनता को संबोधित करते हुए श्री पाठक ने बताया कि नशा जीवन का नाश करता है, समाज का विनाश करता है, नशे ने कई घरों को उजाड़ा है, मासूमों के जीवन को बिगाड़ा है, युवाओं को बर्बाद करता है, नशा ऐसी चीज है जिससे जीतता नहीं जा सकता और नशे से बचने के लिए हम सबको मिलकर कार्य करना होगा समाज को सही मार्ग दिखाना होगा।
उन्होंने बताया कि नशा कई प्रकार का होता है जैसे शराब अफीम गांजा स्मैक डोडा पोस्त कोरेक्स फोर्टबीन इंजेक्शन बीड़ी सिगरेट तम्बाकू गुटखा आदि अन्य तरह के नशे समाज में व्याप्त हैं जिससे जनता को काफी नुकसान उठाना पड़ता है।
नशे के दुष्परिणाम बताते हुए उन्होंने आगे कहा कि नशे से आर्थिक हानि पहुंचती है क्योंकि नशा करने वाले व्यक्ति का अधिकांश पैसा नशे में खर्च हो जाता है और साथ ही साथ नशे के कारण सड़क घटनाएं भी अधिक होती हैं और नशे की वजह से व्यक्ति अपराधिक व जघन्य अपराध कर बैठता है नशे करने वाले का स्वास्थ्य खराब होता है उसके स्वास्थ्य की हानि होती है उसकी सामाजिक प्रतिष्ठा खो जाती है लोग नशे करने वाले व्यक्ति को समाज में उचित स्थान नहीं मिलता उससे लोग दूर रहने की कोशिश करते हैं और जो व्यक्ति नशा करता है वह अपने बच्चों को अच्छी शिक्षा नहीं दिला पता है एवं बच्चों में अच्छे संस्कार भी नहीं भर पता है, यह सब नुकसान केवल और केवल नशे की वजह से होते हैं।
इसके साथ ही उनके द्वारा जिला विधिक सेवाओं प्राधिकरण द्वारा मिलने वाली निशुल्क विधिक सेवाओं की जानकारी दी गई।
इस अवसर पर पैनल अधिवक्ता कु. रेखादास, पराविधिक कार्यकर्ता राजकुमारी, मीना, कमलेश गौतम, कुबंरसिहं आंगनबाड़ी सहायिका वंदना, सहित भारी संख्या में नगर वासी उपस्थित रहे।

Comments

Popular posts from this blog

आईटीआई में अंतर्राष्ट्रीय नशा मुक्ति दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित, 50 छात्र-छात्राओं को किया गया जागरूक

नवनियुक्त बैंक प्रशासक एम पी त्रिपाठी ने ली जिला सहकारी बैंक एवम् सहकारिता विभाग की संयुक्त समीक्षा बैठक

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ऊधम सिंह नगर के तत्वाधान मेंं चिकित्सा स्वास्थ्य जांच एवं कानूनी जागरुकता शिविर आयोजित